Computer हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है|आज school से लेकर office तक इसका रोजाना प्रयोग किया जाता है और रोजाना के कामकाज निपटाने के लिए भी घरों में computer का उपयोग खूब किया जा रहा है |
इसलिए हम सभी को अच्छी तरह से computer का परिचय होना चाहिए | तभी हम इस electronic device का प्रयोग ठीक ढंग से करने में कामयाब हो सकते है | साथ ही प्रतियोगी परिक्षाओं में भी computer से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते हैं | इस कारण भी computer की सामान्य जानकारी होना जरुरी हो जाता है |
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह लेख तैयार किया है | जिसमें computer की पूरी जानकारी दे रहा हूँ |
Computer kya hai – What is Computer in Hindi?
Computer का नाम सुनते ही हमारे मन में कई विचार आने लगते हैं, क्योंकि Computer कई गतिविधियां अकेला कर सकता है।आपने सही पढा और वो भी एक साथ |
Computer को शब्दो मे बांधना थोडा सा कठिन होता हैं | ऐसा इसलिए है कि हर मानव Computer का इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों के लिए करता है |
computer के बारे में एक आम धारणा भी प्रचलित है कि Computer एक अंग्रेजी शब्द है | Computer का हिंदी में मतलब (Computer MeaninginHindi) “गणना” होता है| इसका मतलब कम्प्यूटर एक गणकयंत्र (Calculator) है | लेकिन, कम्प्यूटर को एक जोडने वाली मशीन कहना गलत होगा, क्योंकि कम्प्यूटर जोडने के अलावा सैकडों अलग-अलग कार्य करता है |
अगर आप एक लेखक/टाइपिस्ट से पूछोगे कि कम्प्यूटर क्या है? तो वह शायद यह कहे की कम्प्युटर एक टाइप मशीन हैं |इसी तरह हम एक गेम खेलने वाले बच्चे से पूछे तो वह शायद यह कहे कि computer तो एक गेम मशीन है |computer ऑपरेटर से पूछोगे तो वह इसे ऑफिस का काम निपटाने वाली मशीन के संदर्भ में परिभाषित करने की कोशिश करेगा|
Computer की विशेषताएं – Characteristics of Computer in Hindi
Computer ने हम इंसानों द्वारा किए जाने वाले अधिकतर कार्यो पर अधिकार कर लिया हैं और मानव को उसकी क्षमता से अधिक कार्य-क्षमता प्रदान की हैं|यह सब इस मशीन के खास गुणों के कारण संभव हैं|तभी हम इंसान कम्प्यूटर को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं|Computer की कुछ खास विशेषताएँ निम्न हैं.
1. गति – Speed
- कम्प्यूटर बहुत तेज गति से कार्य करता हैं|
- यह लाखों निर्देशों को केवल कुछ सैकण्ड में ही संसाधित कर सकता हैं|
- इसकी डाटा संसाधित करने की गति को माइक्रोसैकण्ड (10–6), नैनोसैकण्ड (10-9) तथा पिकोसैकण्ड (10-12) में मापा जाता हैं|
- आमतौर पर processer की एक युनिट की गति दसियों लाख निर्देश प्रति सैकण्ड यानि MIPS (Millions of Instructions Per Second)|
- इस मशीन का निर्माण ही तीव्र गति से कार्य करने के लिए किया गया हैं|
2. शुद्धता – Accuracy
- कम्प्यूटर GIGO (Garbage in Garbage Out) सिद्धांत पर कार्य करता हैं|
- इसके द्वारा उत्पादित परिणाम त्रुटिहीन रहते हैं. अगर किसी परिणाम में कोई त्रुटि आती हैं तो वह इंसानी हस्तक्षेप तथा प्रविष्ट निर्देशों के आधार पर होती हैं|
- इसके परिणामों की शुद्धता मानव परिणामों की तुलना में बहुत ज्यादा होती हैं|
3. परिश्रमी – Diligence
- कम्प्यूटर एक थकान मुक्त और मेहनती मशीन हैं|
- यह बिना रुके, थके और बोरियत माने बगैर अपना कार्य सुचारु रूप से समान शुद्धता के साथ कर सकता हैं|
- यह पहले और आखिरी निर्देश को समान एकाग्रता, ध्यान, मेहनत और शुद्धता से पूरा करता हैं|
4. बहुप्रतिभा – Versatility
- कम्प्यूटर एक बहु-उद्देश्य मशीन हैं|
- यह गणना करने के अलावा अनेक उपयोगी कार्य करने में सक्षम होता हैं|
- इसके द्वारा हम टाइपिंग, दस्तावेज, रिपोर्ट, ग्राफिक, विडियों, ईमेल आदि सभी जरूरी काम कर सकते|
5. स्वचालित – Automation
- यह एक स्वचालित मशीन भी हैं|
- यह बहुत सारे कार्यों को बिना इंसानी हस्तक्षेप के पूरा कर सकता हैं|
- स्वचालितता इसकी बहुत बडी खूबी हैं|
6. संप्रेषण – Communication
- एक कम्प्यूटर मशीन अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से भी बात-चीत कर सकता हैं|
- यह नेटवर्क के जरीए अपना डाटा का आदान-प्रदान एक-दूसरे को आसानी से कर सकते हैं|
7. भंडारण क्षमता – Storage Capacity
- कम्प्यूटर में बहुत विशाल मेमोरी होती हैं|
- कम्प्यूटर मेमोरी में उत्पादित परिणाम, प्राप्त निर्देश, डाटा, सूचना अन्य सभी प्रकार के डाटा को विभिन्न रूपों में संचित किया जा सकता हैं|
- भंडारन क्षमता के कारण कम्प्यूटर कार्य की दोहराव से बच जाता हैं|
8. विश्वसनीय – Reliability
- यह एक भरोसेमंद और विश्वसनीय मशीन हैं|
- इसका जीवन लंबा होता हैं|
- इसके सहायक उपकरणों को आसानी से पलटा और रख-रखाव किया जा सकता हैं|
9. प्रकृति का दोस्त – Nature Friendly
- कम्प्यूटर अपना कार्य करने के लिए कागज का इस्तेमाल नहीं करता हैं|
- डाटा का भंडारण करने के लिए भी कागजी दस्तावेज नहीं बनाने पडते हैं|
- इसलिए कम्प्यूटर अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति के रक्षक होते हैं. और इससे लागत में भी कमी आती हैं|

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions