जब Google किसी webpage को रैंक करता है, तो वह सैकड़ों Ranking factors का use करता है, but सभी में backlinks supreme ranking signal हैं।
यदि आप google के पहले page पर rank करना चाहते हैं, तो आपको high quality back links बनाने की आवश्यकता है। but एक बात का ध्यान रखें low-quality backlinks आपकी site के traffic और ranking को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं।
इस article में मैं आपको बताऊंगा कि आप website के लिए High Quality Backlinks in blogspot कैसे बनाये?
Backlinks Kya Hai? (What is backlinks in hindi)
Back Links किसी webpage पर आने वाले incoming links होते है। backlinks किसी भी webpage की ranking के लिए main मीट्रिक हैं। बहुत सारे backlinks वाला page google में बेहतर प्रदर्शन करता है।
यहाँ मैं आपको नीचे backlinks से जुड़ी कुछ terms बताने वाला हूँ जो आपको backlinks के बारे में और अच्छे से समझने में help करेगा।
Internal Links – जब आप अपनी post में अपने किसी other post का link add करते हैं, तो उसे internal linking कहते हैं।
External Links – जब आप अपनी post में किसी other website की link को add करते है, तो उसे external linking कहते है।
Link Juice – जब कोई Web page आपके article या homepage को link करता है, तो वह link juice pass करता है। ये link juice आपकी site ranking और Domain Authority को बढ़ाने में help करते है।
No-follow Links – जब कोई site किसी webpage को link करती है but उसके लिए no follow tag सेट कर देती है, तो वह link juice pass नही करता है। No-follow tag खासकर spammy या unrelated site के लिए use किया जाता है। ये website ranking में कोई भूमिका नहीं निभाते है।
Do-follow Links – जब आप अपनी site में कोई webpage link करते है, तो वह default रूप से do-follow होते है। ये link juice pass करते है।
Low Quality Links – ये links आपकी site ranking को बहुत नुक्सान पहुँचते है और इस तरह के links harvested sites, automated sites और spam sites से आते है।
Anchor Text – ये hyperlink के रूप में clickable text होते है। ये visitors और search engine दोनों को relevant information प्रदान करते है। साथ ही आपकी ranking को भी improve करते है।
Linking Root Domain – आपकी website पर linking unique domain की संख्या को बताता है। जब कोई site किसी site से 10 बार link करती है, तो उसे फिर भी एक linked root domain माना जायेगा।
High Quality Backlinks के क्या लाभ है
Back Links आपकी website traffic और ranking में बड़ा changes ला सकते है।
यदि आप blogging में सफलता हासिल करना चाहते है, तो आपके website या blog पर organic traffic होना बहुत जरूरी है और organic ट्रैफिक के लिए quality backlinks की जरूरत पड़ती है।
जैसा कि मैंने पहले ही आपको कहा, Backlinks आपकी website traffic और ranking में बड़ा बदलाव ला सकते है।
आपकी site पर backlinks की संख्या जितनी ज्यादा होगी, आपकी site search engine में उतना ही अच्छा perform करेगी और अधिक traffic प्राप्त करेगी।
यहां नीचे Backlinks के लाभ दिए गए है:
1. Search engine आपके site को Fast Index और बेहतर Crawl करतेहै
यदि आप अपने blog पर quality content public करते है, but आपके blog पर Back Links नहीं है, तो आपके content को search engine में index होने में कुछ समय ले सकते हैं।
वही दूसरी तरफ आपकी site पर बहुत सारी quality backlinks है, तो आपकी content कुछ मिनटों में search engine में Index हो जायेगी।
इसके अलावा backlinks आपके content को बेहतर तरीके से समझने में help करते है आपकी content किस बारे में है। मान लीजिए आप YouTube पर कोई content लिख रहे है जब आप उसमें YouTube की link add करेंगें, तो Search engine आसानी से समझ जाएंगे। आपकी post YouTube के बारे में है।
2. आपकी Search Ranking को Improve करता है
Backlinks आपकी search ranking को बेहतर बनाने में help करती है। यदि आपकी site या blog high quality sites से dofollow backlinks प्राप्त करती है, तो आपकी site search results में अच्छा perform करेगी।
3. Referral Traffic को Boost करता है
Backlinks आपके site पर referral traffic को boost करने में help करते है।
जो traffic आपके blog पर search engine से नहीं बल्कि किसी और blog के link से आते हैं, उन्हें Referral Traffic कहते है। ये traffic बहुत ज्यादा targeted होते है और आपकी site के Bounce Rate को reduce करने में help करते है।
4. आपके Brand Awareness को बढ़ाता है
जब कोई webmaster आपके content को अपनी content के साथ link करता है, तो उसके visitor को आपके site के बारे भी पता चलता है। लेकिन आपकी content बहुत ही अच्छी और helpfull होनी चाहिए तभी कोई आपके content को अपनी content के साथ link करेगा।
5. Other website के साथ Relationship बनाने में help करते है
Backlinks की सबसे अच्छी बात यह है कि वे other website के साथ नया relationship बनाने में help करते है। जब आप किसी site की link अपनी site में add करते है, हो सकता है वह website owner आपको भी return में backlinks दें।
6. Promotion का काम करते है
Backlink का use आप Blog Promotion के रूप में कर सकते है। मान लीजिए आपका कोई friend है जब आप उसकी website को अपनी website में link करके अपने visitor के साथ introduced कराते है, तो यह एक तरह का promotion हो जाता है।
Back Links को Monitor कैसे करें
नीचे, मैंने सबसे अच्छे backlink analysis tools का उल्लेख किया है जो बहुत सारी feature के साथ आते हैं और आपके Backlinks profile का एक अच्छा Overview प्रदान करते हैं।
SEMrush
SEMrush भी मेरे favorite tool में से एक है जो Backlinks check करने के साथ आपके competitors को भी track करने में help करता है। हालांकि, इसका free version बहुत limited features के साथ आता है और premium version $ 99.95/month से शुरू होता है।
Ahrefs Backlink Checker
Ahrefs SEMrush जैसा बेहतरीन SEO टूल हैं। Ahrefs के साथ मिलने वाले टूल:
- Competitive Analysis
- Keyword Research
- Backlink Research
- Content Research
- Rank Tracking
- Web Monitoring
Moz’s Link Explorer
Moz Link Explorer एक और best SEO tools है जो inbound links, linking domain, anchor text, Spam score और बहुत कुछ Analyze करता है। आप इसे limited features के साथ free में use कर सकते हैं।
Alexa Site Info
यह tool आपकी site का एक शानदार Overview देता है। इस tool से आप किसी भी site की निम्न चीजे देख सकते हैं।
- Alexa Traffic Rank
- Ranking Keyword
- Sites Linking
- Search Analytics
- Similar Sites
- website loading speed
SEOquake
SEOquake एक free SEO Chrome Extensions है जो आपको Keyword Density report, Internal/External Link analysis और यहां तक कि Social metrics जैसे उपयोगी चीजे check करने की permission देता है।
Majestic
Majestic SEO industry में सबसे popular नाम है। यह अनगिनत उपयोगी feature के साथ आता है और इसका Site Explorer feature आपको General overview और backlinks की संख्या देखने की permission देती है।
Serpstat
यह Backlinks Analysis, Rank Tracking, Keyword Research, Competitor Analysis और Site Audit के लिए एक powerful tool है।
SEOptimer
यह tool page metrics, off-page metrics, domain authority, backlinks, Moz metrics, keyword usage, website speed आदि check करने की permission देता है। और इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की pay करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
Neilpatel’s Backlinks
यह tool आपको किसी भी domain या URL के लिए Backlinks की संख्या दिखाता है। इसमें एक advanced filter option है जो best link पहचान करना आसान बनाता है। आप region, anchor text, domain score, page score और यहां तक कि URL द्वारा link filter कर सकते हैं।
अब आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे Backlinks क्या है और इसके क्या benefit है और उन्हें check कैसे करें।
चलिए अब हम सीधे अपनी article पर आते है website के लिए High quality backlinks कैसे बनाये।
High Quality Backlinks Kaise Banaye
High Quality Backlinks बनाना कोई easy काम नहीं है। but सही technique और हमारे इस article को follow करके आप आसानी से अपनी blog के लिए Quality Backlinks बना सकते है।
1. अपने ब्लॉग पर Quality Content Publish करें
यदि आप अपने blog के लिए High Quality Backlinks बनाना चाहते है, तो आपकी first step होगी blog पर Quality Content public करना ताकि दुसरे website या blog आपके content को अपने content के साथ Link करें।
Backlinks पाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। यह step आपको dofollow backlinks प्राप्त करने में help करता है।
इसके अलावा Quality Content आपके blog पर visitor की संख्या में वृद्धि करता है और आपकी blog SERPs में अच्छा rank करती है।
यहाँ एक प्रोसेस है:
- सबसे पहले, अपने Niche से संबंधित एक Keyword research करें।
- फिर अपने keyword को google में search करें और first page के results को देखें।
- ऐसी content ढूंढें जो पहले से ही अच्छा rank कर रही हो।
- अब, आपने जो content पाया उससे 10 गुना बेहतर content लिखने की कोशिश करें।
2. Other top blog पर Guest Post submit करें
Dofollow Backlinks बनाने का यह भी सबसे अच्छा और आसान तरीका है। लेकिन आप जिस blog पर Guest Post submit करेंगे वह आपके blog niche से related और well reputed होनी चाहिए अन्यथा वह backlinks आपके site के लिए उतनी उपयोगी साबित नहीं होगी।
Guest Post submit करते समय post quality का ख़ास ध्यान रखें। यदि उस website owner (जिस site पर आप Guest Post करेंगे) को लगेगा कि आपकी post user के लिए helpful नहीं है, तो वह आपके post को public नहीं करेगा।
Guest post करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- जिस site पर guest post करेंगे उसकी DA और PA अधिक होनी चाहिए।
- अपने blog के niche से सम्बंधित blog पर Guest post करें।
- Popular blog पर Guest post करें।
- “guest post”
- “guest blogger”
- “become a guest blogger”
- “submit blog post”
- “guest post guidelines”
- “guest blog guidelines”
- “contribute to our site”
- “this is a guest post by”
- “contributing writer”
- “want to write for”
- “submit content”
- “submit your content”
- “write for us”
- “guest article”
- “guest posts wanted”
- “submit news”
- “submit post”
- “write for us” Your Keyword
- “guest post” Your Keyword
- “submit content” Your Keyword
3. Broken Link Building method का use करके
Backlinks बनाने के लिए यह तरीका perfect काम करता है। बस आपको broken link report करने के लिए website के owner से contact करना होगा।
और उस broken link के लिए आप अन्य websites (अपनी website) की सलाह दे सकते हैं। इससे आपकी website पर बैकलिंक्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
किसी भी page पर आसानी से broken link को search के लिए, आप Check My Links Chrome extension का use कर सकते हैं ।
4. अपनी article और E-book को Document Sharing Websites पर submit करें
Quality backlinks पाने का यह एक और सबसे अच्छा तरीका है। अपनी article और eBooks को document sharing websites पर submit करें।
इसके अलावा आप अपने popular और well research content को pdf file में convert करके उन्हें document sharing websites पर submit कर सकते है।
यह आपको high-quality backlinks प्राप्त करने में use करता है।
5. Infographics बनाये
Infographic आपकी website पर traffic increase और quality backlinks बनाने के लिए best तरीकों में से एक है।
लोग पढने की जगह देखना अधिक पसंद करते है। अतः आप अपने blog के लिए अच्छे Infographic बनाकर website पर visitor और Backlinks दोनों बढ़ा सकते है।
इसके अलावा आप अपने Niche से Related अन्य blog को भी अपने Infographics share करने के लिए कह सकते हैं। जब वे ऐसा करते हैं, तो आपको अपनी website के लिए backlinks मिलेगी।
6. Social Networking Site Profile
यह method आपको अधिकांश dofollow backlinks बनाने में help करती है।
Website के लिए Quality backlinks पाने का यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है। बस आपको popular social networking sites पर account बनाना है फिर अपनी website का एक पेज बनाये। page profile में आपको एक website option दिखाई देगा। बस वहां आपको अपनी website URL enter करनी है। यह आपको high-quality backlinks बनाने में help करता है।
नोट: कई ऐसी Social bookmarking और Social networking sites है जो bio/profile में website link जोड़ने की permission देती है।
7. Internal Linking करें
एक ही Domain पर एक page को दूसरे page से link करना Internal Linking कहा जाता है। यह आपकी website पर एक page को दूसरे page से जोड़ता है।
Internal links को website ranking और pageview को बढाने और आपकी website की bounce rate को कम करने के लिए एक important factor माना जाता है।
उचित internal linking के साथ, आप visitor को एक page से दूसरे page पर navigate करने और overall user experience को बढ़ाने में help कर सकते हैं।
यहाँ Internal linking के कुछ लाभ दिए गए है:
- आपकी content को और अधिक जानकारीपूर्ण बनाता
- Search engine को आपकी site को बेहतर crawl और index करने में help करता है।
- पुरानी post की rank और pageview बढाता है।
- Bounce rate को decrease करता है(website पर visitor लंबे समय तक रहते है)।
- Automatic internal linking का use न करें क्योंकि वे प्रभावी नहीं हैं। यहाँ कुछ कारण हैं:
- Plugins और tools बिना समझे Internal Linking करते है – किस page को सबसे अधिक juice की आवश्यकता है या link करने के लिए कौन सा page सबसे अच्छा है।
- आपकी site के Size पर, plugin रातों रात 1k + Exact match anchor text internal links बना सकता है जो आपकी site को penalty की ओर ले जाता है।
- Internal linking user को आपकी site पर Related content पर navigate करने में help करती है। लेकिन, plugins Internal Links जोड़ने के लिए कभी नहीं सोचते हैं कि content related है या नहीं!
8. अपनी content को promote करें
यदि आपके पास बढ़िया content है और जब तक आप इसे ठीक से promote नहीं करेंगे तब तक आपको backlinks नहीं मिलेंगे।
Promotion आपकी website traffic और backlink की संख्या बढती है। इसके अलावा, google social signals को ranking factor के रूप में use करता है।
9. अपने Competitors पर नजर रखें
यदि आप गंभीर blogger हैं, तो अपने competitor के प्रत्येक गतिविधियों (लिंक-बिल्डिंग और content marketing) पर नज़र रखें।
इसके अलावा, उनके email newsletter की सदस्यता लें, social media पर उनको follow करें और उनके लिए एक google alert सेट करें: site: youretpetpetener.com
इससे आप उनके best backlinks, कहाँ से वे backlinks बनाते हैं और अपनी website को प्रमोट करने के लिए वे किन रणनीतियों का use कर रहे हैं आदि का पता लगा सकते है।
यह जानने के बाद कि आपके competitor कहां और कैसे backlinks बना रहे हैं, वहां और उस तरीके से link प्राप्त करने का प्रयास करें।
10. Testimonials लिखें
ज्यादातर companies customer को आकर्षित करने के लिए testimonials का उपयोग करती हैं और वे उन्हें अपने homepage पर प्रदर्शित करती है। आप link प्राप्त करने के लिए high authority company के लिए testimonial लिख सकते हैं।
… और उनके लिए testimonial लिखकर, आप आसानी से quality backlinks प्राप्त कर सकते हैं। इस method के साथ, आपको केवल कुछ मिनट लगेंगे और आप एक authority website से link प्राप्त कर सकते हैं।
11. Quora पर Answer दें
Quora एक question-and-answer की website है, जहां कोई भी सवाल पूछ या उनका जवाब दे सकता है।
आप अपने Niche से संबंधित प्रश्न खोजकर उनका answer दे सकते हैं और उसमें अपने blog link को शामिल कर सकते हैं। इससे न केवल आपको अधिक backlinks प्राप्त करने में मदद मिलती है, बल्कि यह आपकी brand awareness को बढ़ाता है और user को आपकी site पर visit करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इसके अलावा, आप Quora पर अपने site Niche से संबंधित “Spaces” में शामिल हो सकते हैं और अपना आर्टिकल शेयर कर सकते हैं।
Backlinks google की एक महत्वपूर्ण ranking factor है। लेकिन High Quality Backlinks बनाना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
… अब आपके पास backlinks प्राप्त करने के लिए एक व्यापक guide है। तो बस शुरू करो।
यदि आप अधिक आधिकारिक websites से backlinks का निर्माण करते हैं, तो आपको बेहतर ranking और traffic मिलेगा।
छोटा सा निवेदन, अगर यह article आपके लिए helpful साबित हुई है, तो इसे share करना न भूलें |


0 टिप्पणियाँ
Ask your questions