Microsoft Windows क्या है? इसके प्रकार, विशेषता, कार्य ||

Microsoft Windows OS

क्या आपको Microsoft Windows क्या है (MS Windows in Hindi) के बारे में कोई ज्ञान है|आपमें से बहुत से लोगों ने पहले   भी Windows OS का use किया होगा, या फिर कोई Windows की mobile का उपयोग किया होगा|लेकिन आपमें  से बहुतों को इसके बारे में शायद पूरी knowledge  नहीं होगी|ऐसा इसलिए क्यूंकि इससे पहले internet में भी हिंदी में Windows के बारे में कभी किसी ने अच्छी तरीके से नहीं लिखा है| इसलिए आज मैंने ये सोचा की क्यूँ न आप लोगों को windows क्या है, के बारे में complete information दे दी जाये|

ऐसा भी हो सकता है की आपमें से ज्यादातर लोगों ने Microsoft के Windows Operating System के बारे में पहले जरूर सुना हो| पर आपमें से बहुत कम ही लोग जानते होंगे की एक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) क्या होता है और यह किस प्रकार काम करता है| आज की हमारी post से आप भी जानेंगे की windows के क्या कार्य  हैं |

Windows क्या है (What is Windows in Hindi)

Microsoft Windows की अगर  मैं बात करूँ तो यह एक Graphical interface Operating system है ,जिसे की Microsoft Corporation नामक एक popular IT Company ने develop किया था। Microsoft Windows एक बहुत ही friendly, popular and सबसे ज्यादा use में आने वाला Operating System है। ये अपने बेहतरीन Graphical Display and दूसरे features की वजह से लोगो के बीच बहुत ज्यादा popular है| Microsoft Windows Graphical OS के release होने से पहले, users MS-DOS OS के command line पर कार्य किया करते थे|

Microsoft हमेशा से ये चाहता था की वो अपने product का नाम एक word में और आसान रखे जो की Microsoft के GUI interface को सही से define करता हो, इसी कारणवश ही Microsoft ने “Windows” word choose किया ,क्योकि GUI (Graphics User Interface) मे multiple Windows अलग-अलग task and program को run करने के लिए उपयोग में आती है|ख़ास इसलिए ही Microsoft ने अपने company के name के साथ Windows के शब्द को add करके अपने product को नया नाम दिया, जो की था “Microsoft Windows” |कुछ इस तरह से ही Microsoft Windows का जन्म हुआ|

Microsoft Windows OS  के प्रकार

Operating सिस्टम कई प्रकार के होते है और अलग-अलग तरीको से विभाजित किये जा सकते है, पर इनमे से main type केवल दो ही होते हैं। तो जानते है windows के विभिन्न types के बारे में -

1) Single User OS : 

सिंगल यूजर OS में एक वक्त पर केवल एक व्यक्ति ही computer का use कर सकता है।


2) Multiple user OS : 

मल्टीप्ल यूजर OS पर एक समय पर एक या एक से अधिक लोग साथ कार्य कर सकते हैं| multiple user operating systems का प्रयोग बड़ी बड़ी कंपनियो आदि में किया जाता है, जहाँ पर लोगों को सामंजस्य में कार्य करना पड़ता है|

जैसा की अब आप ऑपरेटिंग सिस्टम को अच्छी तरह से समझ चुके है अब हम आते है Windows operating system पर |Windows operating system क्या है| और ये क्यों दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम से इतना ज्यादा popular है|


Windows OS  की विशेषता

Windows या फिर Microsoft Windows, यह Microsoft का एक Product है|Windows ऑपरेटिंग सिस्टम की शुरुआत सन् 1985 में हुयी| इसकी शुरुआत के बाद से इसने ऊंचाइयों के तमाम आयामों को छुआ है। starting से अब तक Windows OS में काफी changes आ चुके हैं। Starting से अब तक इसके बहुत सारे versions आ चुके हैं। कंपनी ने हर बार नए version में पिछले वाले से अच्छे features शामिल करने की कोशिश की है। और अपने ग्राहकों को कुछ नया देना चाहा है।

Microsoft विंडोज़ computer users के द्वारा बहुत ज्यादा use में लाया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है, यह आमतौर पर आपको आपके college, school या घर के computers में मिल जायेगा|

Microsoft विंडोज Graphical Interface ऑपरेटिंग system है it means यह सूचना को दर्शाने के लिए Graphics या Icons आदि का use करता है। इससे इसको चलाना बहुत आसान हो जाता है|हर वर्ग, आयु का व्यक्ति इसे बड़ी आसानी से समझ सकता है और चला सकता है।

Windows के आने से पहले MS-DOS में हर task को करने के लिए कुछ instructions याद रखने पड़ते थे लेकिन windows के आगमन के बाद से ये सब बदल गया|इसके आने के बाद आपको सिर्फ mouse को navigate करते हुए cursor के सहारे screen पर दिख रहे icons जैसे menus, tabs, dialog boxes या कोई और दुसरे option के उपयोग करने के लिए उस पर mouse के सहारे click करना होता है|इसके साथ आप कोई भी task आसानी से कर सकते हैं।

पहला version 1985 में आने के बाद से Windows के अब तक कुल 26 versions आ चुके है|Windows operating system का आखिरी version जो की Windows 10 था वो 29 July 2015 को आया था|

Microsoft Windows के सबसे लोकप्रिय versions में Windows vista, Windows 98, विंडोज XP, Windows 2000, Windows 8 और Windows 10 शामिल है. वेसे तो माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज प्रोडक्ट का हर version बेहद ही सफल रहा पर ये वाले संस्करण कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय हुए और लोगों ले घरों के साथ साथ लोगों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रहे.

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने