क्या आपको " Blogger Blog Ko WordPress Par Transfer Kaise Kare " की knowledge चाहिए तो आप बिल्कुल सही article पर visit किये हैं, कई बार हम अपने blogger blog को WordPress पर migrate करना चाहते हैं but इसका process बिल्कुल right way से होना चाहिए वरना आगे चलकर बहुत सी problems आती हैं।
![]() |
| Blogger to WordPress |
Blogger Blog ko WordPress par Transfer Kaise Kare In Hindi :-
Starting में जब हम blogging सीखने की कोशिश करते हैं तो blogger पर ही अपना blog बनाते हैं क्योंकि ये fully free of cost होता है।
Blogger , Google का ही product है और यहां पर हमें hosting भी free में मिलता है और आप blogger का ही .blogspot domain को भी free में use कर सकते हैं यानी एक तरह से ये पूरी तरह से free of cost होता है।
वैसे हम अपने blogs , blogger पर ही लंबे समय तक continue चला सकते हैं , इसमें कोई problem नहीं है but wordpress पर हमें कुछ ज्यादा option मिलता है | हम अपने site को एक professional website की तरह customize कर सकते हैं।
Blogger free of cost तो होता ही है पर यहाँ पर हमें वो सब facilities नहीं मिलती है, जिसके द्वारा हम अपने site को एक professional website में convert कर सके।
इसीलिए जब हमारे blog पे traffic आने लगता है तो हम चाहते हैं कि हम अपने site को इस तरीके से create करें ताकि वो देखने में professional लगे।
Professional दिखने के साथ ही wordpress पर हमें बहुत से ऐसे plugins के जरिए अपने post को seo-friendly बनाने and अपने हिसाब से customize करने की facility मिलती है।
Also read :-
High quality backlinks kaise banaye?
Blogger Blog को WordPress पर Transfer क्यों करें?
आज भी blogger पर ऐसे लाखों blog हैं जो सालों से चल रहे हैं और अच्छा खासा income generate कर रहे हैं पर एक बात जरूर है कि अगर आप अपने site को बड़े पैमाने पर customize करके रखना चाहते हैं , अपने visitors को अपने अनुसार post को अपने according जहाँ चाहे वहाँ दिखाना चाहते हैं तो फिर आपको WordPress पर ही switch करना ही होगा।
इसके साथ ही wordpress पर हमें ऐसे कई plugins मिल जाते हैं , उस plugins से आप जो काम blogger पर 2 hours में करेंगे उसे 1 मिनट में wordpress पर complete करेंगे।
WordPress पर हमें SEO से जुड़ी plugins मिलते हैं, जिसकी help से हम अपने पूरा article को seo-friendly article बना पाते हैं । लेकिन blogger पर आपको अपने हिसाब से ही तय करना होता है कि कौन सा keyword को कहां set करना है।
WordPress और Blogger में Security किसका अच्छा है ?
Blogger क्योंकि Google का ही product है इसलिए यहां पर आपको अपने blog की security को लेकर कोई चिंता करने वाली बात नहीं है | इसे किसी भी hackers के द्वारा hack कर पाना impossible है।
वही wordpress एक open source platform है इसकी security आपके और आपके hosting प्रदाता के ऊपर depend करता है | आपका hosting किस तरह के hosting company से है और आपने अपने WordPress की security का इंतजाम क्या किया है , ये आप ही के ऊपर depend करता है।
वैसे आप wordpress पर एक अच्छा hosting company से hosting buy करके और अपना blog का security का कुछ इंतजाम करके इसे पूरी तरह से secure बना सकते हैं।
ऊपर हमने blogger और wordpress की तुलना security से लेकर performance तक का कर दिया है। अब अगर इसके बाद भी आप "Blogger Blog Ko WordPress Par Transfer Kaise Kare " का process जानना चाहते हैं तो नीचे हम इसका पूरा process step by step बताने जा रहे हैं।
Blogger Blog को wordpress पर Transfer करने का तरीका
सबसे पहले ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप अपने blogger blog को WordPress पर switch करते हैं और इसमें कोई भी गलती कर देते हैं तो इससे आपके blogger blog पर आ रहे traffic का loss हो सकता है इसलिए नीचे बताए गए steps को ध्यान से देखें और इसे follow करें।
लगभग सभी blogger अपने blogger blog में custom domain add किए होते हैं यानी जो blogger का .blogspot domain है , उसको वे use ना करके एक अपने तरफ से domain buy करके उसमें लगाए होते हैं तो सबसे पहले हम इसकी setting को अपने blogger की setting में change करेंगे |अगर आप अपने blogger में custom domain add नहीं किए हैं तो आप इस steps को छोड़ सकते हैं।
सबसे पहले आप अपने blogger के dashboard में log in करिए फिर left side में नीचे setting के ऊपर click करिए अब right side में कुछ option आ जाएंगे।
थोड़ा सा नीचे आएंगे तो Blog address का option मिलेगा उसके नीचे आपका blogspot domain दिखेगा और उसके नीचे अगर आपने custom domain लगा रखा है तो वो दिखेगा।
आपको custom domain के ऊपर click करना है। एक छोटा सा pop-up window आएगा और उसमें Delete के बटन पर click करके कस्टम डोमेन को delete कर देना है।
अब आप क्योंकि अपने blogger को WordPress पर switch करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कोई hosting company से hosting खरीदे होंगे और hosting खरीदते time ही अपने इसी domain को उस hosting से connect कर लिए होंगे।
अगर नहीं किया है तो फिर WordPress के लिए एक hosting की जरूरत होता है |आप hosting खरीदीये और खरीदने के process में ही अपने इस domain को उससे connect करिए ,इसके बाद अब हम आगे का process start करते हैं।
अब आप को फिर से अपने blogger के dashboard में log in करना है और फिर से बाएं साइड में नीचे setting के ऊपर click करना है और फिर दाहिने साइड में बहुत सारे option open होंगे।
अब यहां पर आप down आएंगे तो एक option मिलेगा backup content का ,तो इसी के ऊपर click करना है और backup को download कर लेना है।
आपके blogger का backup आपके system में Save हो जाएगा |अब आप अपने wordpress के admin panel में log in करेंगे, log in करने के बाद बाएं साइड में एक option मिलेगा Tools का ,आप जैसे इसके ऊपर अपने mouse ले जाएंगे वैसे ही दाहिने साइड में कुछ और option खुलेगा इसमें एक option रहेगा Import का।
आपको Import के ऊपर click करना है और फिर right साइड में एक नया page open हो जाएगा |इस ppage में सबसे ऊपर लिखा रहेगा blogger और उसके नीचे लिखा रहेगा install now तो आपको इसी के ऊपर क्लिक करना है।
Install now के ऊपर क्लिक करते ही यह tool install हो जाएगा फिर install now के जगह पर run importer लिखकर आ जाएगा तो आपको इसी के ऊपर click करना है।
Run importer के ऊपर क्लिक करने के बाद नीचे choose file के ऊपर क्लिक करना है और ये आपके system के storage में ले जाएगा ,फिर आपने अपना blogger का backup जहां भी download करके रखा है उसको select करके open करेंगे।
और फिर नीचे upload file and import के ऊपर क्लिक करेंगे क्लिक करते ही आपके अपना website का नाम डालने के लिए option मिलेगा और फिर नीचे admin को select करेंगे और फिर उसके नीचे submit के ऊपर क्लिक कर देना है।
Submit के ऊपर क्लिक करते ही आपके blogger का सभी data आपके WordPress में import हो जाएगा और इसके साथ ही हमारा ये process Blogger Blog Ko WordPress Par Transfer Kaise Kare complete हो गया।
अब यहां तक हमने अपना blog, blogger से wordpress पर transfer कर लिया है |आप चाहें तो इसे view करके check कर सकते हैं जो blog post आपके blogger पर दिखते थे अब वो आपके WordPress में दिखेंगे।
WordPress Parmalink Setup
अब हमें अपना wordpress blog के permalink(URL) की setting को ठीक करना है |जब आपका blog blogger पर था और आप किसी post को open करते थे तो आपने notice किया होगा उसके URL में date और month दिखाई देते होंगे।
तो इसी हिसाब से हमें अपना wordpress blog के link की setting करनी है। इसके लिए आप अपने WordPress admin panel में left side में नीचे settings के ऊपर अपना mouse ले जाइए और फिर parmalink के ऊपर click करिए।
Parmalink के ऊपर क्लिक करते ही right side में कई तरह के link formate दिखेंगे | इसमें आपको month and name के ऊपर क्लिक करके tikmark कर देना है और फिर नीचे save changes के ऊपर क्लिक करके इसे save कर लेना है।
अब इतना सब कर लेने के बाद हमें अपना blogger को WordPress पर redirect करना है। इसके लिए हमें अपना WordPress में एक plugin install करना है |आप अपने WordPress के एडमिन पैनल में log in करने के बाद बाएं साइड में नीचे plugins के ऊपर click करिए और फिर add new के ऊपर क्लिक करिए।
Add new के ऊपर क्लिक करने के बाद right side में एक छोटा सा search box दिखेगा ,उसमें आपको एक plug in का नाम type करना है blogger to wordPress ये plugin आपके सामने दिखने लगेगा इसे आप को install कर लेना है।
Install होते ही फिर दोबारा से click करके इसे active कर लेना है है। plug in activate होते ही आप plugin लिस्ट में अपने आप आ जाएंगे लेकिन यहां पर आपको कोई setting का option नहीं मिलेगा।
इस plugin का setting करने के लिए आपको plugins ऑप्शन के नीचे Tools का option मिलेगा इसके ऊपर mouse curser ले जाने पर दाहिने साइड में कुछ और option आएंगे इसमें आपको blogger to wordpress redirection ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है।
Click करते ही आप इस plugin के configuration वाले page पर आ जाएंगे अब यहां पर आपको start configuration के ऊपर क्लिक करना है।
Start configuration के ऊपर क्लिक करते हैं नीचे की तरफ आपके blogger blog का नाम दीखेगा और उसके सामने Get code लिखा रहेगा तो आपको इसी के ऊपर क्लिक करना है।
Get code के ऊपर क्लिक करते हुए नीचे एक box में बहुत सारे HTML कोड आ जाएंगे आप इस code पर जैसे click करेंगे वैसे ये सभी select हो जाएगा और फिर इसे copy कर लेना है।
Code copy करने के बाद आप अपने blogger के dashboard में लॉगिन करेंगे वही blogger जिसको आपने WordPress पर transfer किया था।
लॉग इन करने के बाद नीचे theme पर क्लिक करें और फिर दाहिने साइड में customise लिखा है और उसके side में एक drop down aero है उस एरो के ऊपर क्लिक करें।
एरो के ऊपर click करते ही कुछ और option सामने आएंगे इसमें आपको switch to first generation classic theme के ऊपर क्लिक करना है और फिर switch without a backup के ऊपर क्लिक कर देना है।
क्लिक करने के बाद आपका theme classic 3 में convert हो जाएगा फिर से आपको ऊपर edit HTML के ऊपर क्लिक करना है तो theme के code आपके सामने दिखेंगे इन सभी कोड को select करके delete कर देना है।
Delete करने के बाद आपने जो WordPress से code copy किया था उसको यहां paste करके ऊपर right side में एक छोटा सा save का icon दिखेगा उसके ऊपर क्लिक करके theme को सेव कर लेना है।
Save करने के बाद आप वापस WordPress में जाएंगे और जहां से आपने उस उस कोड को copy किया था तो उसी box के नीचे लिखा रहेगा verify configuration तो आपको इसी के ऊपर click करना है।
Configuration होते ही आपका blogger WordPress पे redirect हो जाएगा |अब अगर आप अपने blogger में जाकर view blog करेंगे तो वो WordPress पर open हुआ करेगा।
लेकिन अभी एक काम और रह गया है ,जब आपका blog blogger पर था तो आप कोई post ओपन करते होंगे तो आपने देखा होगा last में .htmlआता है अब इसे भी हमें WordPress URL में बदलाव करके ऐड करना है।
इसके लिए आप अपने WordPress एडमिन पैनल में बांए साइड में नीचे setting के ऊपर curser ले जाइए फिर दाहिने साइड में parmalink के ऊपर क्लिक करिए।
अब दाहिने साइड में कुछ अलग अलग formats में link दिखेंगे यहां पर पहले हमने आकर month and name को select करके save किया था अभी हमें नीचे custom structure के ऊपर क्लिक करना है और उसके सामने आपका domain दिखेगा और उसके सामने एक box होगा जिसमें कुछ कोड लिखे होंगे।
इस कोड के last में / इस फ्लैश को delete करके .html टाइप करना है और फिर नीचे save changes के ऊपर क्लिक करके सेव कर लेना है।
अब आप ये सोच रहे होंगे कि हमने parmalink में पहले month and name क्यों select किया फिर बाद में customer structure क्यों किया तो वो इसलिए किया क्योंकि अभी हमारा post का URL में domain name के बाद month year और उसके बाद last में .html आ गया और यही structure हमारे blogger में होता है।
अब हमारा Blogger Blog Ko WordPress Par Transfer Kaise Kare का process यहीं पर end होता है |इस तरीके से आप अपने ranking में बिना किसी नुकसान झेले आसानी से blogger से WordPress पर switch कर सकते हैं।
और अंत में
अगर आपका blog blogger पर है तो मेरा suggestions यही रहेगा कि आप उसे उसी पर रहने दीजिए wordpress पर एक दूसरा बना लीजिए क्योंकि इसे ट्रांसफर करने के बाद हम अपने WordPress blog के permalink को अपने according नहीं रख सकते हैं अगर रखते भी हैं तो उसके लिए अलग से redirection plugin रखना होता है।
और WordPress में बहुत सारा plugin install नहीं करना चाहिए इससे हमारे site के loading speed पर बुरा असर पड़ता है कोशिश यही करें कि कम से कम plugin का use करें।
तो हमने यहां पर सीखा Blogger Blog Ko WordPress Par Transfer Kaise Kare और आप ऊपर बताए गए steps को follow करके अपने blogger blog को बिना किसी नुकसान के WordPress पर transfer कर सकते हैं।
अगर आपके पास इस post से जुड़ी कोई question अभी भी रह गया है तो आप बिना देर किए नीचे comment करके हमसे पूछे हमें आपके questions के answers देने में खुशी होगी। thanks🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions