IRCTC में online train ticket booking कैसे करें ?

IRCTC में अपने Mobile या Computer से online train ticket  booking कैसे करें?

लगता है आप सब train की journey(यात्रा) करना बहुत ही पसंद करते होंगे, तो फिर आपको train ticket booking करना  भी आता ही होगा| लेकिन शायद आप station जाकर , लाइन में खड़े होकर , हाथ में form पकड़ के घर का सारा काम छोड के train की ticket book करते होंगें, परन्तु अब आप सबको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की IRCTC में Online Train Ticket booking कैसे करें ? Train Ticket Booking में स्टेशन कैसे चयन(Select) करें, Birth(सिट), (स्लीपर,AC) कैसे चयन(Select) करें, Payment(पेमेंट) कैसे करें.

आज हम आपको यहाँ यह भी बताएँगे की क्यों IRCTC से train ticket booking करना फायदे मंद है.तो चलो फिर शुभ काम में देरी किस बात की  तो शुरू करते है  प्रभु का नाम लेके.


IRCTC में online train ticket booking करने के  फायदे

1. सर्वप्रथम आपको यह फायदा होगा  की आपका बहुत ही कीमती  समय नष्ट होने से बच जायेगा , यदि आप IRCTC से online train ticket booking करोगे तो,और एक महत्वपूर्ण बात आपको  अपने घर से बहुत दूर जाना नहीं पड़ेगा  जिससे कि आप अपना कीमती समय घर बैठे IRCTC से online train ticket booking करके बचा सकते हैं|

2. Second बात यह है की यदि आप हमारी पहली बात मान लोगे तो दूसरी बात बताने की कोई आवश्यकता ही नहीं है जी,फिर भी हम आपको बता देते हैं कि आप जिस गाड़ी में यात्रा करके station जाओगे उसका खर्च बच जायेगा.

3. तो चलिए अब तिसरी बात पे गौर करते हैं यदि आप हमारी पहली बात मान लेते हैं तो आपको तीसरी बात की कोई जरुरत ही नहीं है ,चलो फिर भी आपको बता देते हैं घंटो घंटो तक आप जो station में जाकर लाइन में खड़े रहते थे अबआपको खड़े नहीं रहना पडेगा . अगर आपको line में घंटों तक खड़ा नहीं होना है, यदि आप अपना कीमती समय बचाना चाहते हैं तो आपको IRCTC से online train ticket booking करना चाहिए.

4. अब हम आपको आखरी और चौथी बात बतातें हैं|यदि आप form में जिस train का नंबर दिए हो उस train में ticket नहीं है या फिर Waiting आ रही है और वो भी बहुत ज्यादा तब आपको train no बदलना पड़ेगा | फिर दोबारा आपको train नंबर काट के बदलना पड़ेगा इसमें भी आपको थोड़ी बहुत परेशानी झेलनी पड़ेगी इस लिए आज  हम  ये article आपके लिए लिखे हैं,अब क्या सोच रहे हो चलो ticket booking करते हैं|


IRCTC से online train ticket booking कैसे  करें

आप कुछ आसान से steps की मदद से  IRCTC से online train ticket booking कर सकते हैं।

1) सर्वप्रथम आपके पास IRCTC में account होना अनिवार्य है ,यदि आपको IRCTC  में account बनाना नही आता है तो आप हमें comment कर सकते हैं ताकि हम इस topic पर article लिख सकें|

2) तदपश्चात आपको www.IRCTC.co.in को खोलना पड़ेगा.
इसमें

Online train ticket booking


1. User id-सबसे पहले आपको User id में user id लिखे, जो की आपको  sign up करते समय प्राप्त हुआ होगा|
2. Password– यहाँ परआपको अपना वही password डालना होगा जो आपने sign up करते समय डाला था|
3. Captcha code– आपके सामने screen पे  कुछ कोड दिखाई देगा उस कोड को भरें|
user id, password, captcha Enter करने के बाद अब आप Login पे क्लिक(Click) कीजिये


Log in करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा उसमे आपको क्या क्या जानकारी डालने होंगे उनको पहले समझ लेते हैं ताकि लिखते समय कुछ गलती ना कर दें.

1. From Station(यात्रा कौन से station  से शुरू करनी है)
इस डिब्बे में अर्थात To Station में आपको अपनी यात्रा कहाँ से  शुरू करनी है,उस station का नाम लिखना है.यदि आपको station का code पता है जैसे BBS भुवनेश्वर (Bhubaneswar) station का station code है.जब आप From Station में आधा नाम लिखेंगे तो अपने आप ही नीचे उस आधे नाम के साथ  मिलते जुलते नाम नीचे दिखाई देगा,उनमे में से आपको अपने station का नाम Select करना पड़ेगा.

2. To Station(आपकी यात्रा का आखरी Station)
यहाँ पर आपको अपनी उस station का नाम लिखना है जहाँ तक आप जाना चाहते हैं .

3. Journey Date(यात्रा करने की तिथि)
इस journey date वाले रिक्त स्थान में आपको यात्रा की तिथि (date) डालना होगा,जिस दिन आप journey शुरूआत (start) करना चाहते है उस तारीख को लिखें |

4. Ticket Type(टिकट का प्रकार)
इस स्थान पर जब आप click करेंगे तो आपको दो तरह के ticket दिखाई देंगे.चलो उन दोनों ticket Type के बारे में जान लेते हैं

1. e-Ticket(इ-टिकट)
e-ticket का पूरा नाम  Electronic Ticket है, ये ticket आपके mobile  पर sms(message) के द्वारा आपके mobile number पर पहुँच जाएगी. ये ticket सबसे अच्छा है क्योंकि जब आप train में सफ़र कर रहे होंगे तब,जब आपके पास TTE आयेगा तब बस आपको ये जो sms आया होगा IRCTC से आपके mobile पर वही sms आपको TTE को दिखाना पड़ेगा और कुछ नहीं,और आजकल तो हर एक व्यक्ति के पास mobile है,ना कोई कागज लेना पड़ेगा तो फिर मेरे हिसाब से ये e-ticket सबसे बेहतर है (अगर आप e ticket उपयोग करोगे तो आप बहुत से पेड़ पोधों को बचा सकते हैं जिससे की कागज बनते हैं )

2. I-ticket(आई टिकट)
I-Ticket का पूरा नाम है Internet ticket इसका अर्थ  है  normal ticket,ये ticket Indian railway की जिमेंदारी है की वो आपके घर के address पे ticket भेज दे. परन्तु i-ticket 3 दिन पहले book करने से ही वो आपके address पर इंडियन railway पहुँचा सकते हैं. i-ticket booking करने के लिए बस आपको Ticket Type में i-ticket को select करना होगा.


5) Ticket type को select करने के बाद अब बारी आती है submit button को दबाने की


अब From station,To Station, journey date, और ticket type इन सब के details भरने के बाद submit पे click करें.

आपके submit button  को click करते  ही नया page खुल जाएगा, उसकी जानकारी देते हैं. यदि आप  पहली बार train ticket booking कर रहे है तो इनके बारें में जान लीजिये
1. Train no (Train नंबर)
2. train name –Train का नाम
3. from कहाँ से बैठेंगे
4. Departure-Train छोड़ने का समय
5. To- कहाँ तक जाना है
6. Arrival- पहुँचने का समय
7. Distance(km) कितनी दुरी तय करनी है (कितने km की यात्रा है )
8. Travel Time (कितने घंटो की यात्रा है )
9. अब आपको M T W T F S S

इन सबका मतलब है
M-MONDAY,
T-TUESDAY,
W-WEDNESSDAY,
T-THURSDAY,
F-FRIDAY,
S-SATURDAY,
S-SUNDAY.

यहाँ पर आपको हरे रंग का Right चिन्ह  दिखाई देगा इसका अर्थ यह है की उस दिन ये train चलती है,जैसे उपर वाले उदहारण में train HIRAKUND EXPRESS M,T,S Monday,Thursday,Saturday के दिन new Delhi से चलती है.लाल color में जो दिया गया है उस दिन train नहीं चलती.


10. Class
Class का अर्थ है की आप sleeper की बोगी में जाना चाहतें है या फिर AC(Air condition) में या फिर chair car ये सब coach के प्रकार है.Class type train के हिसाब से परिवर्तित होते रहते हैं जैसे कुछ train में 2s,2c ऐसे रहते हैं.


अब हम समझते हैं  कि select Quota का क्या मतलब है आपको select Quota के साइड में देखने को मिलेगा GENERAL, PREMIUM TATKAL, PHYSICALLY HANDICAP, LADIES, TATKAL ये सब एक  प्रकार का Seat RESEVATION है जैसे नोकरीयों में होता है बस वैसे ही फर्क यही है की ये IRCTC का online train ticket booking का reservation है.

GENERAL- यह सबके लिए  है ज्यादातर train ticket general में ही book होती है General quota में ticket 3 महीने पहले बनती है

PREMIUM TATKAL-ये tatkal(तत्काल) ticket बहुत महंगी और कुछ गिने चुने ट्रेनों के के लिए है,इसमें कीमत tatkal (तत्काल) से भी अधिक है. आप google search करके देख सकते हैं.

PHYSICALLY HANDICAP-इस scheme में विकलांग के लिए 2 या 4 sheet रिज़र्व रहती हैं

LADIES– ये scheme लड़कियों के लिए है .इसमें ladies के लिए लगभग 6 सीट रिज़र्व रहती है.

TATKAL– TATKAL ticket emergency वक्त पर बनायीं जाती जब आपको अचानक से कहीं जाना पड़ गया तब आपको general quota में ticket नहीं मिलती तब आपको तत्काल (tatkal) scheme से ticket बनाना पड़ता है.

चलो अब आगे बढ़ते हैं
step 1: सबसे पहले Select quota –general के उपर click करें
step 2: उसके बाद Class-जैसे 1AC, 2AC, 3AC और SL(sleeper) किसी एक पर click करें.
step 3: अब आपको ऊपर कुछ नया नजर आएगा .

इसमें date के हिसाब से Availability of ticket(टिकट) दिखाई देंगे जिसमें दो शब्द है.एक available और दूसरा WL(WaitingList) देखने को मिलेगा इसका यह अर्थ है available (अपलब्ध /खली ) है सीधा सीधा ये मतलब है की सीट खाली है.और अब बात करते है WL(WaitingList) इंतजार सूचि इसका ये मतलब है की सीट भर गई है आप अब waiting में हो waiting अगर 10 के अन्दर है तो book करले वो confirm मिल जाएगी.

जिस date पे आपको available दिख रहा है उसके निचे book now लिखा होगा उस पर click करें

1. पहले Name भरें
2. फिर Age भरें
3. फिर Gender भरें
4. फिर Birth preference
5. फिर Captcha Code भरें
6. उसके बाद mobile नंबर डालना मत भूले उस नंबर पर ही आपका e ticket जायेगा,आप चाहो तो ticket का प्रिंट भी निकलवा सकते हो.
आखिर में NEXT पर Click करें.

इसके बाद अब आपको पेमेंट करना पड़ेगा

1. उसके बाद Payment Method Choose करके Make Payment के उपर Click करें.
2. उसके बाद आप Payment Method Choose करें आपके टिकट के जितने खर्चे हुए होंगे उसके हिसाब से आपका बैंक अकाउंट से बैलेंस कट जायेगा.
3. (एक बात  आप सबको बताना चाहता हूँ की कुछ लोग online payment से डरते है लेकिन कोई डरने की बात नहीं है बस आप जिस तरह पैसे देकर दुकान से सामान खरीदते हैं वैसे ही online payment है.)
4. आपका ATM कार्ड ही Debit card है कुछ लोग मुझसे इसके बारे में पूछे थे. इसलिए मै बता दिया.
5. जब आपका payment success हो जायेगा तब आपके mobile पर एक sms आयेगा वही आपका e-ticket है.
6. आप चाहो तो ticket का प्रिंट भी करवा सकते हो.
7. आखिर कार मै ये आशा करता हूँ की आपने IRCTC से online train ticket booking करना सिख गए होंगे.

आज आपने क्या सिखा

आशा करता हूँ मेरा ये IRCTC से अपने mobile or computer की सहायता से online train ticket booking कैसे  करे इसकी संपूर्ण जानकरी आपके लिए मददगार साबित हो. इसके फायदे के बारे में मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ. और online tatkal ticket booking में agent(एजेंट) से बचें.अगर अभी भी कोई संदेह है तो कमेंट करके या फिर मेल करके आप मुझसे और पूछ सकते हैं, जय हिंद, धन्यवाद 🙏💕🙏💕

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने