Computer में Motherboard क्या होता है हिन्दी में

इस Article में आप जानेंगे कि Motherboard क्या है और इसके क्या कार्य हैं? हम सभी Computer का प्रयोग अपनी रोजाना की जिंदगी में करते हैं और एक Motherboard, Computer सबसे मुख्य घटक (major component) है. इसे Main Circuit Board, Mainboard, System board, Baseboard और Logic board जैसे भिन्न भिन्न नामों से भी जाना जाता है. ऐसा नहीं है, कि Motherboard सिर्फ Computer का अंग है. Phones के अंदर भी Motherboard होती है, जिन्हें हम Logic board के नाम से जानतें हैं.

Computer motherboard


जब से Computer का आविष्कार हुआ है, तब से ही Motherboard इसका एक प्रमुख अंग रहा है. हालाँकि पुरानी Motherboard में सिर्फ कुछ ही Components होते थे. जैसे- IBM के द्वारा बनायीं गयी पहली PC Motherboard में सिर्फ Processor एवं Card slot मौजूद थे. परन्तु अगर आप आज की Motherboard को देखे तो इनमे आपको कई प्रकार के features मिलेंगे. यही कारण है, कि आज के Computer इतने Capable है. 

इस लेख में हम आपको Motherboard क्या है और उसके कार्य क्या है? इस बारे में संपुर्ण जानकारी देंगे. साथ ही हम आपको Computer Motherboard के प्रमुख Parts और उनके Functions के बारे में भी विस्तार से बताएँगे ताकि आप Motherboard की  Complete Information प्राप्त कर सके. तो चलिए सबसे पहले जानते है, Motherboard क्या होता है? फिर इसके बाकि पहलुवों पर चर्चा करेंगे. 

Motherboard क्या होता है? (What is Motherboard in Hindi)

Motherboard, कंप्यूटर में उपस्थित एक “Main Printed Circuit Board (PCB)” है. जो विभिन्न Internal Components को आपस में जोडता है और बाहरी उपकरणों (External Peripherals) को Computer से जोड़ने के लिए Connectors Provide करता है. इसे Computer सिस्टम का सबसे Important Part माना जाता है. अगर आप एक Motherboard के Diagram को देखे तो उसमे आपको Green रंग का एक circuit board show होगा, जिसमे बहुत से Equipment लगे होंगे. 

Motherboard से जुड़े कुछ Important Equipment में Central Processing Unit (CPU), RAM, Hard disk और I/O devices (Keyboard, Mouse, Monitor, USB devices etc.) को जोड़ने के लिए connectors शामिल है.प्रमुख रूप से देखा जाये तो कंप्यूटर में Power Supply करने से लेकर अन्य Hardware Components के बीच Communication करवाने तक का संपुर्ण कार्य Motherboard का होता है. यहाँ तक की Computer का लगभग  हर एक Part किसी न किसी तरह से मदरबोर्ड में Connect होता है. 


Motherboard का दुसरा नाम क्या है ?

जैसा की हमने देखा कि Motherboard एक Hub का कार्य करता है यह एक Board होता है जिसके ऊपर बाकि सभी सहयोगी Gadgets जुड़े होते हैं इसलिए Motherboard को “Mainboard” भी कहते है , Mainboard मतलब Computer System का सबसे प्रमुख Board . अगर आप Internet पर ढूंढ रहे हैं कि Motherboard का दूसरा नाम क्या है ? तो आपको बता दें की Motherboard का दूसरा नाम Mainboard है .

Motherboard के कार्य – Functions of Motherboard in Hindi

Motherboard के कुछ मुख्य काम:

Central Backbone: अक्सर Motherboard को Computer की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है क्योंकि यह Computer के दूसरे महत्वपूर्ण घटक (essential components) जैसे- RAM, hd , CPU इत्यादि  को Motherboard में Install किया जाता है. अर्थात Motherboard सभी Computer hardware के लिए base का कार्य करती है. 

External Peripherals के लिए Slots प्रदान करना: बाहरी Peripherals को Computer से Connect के लिए Motherboard में कई expansion slots लगे होते है. इन Slots की Help से आप Computer में Extra expansion card (Network card, Sound card, Firewire card, Ethernet card, lan card इत्यादि) Connect कर सकते है. 

Computer में Power Supply का कार्य: Computer के विभिन्न भागों के लिए Electricity आपूर्ति का कार्य भी Motherboard  का होता है. सबसे पहले Power Connectors की सहायता से Electricity Motherboard तक पहुँचती है, उसके बाद Motherboard से जुड़े Various Components को Power Supply की जाती है.

Data Flow को control करना: Motherboard से जुड़े सभी Components के लिए संचार केंद्र (communication hub) के रूप में Work करता है. यह Computer System के अंदर सूचना यातायात के प्रबंधन के लिए Responsible होता है. आसान शब्दों में सभी उपकरण Motherboard की Help से आपस में Data को Receive और Send कर पाते है.

BIOS: ये BIOS Program को भी Hold करता है, जो Motherboard पर ROM Chip में स्थित होता है। ये Program Computer System की Boot Process के लिए आवश्यक है.


Motherboard के प्रकार- Types of Motherboard in Hindi 

Computer के विकास के साथ ही Motherboard की Capacity व Size में भी Changes आये है. यहाँ विभिन्न प्रकार की Motherboard उपलब्ध है और ये सभी एक – दूसरे से अलग है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है.

AT Motherboard

Computer में उपयोग होने वाली सबसे पुरानी Motherboard में AT Motherboard का नाम आता है, इसे  “Full AT” भी कहा जाता है. AT का मतलब है, Advance Technology अर्थात Board में नयी Technology के Power Connectors उपस्थित है. Motherboard के प्रत्येक माउंट में 6 pin के दो पावर कनेक्टर लगे होते थे. Motherboard की लम्बाई 351mm और चौड़ाई 305mm होती थी. अपने आकार के कारण ये Motherboard, Mini Desktop में फिट नहीं होते थें. 

Motherboard के इस Dimensions के कारण ही इसमें नई Drives को स्थापित करना कठिन होता था. इस Motherboard को 1980 के दशक में IBM द्वारा बनाया गया था. जिसके बाद लगभग कई दशकों तक AT Motherboard और इसके Variants (Baby AT) ने Computer बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बनाये रखी. लेकिन 1997 के बाद AT form factor को ATX द्वारा दबा दिया गया. 

ATX Motherboard

लगभग 1990 के दशक में Intel द्वारा ATX Motherboard (Advanced technology extended) को Launch किया गया. ये AT family की Motherboard से बहुत अलग थी. पुरानी Motherboard के मुकाबले size (305×204mm) में भी ATX काफी हद तक छोटी थी. इस प्रकार की Motherboard में Advance control की सुविधाएं उपलब्ध थी. इसके अलावा कई दूसरे Important बदलाव भी ATX Motherboard में किये गए थे. 

जैसे- एक keyboard connector भी जोड़ा गया था और पीछे की plats में विभिन्न add-ons के लिए extra slots दिए गए थें. इसमें BIOS program की Help से power management किया जा सकता था. विभिन्न विशेषताओं के कारण ही ATX  को आज भी Use में लिया जाता है. ATX family में Full ATX, Micro ATX और Flex ATX motherboard भी शामिल है. 

Mini ITX Motherboard

इस प्रकार की Motherboard small form factor वाले Computer system में प्रयोग की जाती है. इसे 2001 में VIA Technologies द्वारा बनाया था. Mini ITX का Size  6.7 × 6.7 inch होता है, जो किसी भी अन्य Motherboard से कम है. छोटे Size और fan-less cooling के कारण ये Motherboard सबसे less power consumption करती है. Motherboard के कम size के कारण इसमें कुछ ही USB connectors होते है. इसकेे अलावा PCI slot  भी एक ही होती है. कुल मिलाकर ये पूरी तरह से एक छोटे आकार के PC में इस्तेमाल की जाती है. 

इसके अलावा भी कई प्रकार की MotherboardS उपस्थित है, परन्तु उपर बताई गयी Motherboard अधिकतर इस्तेमाल में ली जाती है. तो अब तक आपने जाना Computer Motherboard क्या है और कैसे काम करता है? इसके साथ ही हम आपको Motherboard के कुछ प्रमुख प्रकारो की जानकारी भी दे चुके है. चलिए अब Motherboard पर स्थापित महत्वपूर्ण Parts के नाम और उनके Functions के बारे में विस्तार से जानते है. 


Motherboard की विशेषताए (Characteristics of Motherboard in Hindi)

एक Computer Motherboard की क्या विशेषताएं है हम इसे इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह न सिर्फ Computer System के Internal Parts को बैठने के लिए जगह देता है। बल्कि यह सभी Parts को आपस में Connect और Communicate भी कराता है। यह Computer System का मूख्य Parts होता है। जो Nervous की तरह पूरे Computer System में Electricity पहुंचाता है। हालांकि Computer System के प्रत्येक Parts का अपना आवश्यक काम होता है और Computer को सही ढंग से कार्य करने के लिए सभी Parts महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन Motherboard इन सभी की जन्म दाता है या कहें तो BackBone है। यह सभी Parts को एक साथ जोड़कर एक दूसरे Parts के साथ Data Send और Receive कराया जाता है।

Motherboard Computer के बाहरी उपकरण यानी External Parts को भी स्थान देता है। ताकि अन्य Parts के साथ जुड़ सके और संचार कर सके। जिसमें Computer के Input Device जैसे; Keyboard, Mouse आदि भी इसी के सहारे Connect रहता है। तभी Computer को Input दे पाते हैं और Output प्राप्त करने के लिए भी Output Device जैसे; Monitor को इसी से Connect करना होता है। इसके अलावा BIOS, जो Computer चालू होने के लिए जरूरी होता है। यह भी Motherboard पर ROM Chip में होता है। कहने का   तात्पर्य यह है कि Computer को चालू करने से लेकर Operate करने तक में किसी ना किसी तरह Motherboard की सहायता आवश्यक होता है।


Motherboard कैसे बनता है? (Build Motherboard in Hindi)

Motherboard को Build करने के लिए दो तरह के Material की आवश्यकता होती है। Motherboard एक प्रकार का PCB है। PCB को Fiber Glass या प्लास्टिक की सहायता से एक शीट बनाया जाता है। इस शीट पर Photopaper के द्वारा PCB के Design को Print करना होता है। जिसे Copper से Coated किया जाता है। Photoresist Chemical की सहायता से और प्रकाश के संपर्क से Copper का निशान बनता है। क्योंकि Photoresist एक Light Sensitive Material है।

PCB पर Copper की Coating खत्म होने पर Motherboard पर Pattern बिछ जाता है। जिस पर UV Light डालना होता है। इसके पश्चात Motherboard को अच्छे से Clean किया जाता है। जिसके बाद Surface Mount Technology (SMT) की सहायता से PCB पर Motherboard के Components को लगाए और Printing किए जाते हैं। कुछ इसी तरह Motherboard को तैयार किया जाता है। सब कुछ सहीं तरीके से बन जाने के बाद Motherboard को Scanning और Testing Process से गुजारा जाता है। जिसके बाद यह पता चलता है कि Motherboard ठीक तरह से कार्य करेगा या नहीं। यह सिर्फ Motherboard का Overview है। Motherboard को बनाना एक कठिन और Hard Process है।


Conclusion –

IBM कंपनी ने पहली बार Personal Computer के लिए Motherboard बनाया था। जिसे Planner कहा गया। आज Motherboard का प्रयोग सभी Computer, Laptop, Smartphone, Tablet के अलावा Server और Robots में भी किया जाता है। इसके अलावा भी Electronics Devices में PCB का Use किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि उपकरण के सभी Parts एक स्थान पर उपस्थित हो जाते हैं। जो कि अच्छे से फिट रहता है। इससे यह सुरक्षित भी रहता है।

ऊपर हमने Motherboard की संपुर्ण जानकारी प्रदान की है। जिसमें बताया है कि Motherboard क्या है, Motherboard के कितने प्रकार होतें हैं, Motherboard का सामान्य परिचय, Motherboard कैसे कार्य करता है, Motherboard के Parts, Motherboard के विशेषताए Motherboard के जनक का नाम, Motherboard कैसे बनाया जाता है |हमें उम्मीद  हैं कि Motherboard की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी और कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा।

सह धन्यवाद 🙏🙏

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने