Computer के बेहतर प्रदर्शन और उसकी सुरक्षा के लिए आपको Computer Virus क्या है? और इससे बचने के उपाय के बारे में अवश्य जानना चाहिये। आम बोलचाल की भाषा मे Computer Virus को एक प्रकार का electronic infection कहते हैं, जो यदि आपके system में किसी तरह से आ जाये, तो यह उसकी performance slow करने से लेकर data लूज़ और system crash जैसी कई खतरनाक चीजें आपके system के साथ कर सकता है।
Computer अथवा किसी भी अन्य electronic gadgets के लिए यह Virus बहुत खतरनाक होते हैं। कुछ बेहद खतरनाक Computer Viruses: ILOVEYOU Melissa, My Doom, Sasser और Code Red हैं । अगर आप अपने Computer को इस तरह के वायरस से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको कई तरह की सावधानियाँ बरतनी होगी। इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि असल मे computer virus क्या होते हैं , और यह किसी system को कैसे प्रभावित करते हैं?
जब हम Computer Security के बारे में बात करते हैं, तो Virus एक प्रमुख खतरा है। यह अपने आप पैदा नही होते, बल्कि इन्हें प्रोग्रामर द्वारा किसी खास मकसद के लिए बनाया जाता है। एक सिस्टम में Computer Virus कई तरह से आ सकते है, जिसके बाद यह फैलते जाते है, और फिर आपको अपने computer में कई तरह की खामियां दिखाई देने लगती है। तो चलिए अब बिना समय नष्ट किये जानते है, computer Virus क्या होता है? और इससे बचने के लिए हमे क्या करना चाहिये?
कंप्यूटर वायरस क्या है? (What is Computer Virus in Hindi)
Computer Virus एक “Malicious Program” है, जो computer संचालन तरीकों को बदलने और उन्हें नुकसान पहुचाने के लिए design किया जाता है। यह अपने code को computer में निष्पादित करने के लिए किसी documents अथवा software program के साथ संलग्न होकर संचालित होता है ,और धीरे-धीरे आपके computer में फैलता जाता है। एक Computer Virus में अप्रत्याशित और हानिकारक प्रभाव पैदा करने की क्षमता होती है।
आमतौर पर Computer Virus कमजोर system को सबसे अधिक effect करते है। एक बार enter हो जाने के बाद यह आपके system में स्टोर software प्रोग्राम और तमाम files को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा यह computer की performance धीमी करने के साथ ही system software को पूरी तरह काम करने से रोकते है। इन Computer Virus को बनाने का उद्देश्य कमजोर systems को संक्रमित करना, व्यवस्थापक नियंत्रण हासिल करना, और sensitive data चोरी करना होता है।
मुख्य रूप से Computer Viruses का उपयोग Hackers या Spammers द्वारा users को धोखा देकर उनके computer का एक्सेस प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह Computer Virus किसी system में कई तरह से enter कर सकता है। अधिकतर समय यह Emails के द्वारा होता है; इसके अलावा किसी infected website पर जाने, infected link पर क्लिक करने, Malicious Software को डाउनलोड करने, या Virus युक्त USB ड्राइव को computer में प्लग करने से भी यह आपके system तक पहुँच सकता है।
कंप्यूटर वायरस के प्रकार – Types of Computer Virus in Hindi
Computer सुरक्षा की दृष्टि से नीचे बताये गये Computer Viruses के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए:
1. Web Scripting Virus
Web Scripting Virus, सर्वाधिक प्रचलित है। यह internet पर मौजूद किसी website के लिंक, विज्ञापन, इमेज,और वीडियो के साथ सलंग्न रहते है, और user के इन पर क्लिक करने से Malicious Code आपके computer या mobile में पहुँच जाता है; इसके अलावा यह आपको किसी website पर भी भेज सकता है। इस प्रकार के Computer Virus उन वेबसाइटों पर पाये जाते है, जिनका उपयोग सोशल नेटवर्किंग उद्देश्यों के लिए किया जा रहा हो।
उदाहरण के लिए ऐसी वेबसाइट जहां user रिव्यु, web मेल, चैट रूम और message बोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो। यदि इस category का कोई Computer Virus आपके system में मौजूद है, तो इसके कई लक्षण आपको दिखाई देंगे, जैसे आपके Web browser और desktop का बैकग्राउंड अपने आप बदल जायेगा या फिर आपके computer की performance खराब होने लगेगी, इसके अलावा कई दूसरे लक्षण भी है।
2. Browser Hijacker
यह Computer Virus यूजर की अनुमति के बिना ही browser की सेटिंग में हेरफेर कर देता है, जिसके बाद आप विभिन्न websites पर पहुँच सकते है। example के लिए जब आप ब्राउज़र के address बार में कोई URL टाइप करते है, तो Browser Hijacker आपको उस वेबसाइट में ले जाने के बजाय दूसरी इन्फेक्टेड वेबसाइट पर पहुँचा देता है। आमतौर पर इस प्रकार की रणनीति विज्ञापन दिखाकर उससे आय बढ़ाने के लिए की जाती है। इस तरह के Computer Virus से संक्रमित होने पर आपका ब्राउज़र थोड़े-थोड़े समय के बाद आपको विज्ञापन दिखाता रहेगा।
3. Boot Sector Virus
समान्यतः एक संक्रमित disk से computer बूट करने पर यह फैलता है। इस श्रेणी के Computer Virus खासकर floppy disk के बूट सेक्टर या hard disk के मास्टर बूट रिकॉर्ड (MBR) को संक्रमित करता है। यह Virus अगर लोड होने के बाद computer में एक्सेस होता है, तो यह अन्य storage डिस्क को भी संक्रमित करेगा। हालांकि आज यह Computer Virus अप्रचलित हो चूका है, परन्तु फिर भी यह दूसरे तरीको से system तक पहुचने की कोशिश करता है।
4. Direct Action Virus
इस प्रकार के Computer Virus कुछ विशेष files पर ही हमला करते है। आमतौर पर .com और .exe एक्सटेंशन वाली फाइलें इससे संक्रमित होती है। यह Computer Virus तब तक action में नही आता जब तक इसकी फाइल पर क्लिक करके उसे ओपन नहीं किया जाता। इस virus का काम अपने program को दोहराना और अन्य फाइलों को संक्रमित करना होता है। हालांकि यह Virus उतना खतरनाक नही है, इसे Computer Antivirus की मदद से हटाया जा सकता है।
5. File Infector Virus
मौजूदा Computer Viruses का एक बड़ा हिस्सा इसी श्रेणी का है। यह एक computer में store file को आसानी से संक्रमित कर सकता है। जब आपके द्वारा इससे संक्रमित फाइल या प्रोग्राम को चलाया जाता है, तो File Infector Virus सक्रिय हो जाता है। यह आपके system को धीमा करने के अलावा अन्य हानिकारक प्रभाव पैदा कर सकता है। इस प्रकार के Computer Virus आपके computer में मौजूद important फाइलों और सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के लिए खतरनाक है। ये virus संक्रमित कोड को दोहराकर उसे अन्य software program पर लागू कर सकता है। सभी फाइलें इस Computer Virus का शिकार हो सकती है।
6. Network Virus
Network Virus, मुख्य रूप से internet या स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN) के माध्यम से फैलता है। इस प्रकार के Virus एक नेटवर्क की performance को खराब करने की क्षमता रखते है। इसके प्रभाव के कारण network connection पूरी तरह से बंद हो जाते है। एक बार Network Virus का संक्रमण फैलने पर system का किसी नेटवर्क से कनेक्शन स्थापित करना मुश्किल हो जाता है। ये Virus जिन नेटवर्क protocol का इस्तेमाल computer को संक्रमित करने व अन्य computers में फैलने के लिए करते है, उन्हें Worms कहा जाता है।
7. Maltipartite Virus
इस Computer Virus को सबसे तेजी से फैलने वाला virus माना जाता है। अधिकांश Virus बूट सेक्टर या program files को इन्फेक्ट करते है, परन्तु यह एक ही समय मे boot sector और प्रोग्राम फाइलों दोनों को संक्रमित कर सकता है। इसी कारण यह दूसरे virus की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाता है। यह बूट सेक्टर और निष्पादन योग्य फाइलों पर हमला करने के लिए file infector या बूट infector का इस्तेमाल करता है।
8. Macro Virus
Macro Virus, उन software प्रोग्राम को infect करते है, जिनमे Macros होते है। यह एक स्वचालित input अनुक्रम है, जो केस्ट्रॉक या mouse क्रियाओं का अनुकरण करता है। आमतौर पर keyboard और mouse क्रियाओं की एक दोहराव श्रृंखला को बदलने के लिए इनका use किया जाता है। यह वर्ड processing और spreadsheet जैसे एप्लीकेशन में आम है।
अगर यह Computer Virus किसी software को संक्रमित कर दे, तो जब भी आप उस software को खोलेंगे यह स्वचालित रूप से अपनी क्रियाओं को चालू कर देगा। अब चूँकि यह Computer Virus, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के द्वारा फैलता है, इसीलिये यह किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) को संक्रमित कर सकता है।
9. Encrypted Virus
यह एक ऐसा Computer Virus है, जिसका पता लगाना एक Antivirus के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि यह virus एन्क्रिप्टेड Malicious Code का उपयोग करते है, इसी कारण इन्हें detect करना मुश्किल है। अपने कोड को दोहराने के दौरान यह Virus encrypted code का इस्तेमाल नही करते है, उस समय यह खुद को decrypt करते है, तब इन्हे पकड़ना आसान होता है। हालांकि computer में मौजूद files और folder को इनसे कोई नुकसान नही है; लेकिन यब PC performance को बुरी तरह प्रभावित करते है।
10. Resident Virus
Resident Virus खुद को RAM मेमोरी में store करता है और computer में मौजूद अन्य फाइलों और software प्रोग्राम को संक्रमित करता है। यह Computer Virus कई तरह से एक system को नुकसान पहुंचा सकता है।
Computer virus के लक्षण
आमतौर पर virus एक Malicious Software है, जिसे हम Malware कहते है। यह computer से आपकी personal information चुरा सकते है, या आपके system को तकनीकी रूप से नुकसान पहुँचा सकते है। कुल मिलाकर यह computer के लिए एक अच्छी चीज नही है। तो सवाल यह है, कि यदि आपके computer में Virus मौजूद हो तो आप कैसे पता करेंगे? जब इस तरह की कोई गड़बड़ होती है, तो सिस्टम खुद हमे संकेत देते है।
नीचे हम आपको ऐसे ही कुछ साइन अथवा लक्षणों (Symptoms) के बारे में बतायेंगे जिससे आप जान सकते है, कि आपके computer virus से संक्रमित है, या नही।
Error मैसेज दिखाई देना: Browser इस्तेमाल करने के दौरान यदि आपकी screen पर अजीब मैसेज या warning अलर्ट आने लगे तो इसका मतलब आपका computer किसी Virus से संक्रमित भी हो सकता है। कुछ Computer Virus ऐसे होते है, जो कई दूसरे virus के लिए रास्ते खोल देते है।
Files और software program का ठीक से कार्य न करना: यदि आप computer में मौजूद किसी फाइल, फोल्डर और प्रोग्राम को open या edit नही कर पा रहे है, तो इसका मतलब आपका computer एक खतरनाक virus से संक्रमित हो चुका है। कुछ Computer Virus इसलिए create किये जाते है, ताकि वह किसी computer में स्टोर डेटा को नुकसान पहुंचा सके।
Programs और files का गायब होना: कुछ Computer Viruses आपके system में फैलने के साथ खुद की अवांछित files की कॉपी बनाते रहते है, जिससे आपकी storage का space कम होने लगता है। इसके साथ ही यह अप्रत्याशित रूप से फाइल्स को computer से गायब कर देते है। यदि आप अपने system में कुछ इस तरह की गड़बड़ देख रहे है, तो तुरंत Virus स्कैन करे।
आपके email खाते से बड़े पैमाने पर email भेजे जाना: यदि आपके मित्र को आपकी तरफ से अनावश्यक email प्राप्त होते है, जिसमे किसी फाइल को download करने या link पर क्लिक करने को कहा गया हो, तो इसका मतलब आपका computer virus से संक्रमित हो चूका है। जिस कारण वह आपके खाते से अन्य computers में फैलने का प्रयास कर रहा है।
Computer system क्रैश करना: अगर आपका system अचानक crash हो जाता है, या अटक जाता है। तो इसका कारण Computer Virus भी हो सकता है। यह आपकी hard drive को नुकसान पँहुचाते है।
Computer में virus कैसे फैलता है?
ऐसे कई तरीके है, जिनके द्वारा एक computer system किसी Virus से संक्रमित हो सकता है। नीचे आपको कुछ ऐसे मुख्य तरीको के बारे में बताया गया है, जिनसे Computer Virus किसी system में प्रवेश कर सकता है:
Browser इस्तेमाल करते समय कभी-कभी हमारी screen पर ad दिखाई देने लगते है, जिसमे लिखा होता है: “Your Computer is Infected” और इसे ठीक करने के लिए यह antivirus प्रोग्राम इनस्टॉल करे। यदि आप उस पर click करके उसे अपने system में जगह दे दें, तो इस तरह से आपके computer पर Virus आ सकता है।
किसी software को install करने के दौरान वह आपसे कई तरह की अनुमति (Permission) मांगता है। यदि आप बिना पढ़े उन्हें स्वीकार (Allow) करते है, तो हो सकता है, कि आप अनजाने में उन्हें अपने system का access दे दें।
अगर आप किसी Third-Party Apps को install करते है, तो ऐसी संभावना रहती है, कि आपके system में किसी तरह का Computer Virus enter कर जाए।
ऐसी email प्राप्त करना जिसकी आप अपेक्षा नहीं कर रहे थे। जब आप ऐसी email में दिए लिंक या संलग्न फाइल पर click करते है, तो Malicious Code आपके computer में फैल जाता है।
संक्रमित हार्ड डिस्क, CD, DVD और USB drive को computer में प्लग करने पर भी Virus आपके system में प्रवेश कर सकता है।
कई बार हम अपने OS और बाकी software प्रोग्राम को अपडेट नही करते है, जिसकी वजह से उनमे खामियां आने लगती है और Computer Virus के लिए हमारे system में प्रवेश करना आसान हो जाता है।
अगर आप Pirated Windows और Software का इस्तेमाल करते है, तो यह आपके computer की safety के लिए एक खतरा बना रहता है।
Antivirus के बिना लगातार internet इस्तेमाल करने से भी system में Computer Virus के प्रवेश करने की संभावना बढ़ जाती है।
Computer Virus से बचने के उपाय
आज के आधुनिक युग मे अधिकांश लोग computer और internet का उपयोग करते है। इसमे कोई दोहराई नही है, कि technology ने मनुष्यो की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। परन्तु ज्यादातर लोग इससे होने वाले खतरों से अवगत नही है। Computer Virus और दूसरे प्रकार के Malware उन खतरों को पैदा करने का काम करते है। यह आपकी security को नुकसान पहुंचा सकते है। कोई भी व्यक्ति जो internet का इस्तेमाल करता है, उसे इनसे बचने के उपायों के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए।
नीचे बताये तरीको का अनुसरण करने पर आप इन Computer Viruses से बच सकते है:
एक premium antivirus का इस्तेमाल करे। अगर आप रोजाना अपने PC में internet का इस्तेमाल करते है, तो आपको इसकी खास जरूरत है।
विश्वसनीय website से ही थर्ड-पार्टी application को डाउनलोड करे। ऐसी websites के इस्तेमाल से बचें जो तरह -तरह के ऑफर दे रही हो।
अपने system को अपडेट रखे। सभी OS समय-समय पर नया अपडेट लाते रहते है, जिसमे पिछले अपडेट की खामियां को हटाया जाता है।
Computer Virus से बचने का एक बेहतरीन तरीका यह है, कि आप Malicious Program को अच्छे से समझ ले। यह कैसे दिखते है, और किस तरह से फैलते है।
Email attachment से सावधान रहें। अनावश्यक email में दिए लिंक या संलग्न फाइल पर क्लिक न करें। अगर चाहे तो पहले उस email को antivirus की मदद से स्कैन कर ले।
संदिग्ध website पर जाने से बचे। आजकल हम हर तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए search engine का इस्तेमाल करते है, इसीलिये किसी भी website पर जाने से पहले देखे क्या वह विश्वसनीय है।
Computer में pen drive या external hard disk को जोड़ने से पहले यह ध्यान रखे कि आपके पास एक अच्छा antivirus उपलब्ध हो, अन्यथा संक्रमित drive आपके system को नुकसान पहुंचा सकती है।
अगर आपके computer पर संवेदनशील डेटा स्टोर है, तो उसका backup जरूर रख ले, कोई भी antivirus आपको सौ प्रतिशत सुरक्षा नही देता है।
Malware Scanner का प्रयोग करे। यह antivirus प्रोग्राम से भिन्न है, जो किसी भी तरह के malware को पकड़ने की हैसियत रखता है।
File sharing करते समय सावधानियां बरते। हम बिना सोचे समझे किसी भी devices से डेटा receive करते है। ऐसा करने से संक्रमित file हमारे computer में एंटर कर सकती है।
Computer से virus कैसे निकाले
Computer को पूरी तरह से virus मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने system को स्कैन करना होगा। इससे आपको पता चल पाएगा कि आपका system virus से संक्रमित है या नहीं। याद रखिये एक आसान Virus Scan से काम नही चलेगा, आपको किसी अच्छे Antivirus का इस्तेमाल करना होगा। यदि आप किसी फ्री antivirus का उपयोग अपने PC में करते है, तो यह उसकी सिक्योरिटी को बेहतर करने के बजाए और खराब कर सकता है।
नीचे दस ऐसे Antivirus की सूची दी गयी है, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते है:
- Quick Heal Total Security
- McAfee Total Protection
- Kaspersky Internet Security
- Bitdefender Antivirus Plus
- Avast Premier
- Norton Security Standard
- Guardian Total Security
- AVG Ultimate
- K7 Total Security
- Webroot SecureAnywhere
निष्कर्ष
इस post के माध्यम से आपने जाना Computer Virus क्या है? और इससे बचने के उपाय। इसके अंतर्गत हमने आपके साथ इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की है। उम्मीद है, आपको यह article पढ़ कर अपने सवालों का जवाब मिल चुका होगा। यदि फिर भी किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो कृपया नीचे कमेंट कर हमें जरूर बताये।
अंत में post ज्ञानवर्धक लगी हो तो कृपया इसे Social Media पर Share जरूर करे, ताकि आपके द्वारा अन्य लोगों तक यह जानकारी पहुंच पाए।

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions