क्या आपको पता है कि आपके smartphone, computer तथा घर में use होने वाले अनेक उपकरणों में Linux का use होता है!
अब यदि आप सोच रहे हैं कि आखिर Linux क्या है? हमारे devices में Linux किस तरह काम करता है? तो आपको दिमाग पर ज्यादा जोर देने की कोई जरूरत नहीं हैं|
क्योंकि इस post में आपको Linux के बारे में complete जानकारी मिलने वाली है। और इसे पढकर आपके सभी सवालों के जवाब भी मिलने वाले हैं।
Linux OS क्या है – What is Linux OS in Hindi?
किसी भी computer machine को चालू करने पर software के रूप में सबसे पहला काम operating system का होता है। operating system स्वयं कंप्यूटर memory में लोड होने के बाद computer में उपलब्ध सूचनाओं तथा data के आधार पर मैनेज कर आगे निर्देश देता है।
Unix operating system का एक प्रकार Linux OS है|जिस प्रकार Windows तथा Mac operating system होते हैं| उसी प्रकार Linux भी एक OS है|यह एक फ्री तथा open source सॉफ्टवेयर है|जिसका मतलब है एक user इंटरनेट पर free में Linux कोडिंग को modify कर commercial तथा निजी उपयोग में ले सकता है।इसमें वे software होते हैं जो Linux Kernel पर आधारित हैं।
Linux OS को वास्तविक रूप से PC के लिए विकसित किया गया था। लेकिन बाद में इस operating system ने अनेक प्लेटफॉर्म mobile, Smart TV, गेमिंग कंसोल यहाँ तक वाहनों में भी इसी operating सिस्टम का use किया जाता है।
लिनक्स, Unix operating system की तरह ही मिलता-जुलता operating सिस्टम है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल server तथा computer सिस्टम (mainframe computer) डिवाइस में सबसे अधिक होता है|
आंकड़ों के अनुसार लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम एक मात्र OS है जिसे टॉप 500 super computer में इस्तेमाल किया गया|कुल desktop computer के 2% से अधिक system में लिनक्स का इस्तेमाल किया जाता है|यहाँ तक कि Chromebook जिसका नाम शायद आपने जरूर सुन होगा| यह भी Linux operating system पर कार्य करता है।
Also read :-
Operating system kya hai hindi mein |
लिनक्स का इतिहास – History of Linux in Hindi?
OS की शुरूआत वर्ष 1991 में हुई उस समय Linux Torvalds नामक student ने अपने पर्सनल प्रोजेक्ट में फ्री operating system Kernel को तैयार किया। और Linux Kernel तब से लेकर अब तक निरंतर विकसित होता गया|
रोचक बात यह है कि उस समय उन्होंने इस program को अपने computer के लिए तैयार किया था,और वह Unix 386 Intel computer खरीदना चाहते थे। लेकिन Linux अपनी आर्थिक स्थति के कारण उस computer को खरीदने में असमर्थ थे। इस तरह उनके द्वारा एक छोटे से program ने विश्व के समक्ष Linux kernel को पेश किया।
उस दौरान computers काफी बड़े साइज के होते थे तथा उनके ऑपरेटिंग सिस्टम भी भिन्न प्रकार के होते थे|आप समझ सकते हैं कि उन्हें operate करना कितना मुश्किल होता होगा| इसके साथ ही प्रत्येक software को अलग-अलग उद्देश्य से तैयार किया जाता था तथा उस software को प्रत्येक computer पर उपयोग करना संभव नहीं था।
Linux command इन हिंदी
अगर आप Linux पहली बार use करने वाले हैं और आपको Linux के बारे में पता भी नहीं है तब आपको basic common Linux commands के विषय में जरुर पता होना चाहिए|
यहाँ पर में आप लोगों को Linux command in hindi की list देने जा रहा हूँ जो की आपको आगे बहुत काम आने वाली हैं, ध्यान दें की मैंने यहाँ केवल command की list ही प्रदान की है न की उनके syntax, syntax के विषय में आप दुसरे जगह से सिख सकते हैं जो की बहुत ही सरल है।
| Sr.No | Commands | Functions |
|---|---|---|
| 1 | ls: | ये current directory content को list कर देगी. |
| 2 | cd: | इससे आप अपने current Directory को change कर सकते हैं |
| 3 | cat: | इससे आप file content को screen पर display कर सकते हैं, इसके साथ text files को copy और combine भी कर सकते हैं. |
| 4 | history: | इससे आप सारे executed commands list को screen में देख सकते हैं |
| 5 | chmod: | इससे आप file permission को बदल सकते हैं. |
| 6 | chown: | इससे आप file owner बदल सकते हैं. |
| 7 | clear: | इससे आप clear screen कर सकते हैं fresh start के लिए. |
| 8 | df: | इससे आप used और available disk space देख सकते हैं. |
| 9 | date: | इससे आप current system date और time को display कर सकते हैं. |
| 10 | du: | इससे आप ये जान सकते हैं की कोन सी file कितनी जगह ली हुई है. |
| 11 | file: | इससे आप file में मेह्जुद type of data को recognise कर सकते हैं. |
| 12 | find: | 12find:इससे आप file में कोई भी term search कर सकते हैं. |
| 13 | man: | इससे आप specific command के लिए help display कर सकते हैं. |
| 14 | cp: | इससे आप files और folders copy कर सकते हैं |
| 15 | mv: | इससे आप files और Directory को rename और move कर सकते हैं. |
| 16 | lpr: | इससे आप कोई भी file content print कर सकते हैं. |
| 17 | less: | इससे आप file content को page by page देख सकते हैं. |
| 18 | grep: | इससे आप एक file में एक string को search कर सकते हैं. |
| 19 | ssh: | इससे आप remote machine के साथ connect और login (encrypted & secure) कर सकते हैं |
| 20 | su: | इससे आप अलग user में switch कर सकते हैं. |
| 21 | rmdir: | इससे आप empty directory remove कर सकते हैं. |
| 22 | rm: | इससे आप files and directories (empty or non-empty) remove कर सकते हैं. |
| 23 | pwd: | इससे आप current user working directory को display करवा सकते हैं |
| 24 | more: | इससे कोई भी file page by page display कर सकते हैं |
| 25 | kill: | इससे आप कोई भी process को kill कर सकते हैं उनके process id की मदद से. |
| 26 | gzip: | इससे आप एक compress file with .gz extension create कर सकते हैं. |
| 27 | unzip: | इससे आप कोई file को unzip or uncompress कर सकते हैं. |
| 28 | shutdown: | इससे machine को shutdown कर सकते हैं. |
| 29 | free: | इसका इस्तमाल dhow के लिए होता है. |
| 30 | top: | इससे आप top process को show कर सकते हैं CPU usage के अनुसार |
| 31 | who: | इससे आप current user के information को display कर सकते हैं जो की logged in हो. |
| 32 | whereis: | इससे आप किसी भी command की location को प्राप्त कर सकते हैं (की वो कहाँ पर stored हैं) |
| 33 | whatis: | इससे आप कोई भी command information एक single line में दिखा सकते हैं. |
| 34 | tail: | इससे आप किसी भी file के last ten lines को print करवा सकते हैं. |
| 35 | wget: | इससे किसी भी file को internet से download कर सकते हैं, rename कर सकते हैं और कहीं भी store कर सकते हैं. |
Windows तथा Linux operating system में क्या अंतर है?
- Windows में C, D, E ड्राइव जिनमें अनेक folder होते हैं परंतु दूसरी ओर Linux में कोई drive नहीं होती|
- Windows सिस्टम में हम किसी folder में एक नाम से दो फ़ाइल को store नहीं कर सकते बल्कि Linux OS में 2 फाइल को एक फोल्डर में save किया जा सकता है।
- Windows OS में Guest, Standard, Administrator समेत कुल तीन account होते हैं जबकि दूसरी तरफ regular, रुट तथा सर्विस एकाउंट Linux सिस्टम के account टाइप हैं।
- Linux सिस्टम में open source software कार्य करते हैं, जबकि windows में Closed Source software कार्य करते हैं।
- Windows operating system सिंगल-यूजर के लिए होता है जबकि Linux system multi-user होता है।
- Linux ऑपरेटिंग सिस्टम को Windows की तुलना में अधिक सुरक्षित OS माना जाता हैं क्योंकि इनमें virus हमले के अवसर निम्न होते हैं।
- हालाँकि windows system के सरलतम उपयोग तथा अधिक feature के कारण अधिकतर यूज़र्स windows OS का use करते हैं।
Linux OS की विशेषताएँ
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह जानना है कि Linux ऑपरेटिंग सिस्टम लगभग सभी windows की तुलना में यह virus से मुक्त होता है| spyware, Traugen, adware आदि virus अटैक लिनक्स OS में समान्यतः नहीं होते| जिस वजह से इसे सबसे अधिक सुरक्षित OS माना जाता है।
- Windows OS के मुक़ाबले Linux मुफ्त तथा काफी सस्ते होते है|Linux के Variants तथा version कई महीनों, सालों तक ‘reboot’ किये बिना चल सकते हैं।
- Linux operating system में अधिकतर games फ्री या ओपन सोर्स होते हैं। open office, star office जैसे प्रोग्राम Linux operating system में फ्री होते हैं।
- चूँकि अधिकतर Linux प्रोग्राम तथा variants ओपन सोर्स होते हैं जिस वजह से यूज़र आवश्यकतानुसार coding कर सकता है।
- लिनक्स operating system का इस्तेमाल घरों, विद्यालयों तथा विभिन्न कंपनियों में होता है,क्योंकि हमेशा से ही Linux को सबसे सुरक्षित OS माना गया है।
- Linux operating system को खरीदने के लिए किसी भी तरह की लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती| तथा windows की तरह ही सभी application का इस्तेमाल Linux में आसानी से किया जा सकता है।
- Linux काफी सशक्त होता है अर्थात इसके crash होने की सम्भावनाएं निम्न होती हैं तथा crash होने की स्थति में भी system पूरी तरह down नहीं होता| साथ ही यूजर को malware से भी safe रखता है।
Linux operating system ke prakaar
जैसा कि आपने पूछा है Linux ऑपरेटिंग सिस्टम(Linux operating system) कितने प्रकार का होता है तो आपको बता दू लिनक्स((Linux)) के कई type है जो अलग अलग कामों में उपयोग किया जाता है जो इस प्रकार है।- KALI Linux
- Redhat Linux
- Ubuntu Linux
- Mandriva Linux
- Debian Linux
- Tiny Linux
- Xandrous Linux
- Side Linux
- Bash Linux
- Knoppix Linux
Linux OS के नकारात्मक प्रभाव
हालांकि Linux operating system ओपन सोर्स होने के कारण user अपने अनुसार customize कर सकता है|परंतु आज भी Non-technical व्यक्ति के लिए Linux का इस्तेमाल करना windows से कहीं ज्यादा कठिन होता है।
Linux operating system में काफी बड़ी मात्रा में software प्रोग्राम पाए जाते हैं परंतु windows की तुलना में प्रोग्राम installation करना कठिन होता है।
यहां आप को समझना होगा कि windows की तुलना में लिनेक्स ने मार्केट में कम लोकप्रियता हासिल की जिस वजह से आपको मन मुताबिक प्रोग्राम आमतौर पर देखने को नहीं मिलते|आमतौर पर देखा गया है कि Linux ऑपरेटिंग सिस्टम में printer तथा ब्लू रे डिस्क को connect करना आसान नहीं रहता|
Linux विंडोज तथा Mac ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह use करना आसान नहीं रहता क्योंकि इसमें technical knowledge की आवश्यकता होती है खासकर begginers को Linux ऑपरेटिंग सिस्टम का use करते समय परेशानी होती है|अतः आपको Linux ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने से पूर्व कहीं चीजें का knowledge होना जरूरी होता है।
Linux operating system में कई तरह के programs कार्य नहीं करते तथा लिनक्स OS में निम्न मात्रा में computer hardware सपोर्ट करते हैं साथ ही सभी driver लिनक्स OS को सपोर्ट नहीं करते|
आज आपने क्या सीखा?
मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को लिनक्स क्या है (Linux in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी और में आशा करता हूँ आप लोगों को Linux क्या है in hindi के बारे में समझ आ गया होगा| मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बीच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा|
मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ| मेरा हमेशा से यही कोशिश रहा है की मैं हमेशा अपने readers या पाठकों का हर तरफ से सहायता करूँ, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी doubt है तो आप मुझे बेझिजक पूछ सकते हैं|
मैं जरुर उन Doubts का हल निकालने की कोशिश करूँगा|आपको यह पोस्ट लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है (Linux Operating System in Hindi) कैसा लगा हमें comment लिखकर जरूर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले|मेरे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये|

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions