क्या आप जानते हैं कि वेबसाइट क्या होता है (What is website in Hindi) और Website कितने प्रकार के होते हैं| ऐसे कई सारे सवाल आजकल हर किसी के मन में आते हैं| क्यूँ ना आज के इस पोस्ट में हम इसके बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करें| यही नहीं इस विषय के सम्बन्धी और भी जितनी जानकारी है, उन सभी के बारे में हम चर्चा करेंगे जिससे की आपके मन में कोई और सवाल ना आये|
हर किसी के पास Mobile, Laptop और tablet हैं, शायद आपके पास भी इनमें से एक तो जरुर होगा, वरना मेरा ये post आप कहाँ से पढ़ पाते | इनसे हम कई सारे काम करते हैं, जैसे Game खेलना, गाने सुनना, Movie देखना आपको ये काम करने के लिए कोई Internet की आवश्यकता नहीं है |
लेकिन कुछ दुसरे कार्य जैसे किसी को email भेजना, online Shopping करना, Information search करना और Online Business करना, Online Movie Ticket, Train ticket, Hotel Book करना इन सभी कामों के लिए Internet बहुत ही आवश्यक है|
चलिए कुछ नया सीखने में देरी क्यूँ, अब विस्तार से इस विषय पे चर्चा करेंगे है के आख़िर में वेबसाइट क्या होता है?
वेबसाइट क्या है – what is website in Hindi
बहुत से Webpages के Collections को Website कहते हैं|यह भी कह सकते हैं एक website या site एक ऐसा Location हैं जहाँ बहुत से webpages को रखते हैं|प्रत्येक webpage में कुछ ना कुछ Information होती है| जैसे अभी आप एक website के एक पृष्ठ पे हैं जिस पेज पे “website क्या होता है " इसकी जानकारी है |और यह webpage हमारी Website जिसका नाम है techgyaans (https://techgyaans.blogspot.com) का ही एक हिस्सा है। जब हमारे पृष्ठ के दुसरे post के उपर आप click करेंगे तो एक नया page खुलेगा वो भी एक webpage ही है।
Website को Open करने के लिए हम एक application या software का use करते हैं ,जिसको हम web Browser कहते हैं। Example - Google chrome, Operamini, UC Browser |अगर अभी भी आपको समझ में नहीं आया तो मेरा ये example को पढ़ें-आपके सभी शंकाओं को दूर कर देगा, जैसे की मैंने कहा https://techgyaans.blogspot.com यह एक website है और इस site के Home page पे जब आप होंगे आपको बहुत सारे post देखने को मिलेंगे जो कुछ और नहीं वो अलग अलग webpage के address/link हैं |ऐसे webpages हमारे site पे करीबन 10-20 होंगे |हर page में कुछ जानकारी होती है |अब इस sentence को पढ़ें “बहुत सारे WebPages के Collections को Website कहते हैं”|शायद आप समझ गए होंगे|
वेबसाइट की परिभाषा -Definition of website
आपको नीचे दिए गए इन शब्दों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, आज के विषय को अच्छे से समझने के लिए -
Static Web Page
Static Web Page इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि ये ऐसा page है ,जहाँ सभी page fixed रहते हैं , कभी भी नहीं बदलते है |जिनको कोई भी बदल नहीं सकता है |ये static web pages हर नए और पुराने user के लिए एक जैसे ही होते हैं|आप जब भी website open करते हैं तो आप देखे होंगे जिन pages के content कभी नहीं बदलते हैं, वो page हर किसी के लिए एक जैसे दिखाई देते हैं |लेकिन कुछ site है, जैसे Facebook.com जिनके page के content हर वक्त बदलते रहते हैं और अलग अलग यूजर के लिए अलग webpage होते हैं|
यहाँ कुछ static web page के कुछ उदहारण है. EX- about us page और Contact us page जिनके content कभी भी नहीं बदलते हैं| आशा है अब आपको आसानी हो गई होगी static page को समझने में | अब जानते हैं dynamic webpage के बारे में |
Dynamic Web Page
शायद आप static web page को समझ गए हैं तो इसे भी बड़ी सरलता से समझ जाओगे | क्योंकि Dynamic web page content हमेसा बदलते रहते हैं |यहाँ पे हर user अर्थात आपके लिए जो page खुले होगें वो मेरे लिए कुछ और होगा |जैसे FB में जब मैं login करता हूँ तो मेरा page आपके FB page से बहुत अलग होगा |
Dynamic का अर्थ है, जो page बार-बार बदलता रहता है| वैसे ही और एक example लेलो shopping sites के हर web pages भी हर user के लिए बदलते रहते हैं,क्योंकि आप कुछ और search करते होंगे लेकिन मैं कुछ दूसरा page shopping करने के लिए पेज OPEN कर सकता हूँ| ये दोनों dynamic webpage के उदाहाण है| क्या आप अपनी website अपने पसंद की Design की बनाना चाहते हो तो आपको php सिखाना होगा चलिए अब इसके बारे में ही बात करेंगे |
Home Page
Website के पहले Page को Homepage कहते हैं या जब कोई Website को Visit करते हैं तब जो Page खुलता है उसे ही Home Page कहते हैं |example: https://techgyaans.blogspot.com इसमें click करने के बाद जो page खुलेगा उसे इस Site का Home Page कहते हैं |Website के root Directory में ये Page रहता है |इस page में ये सभी Files भी रहते हैं index.html, index.htm, index.shtml, index.php, default.html और home.html
Search Engine
Search Engine एक program है या ये कह सकते हो कि ये एक ऐसा web प्रोग्राम है जो Internet के असीमित database में से User जो Information या सवाल को Internet में search करता है, उससे संबंधित जो Information Search Engine (Google, Yahoo, Bing) को मिलती है उसको Search Result page में दिखता है |जैसे Google करता है| हर query (सवाल) को world wide web में Search किया जाता है|
Web Address/URL
URL का full form होता है Uniform Resource Locator | ये एक formatted text string है जिसे की किसी Network Resource को ढूंडने के लिए Web Browser, email clients या किसी अन्य Software में उपयोग किया जाता है | Network Resource कोई भी files हो सकती हैं जैसे की Web Pages, Text Document, Graphics या Programs.
Domain
एक domain name ही आपके Website का नाम बताता है। इसके जरिये ही लोग Website तक लोग पहुँच पाते है, यह website की पहचान है |Letter और Number से ही Website का नाम लिखा जा सकता है |Domain name का use एक या एक से अधिक IP Address की पहचान करने के लिए किया जाता है |जैसे Microsoft.com यह एक domain का नाम है शायद आप सभी इससे वाकिफ होंगे |एक निर्दिष्ट Webpage की पहचान करने के लिए Domain name को URL में लिखा जाता है|
https://techgyaans.blogspot.com/about इस URL में अगर आप ध्यान से देखेंगे तो techgyaans.blogspot.com Domain Name का नाम है।
आप देखे ही होंगे हर Blog/Website के अंत में एक नाम add रहता है। जैसे .net, .com, .in, .org, ये सभी Top Level Domain को show करते हैं। चलिए अब कुछ उदहारण समझते हैं -
वेबसाइट के प्रकार – Types of website in Hindi
हर रोज आप कुछ ना कुछ जानकारी हासिल करने के लिए Internet का उपयोग करते हैं और कई तरह के Blogs या Website को Open करते हैं|
ये सभी Website के अलग अलग प्रकार हैं| परंतु इन सभी प्रकार को अगर देखा जाए तब इन्हें हम दो हिस्सों में बाँट सकते हैं|
तो चलिए अब Website के प्रकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं |
1. Static Website
Static website एक ऐसी Website है जिसकी web pages को store किया जाता है एक ऐसी Format में जिसे की भेजा जाता है एक client web browser को |simple शब्दों में कहें तब Static website बहुत ही basic type की website होती है जिन्हें की आसानी से create किया जा सकता है।
इसके लिए आपको किसी प्रकार की कोई web programming और database design का knowledge होना ज़रूरी नहीं होती, बल्कि इसके बिना भी आप आसानी से एक static website बना सकते हैं |इसकी web pages को code किया गया होता है HTML में|
इसके codes fixed होती हैं प्रत्येक page के लिए जिससे की जो भी जानकारी मौजूद होती है एक page में वो बदलती नहीं है और इसलिए ये ठीक एक printed page के तरह ही दिखते हैं|
2. Dynamic Website
Dynamic website एक ऐसी website होती है जो खुद को बदलती है या customize करती है बहुत बार और वो भी automatically | सरल शब्दों में बताया जाए तब Dynamic website, dynamic web pages की एक ऐसी collection होती है जिसके content dynamically बदलते रहते हैं|
ये website एक database या Content Management System (CMS) से अपने content access करती हैं |ऐसे में जब आप किसी भी प्रकार का बदलाव करते हैं database के कांटेंट में, तब website के content भी अपने आप ही बदल जाते हैं।
Dynamic website में dynamic content generate करने के लिए client-side scripting या server-side scripting, या दोनों का प्रयोग होता है |
Webpage, Website, Web Server और Search Engine में क्या अंतर होता है ?
प्रायः लोगों को इन चारों Technical terms के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है क्योंकि ये बहुत ही confusing होते हैं, इसलिए चलिए इनके बारे में जानते हैं और उनके बीच के अंतर को भी जानते हैं|
Web page
ये documents होते हैं जिन्हें की एक web browser में display किया जा सकता है|Web Browsers जैसे की Firefox, Google Chrome, Opera, Microsoft Internet Explorer, या Apple’s Safari |इन documents को “pages” भी कहा जाता है.
Website
ये web pages का एक collection होता है , जिन्हें की एक साथ group किया जाता है और usually ये एक दुसरे के साथ connected होते हैं |अक्सर एक “web site” को simply एक “site” भी कहा जाता है|
Web Server
यह एक computer होता है जो की एक website को internet में host करता है |
Search Engine
यह एक ऐसा website होता है जो की users की मदद करता है दुसरे web pages को ढूंडने के लिए, उदाहरण के लिए Google, Bing, या Yahoo.
ऊपर बताये गए चीज़ों को समझने के लिए चलिए एक simple analogy का प्रयोग करते हैं — एक public library |हम एक
Library में जो कुछ भी करते हैं चलिए उसे समझते हैं :
चलिए अब इस Library को एक Web Server के साथ compare करते हैं :
आज आपने क्या सीखा
कैसा लगा मेरा ये post मुझे तभी पता चलेगा जब आप निचे comment करेंगे|तो आज हम क्या सीखे ये फिर से देख लेते हैं|आपने आज सीखा वेबसाइट क्या होता है और इसके प्रकार (What is Website in Hindi)|हम इससे संबंधित जानकारी के बारे में भी विस्तार से चर्चा किए हैं|
यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं|
यदि आपको यह post Website क्या होता है in hindi पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तो कृपया इस post को Social Networks जैसे कि Facebook, और Twitter इत्यादि पर share जरूर कीजिये |

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions