मोबाइल या लैपटॉप में Internet speed test कैसे करे |

Internet speed test कैसे करे अपने मोबाइल या लैपटॉप में online. 

क्या आप भी जानना चाहते हैं की Internet  की Speed   test कैसे  करें? क्या आप  अपना Internet speed test करना चाहते हैं? तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि Internet Speed test  कैसे करें। आज हम आपको इससे जुड़ी  हुई पूरी जानकारी देने वाले हैं, तो इस article  को ध्यान से पढ़ें।

Internet का उपयोग  तो आजकल हर कोई करता है, और इसी के साथ हम सब Internet पर पुरी तरह से निर्भर भी हो गये हैं। हमारे बहुत सारे काम Internet पर निर्भर हो गए हैं, और इसलिए हमे हमारा काम ठीक से करने के लिए एक अच्छे Internet की भी आवश्यकता होती है।

कई बार हमारे Internet की speed  कम हो जाती है, और हममें से बहुत से  लोग उसकी speed test  करना चाहते हैं, या फिर नयी सिम खरीदने पर या नया Internet लगवाने में हमे उसकी  speed test करने की जरूरत पड़ती है तो ऐसे में क्या करे? internet speed test कैसे  करें?


Also read:-

Idea high speed internet setting


इस article  में Internet Speed test  करने के आपको कुछ तरीकों के बारे में जानने को मिलेगा| इन तरीकों के बारे में जानने के बाद आप बहुत आसानी से अपने Internet की Speed Check करके देख सकते है | इस article से आपको Internet Speed test Kaise  Kare ? इसके बारे में पता चल जाएगा।

India  में internet  का धीमा चलना सबसे बड़ी दिक्कत है|चाहे computer पर internet  हो या mobile  में हो यूजर को काफी problem फेस करनी पड़ती है|इंटरनेट की स्पीड क्या है!कई बार तो  कंपनी  ज्यादा स्पीड  देने का दावा करती है,लेकिन जब हम एक वीडियो देखना चाहे तो आराम से देख भी नहीं सकते हैं|जब आप telecom  या internet service provider को कॉल करेंगे तो उधर से बताया जायेगा की उन्होंने जितना स्पीड का दवा किया था , उतना speed  मिल रहा  है|

लगभग सभी Smartphone यूजर Internet का प्रयोग करते है लेकिन बहुत से लोगों को Internet की सही Speed नहीं मिल रही है ऐसे में लोग जानना चाहते है कि असल में उनके फोन को कितनी Net Speed मिल रही है अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते है तो यह पोस्ट आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकता है|यहाँ हम आपको इसका सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं|

Internet की  Speed test कैसे  करें?

आइए आपको सबसे पहले  बताते हैं की आप online website  से कैसे अपने net speed test कर सकते हैं।

1- Fast.com

सबसे पहले आपको बता दें की आप Fast.com से अपने इंटरनेट की स्पीड को चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले Fast.com की वेबसाइट में जाना होगा। जिसके बाद आपको आटोमेटिक अपने इंटरनेट की स्पीड के बारे में पता चल जाएगा,

आप इस Website का इस्तेमाल अपने मोबाइल या लैपटॉप किसी में भी कर सकते हैं। निचे दिए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं, की कैसे स्पीड दिखाई जा रही है।

Internet speed test kaise kare
Net speed test 


2- Speedtest.net

आप Speedtest.net से भी अपने इंटरनेट की speed test  कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले Speedtest.net की वेबसाइट में जाना होगा। जिसके बाद वेबसाइट में जाने के बाद आपको वहां पर एक बड़ी सी बटन दिखाई देगी जिसमे GO लिखा होगा, वहां पर आपको क्लिक करना है, जिसके बाद आपको आपके इंटरनेट की स्पीड देखने को मिल जाएगी।


3- Google में अपने net speed test कैसे करें।

इन दोनो वेबसाइट के अलावा आप, डायरेक्ट गूगल में जाकर के भी अपने इंटरनेट की स्पीड का टेस्ट कर सकते हैं।

आपको सबसे पहले गूगल में जाना है, और वहां लिखना है, “Internet Speed” या फिर “My Internet Speed” और फिर सर्च करना है, फिर आपको वहां पर एक RUN SPEED TEST की बटन दिखाई देगी, उसमे क्लिक करना है, जिसके बाद आपको आपके इंटरनेट की स्पीड पता चल जाएगी।


4- Mobile App से Internet Speed कैसे चेक करें?

अगर आपको website  से speed test  नहीं करना है, और आपको अपने mobile  में किसी apps  से अपने internet  की speed  को test  करना है, तो इसके लिए आपको अपने mobile  में "internet speed test" एप्प को install करना होगा।

सबसे पहले Play Store में जाइए और वहां पर, Speedtest by Ookla सर्च करना है, और सब ऊपर वाली एप्प को इनस्टॉल कर लेना है। डायरेक्ट एप्प को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

App को इनस्टॉल करने के बाद आपके सामने कुछ ऐसी एप ओपन होगी| यहाँ पर आपको GO बटन में क्लिक करना है। जिसके बाद आपको अपने इंटरनेट की स्पीड का पता चल जाएगा।

Net Speed Test करने के लिए app सही रहेगी या website?

अगर आप हमारी राय माँगे  की ऐप से internet  की speed test करें या website  से, तो हम यही बोलेंगे की आप website  का ही इस्तेमाल करे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो speed आपको website  में देखने को मिलेगी वही app में मिलेगी तो फिर ऐप को इनस्टॉल करने का कोई मतलब भी नहीं है।

Mobile  में ऐप इनस्टॉल करने से मोबाइल में स्पेस हे बढ़ेगा, तो इससे अच्छा यही है की आप सीधे वेबसाइट में जा कर के अपने इंटरनेट की स्पीड टेस्ट कर सकते हैं।

आप international broadband  speed investigation  agency  यानी UCLA के द्वारा बनाई गयी website पर जाकर सिर्फ एक टच करके अपने internet की स्पीड जाँच सकते है बता दे कि international broadband  speed investigation  agency यानी UCLA दुनियाभर के देशों में internet की speed test  करता है और सबसे fast  internet और slow internet वाले देशों की सूची जारी करता है.

तो इस तरह से आप अपने internet की speed को test  कर सकते हैं। आज हमने आपको चार तरीकों के बारे में बताया, जिनसे की आप अपने इंटरनेट स्पीड को टेस्ट कर सकते हैं।

तो आपको अब पता चल गया होगा की Internet Speed कैसे चेक करें? या Internet Speed Test कैसे किया जाता है अपने Smartphone या Laptop में। अगर आपको इस आर्टिकल में कोई चीज़ हो जो समझ में नहीं आ रही हो, तो आप हमसे निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने