Mouse क्या है और इसके कार्य एवं प्रकार

Mouse क्या है, कार्य एवं प्रकार

आज हम सभी लोग Computer का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है की Mouse क्या है और यह कितने प्रकार के होते हैं| यदि आप computer का प्रयोग करते हैं तो आपनेे Mouse का प्रयोग तो किया ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं की Mouse को हिंदी में क्या कहते हैं और Mouse कैसे कार्य करता है?

Mouse kya hai


अन्य सभी devices जैसे की Monitor, Keyboard, Speaker के होते हुए भी Mouse का अपना ही दर्जा है , ये एक तरह से सभी चीज़ों को Screen पर Control करता है| तो इसे खरीदने से पहले क्यूँ न इसके अलग-अलग प्रकार के विषय में जानें|

ये तो हमें मालूम ही है की हम चारों और से Technology से घिरे हुए हैं. हमारे द्वारा रोजमर्रा के सभी काम किसी न किसी तरह में Technology से सम्बंधित ही है| ये technology हमारे कार्य को सरल ही नहीं बल्कि जल्दी भी कर देती है जिससे हमारे समय की बचत होती है|

क्या आपको ज्ञात है कि Computer को Operate करने के लिए सबसे जरूरी चीज़ क्या है? अगर आपने Mouse के बारे में सोचा है तब आपने सही अनुमान लगाया है , क्यूंकि Computer Screen में हो रहे सभी गतिविधियों को Mouse के द्वारा ही Control किया जाता है|

वहीँ ये जानना भी बहुत ही आवश्यक है कि Mouse के प्रकार क्या हैं? देखा जाये तो Mouse बहुत से प्रकार के होतें हैं और उन्हें हमारी जरुरत के हिसाब से प्रयोग में लाया जाता है|

तो आज हम इस Post में Mouse के प्रकार के बारे में जानकारी ग्रहण करेंगे. तो फिर देर किस बात चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं ये माउस क्या होता है  और क्या करता है हिंदी में.


माउस क्या है – What is Mouse in Hindi

Mouse  एक Input डिवाइस है| यह एक Pointing Device है जिसका इस्तेमाल PC के साथ Input Interact करने के लिए किया जाता है| Mouse का प्रयोग प्रमुख रूप से Computer स्क्रीन पर different Items को चुनने, उनके बारे में जानने तथा उन्हे खोलने एवं बंद करने के लिए किया जाता है|

माउस के प्रयोग द्वारा उपयोगकर्ता (User) कम्प्युटर को कोई काम करने के लिए निर्देश देता है. इसके द्वारा एक User कम्प्युटर स्क्रीन पर कहीं भी जा सकता है|

Mouse के अलग-अलग Models होते हैं जिनमें कि अलग-अलग Features और Connectivity होते हैं, लेकिन प्रायः सभी Models में दो Mouse Buttons और एक Scroll Wheel होता है|

Mouse के Interface अलग-अलग होते हैं यानि कि वो Computer या दुसरे कोई System के साथ Connect होने के लिए जो माध्यम होते हैं. तो फिर चलिए आगे Mouse के बारे में और जानकारी हासिल करते हैं|

Mouse की परिभाषा- Definition of Mouse

Mouse एक छोटा सा Pointing Device  है जिसे  एक Computer यूजर उपयोग करता है Desk Surface पर रखकर.

इसकी सहायता से Display Screen पर Point,Select, Click, Drag, Drop और Scroll किया जा सकता है|

Mouse का पुरा नाम  Manually Operated Utility For Selecting Equipment है|

इसे हिन्दी में “उपकरण के चयन के लिए मैन्युअल रूप से संचालित उपयोगिता“. कहते हैं|Mouse को “Pointer” के नाम से भी जाना जाता है|

Mouse को originally X-Y Position Indicator कहते हैं जिसे की Display System में इस्तेमाल किया जाता है. सन 1963 में Douglas Engelbart ने Mouse का आविष्कार किया था|इन्हें Mouse का जनक भी कहते हैं|

जो की उस समय Xerox PARC में कार्यरत थे. ये उस समय इतना प्रसिद्ध हुआ की आज ये Pointing Device को आप सभी के Computer में देख सकते हैं|


Mouse के बारे में -More about mouse

यहाँ नीचे आप लोगों को Mouse के Functions के बारे में जानकारी दी गई है. इससे User को Mouse के उपयोग  में आसानी होगी|

1. Mouse Cursor को Move करना – ये Primary Function जिसका काम  Mouse Cursor को Screen में Move करना है|

2. Open or execute a program – Mouse के प्रयोग से User किसी भी Icon, Folder, या किसी दुसरे Program को Click करके Open और Execute कर सकता हैं.

3. Select – Mouse का उपयोग Text Select करने के लिए, Highlight करने के लिए कर सकते हैं.

4. Drag-and-drop – User आसानी से कोई Document को drag-and-drop कर सकते हैं .

5. Hover – Mouse के प्रयोग से Objects के ऊपर Hover कर सकते हैं. Hover का मतलब है कि जब आप किसी object के ऊपर Cursor को लायेंगे तब उसके बारे में जो भी जानकारी उपलब्ध रहेगी वो show करेगी.

6. Scroll – Mouse के इस्तेमाल से आप बड़े Document को पूरा देखने के लिए ऊपर नीचे scroll कर सकते हैं.


माउस के विभिन्न प्रकार –  Different Types of Mouse in Hindi

आज Market में  बहुत प्रकार के Mouse उपलब्ध हैं,इन सभी में कुछ न कुछ अलग Technology होती है जो की एक दुसरे को उनके Function में अलग करती हैं.

Corded Mouse

एक Corded Mouse को Computer के साथ Connects Directly किया जाता है  via a cable (serial, PS/2 or USB). ये अपने Operation के लिए  उसी पोर्ट से Power लेता है जिससे ये Connected हो, इसका मतलब है की इसमें External Batteries की कोई आवश्यकता ही नहीं है|

Corded Mice की accuracy ज्यादा होती हैं क्यूंकि उन्हें ज्यादा कोई issue नहीं होती है जैसे की Signal Interference या Performance Loss Low-battery States के कारण|


Cordless/Wireless Mouse

Cordless या Wireless Mouse, उस mouse को कहते हैं जिसमें की कोई Cable नहीं लगी होती और ये Data Transfer करने और Computer से connect होने के लिए Wireless Technology का प्रयोग करता है  .

ये उन स्थानों के लिए बहुत अच्छा है जहाँ आपको cord या Cable से परेशानी होती है जैसे की Travelling करते वक़्त.

इस Mouse को Operate करने के लिए Batteries की आवश्यकता होती है. Batteries के होने से ये थोडा Heavy भी होता है.


Mechanical Mouse

इसे Ball Mouse भी कहते हैं जिसमें Movement को Track करने के लिए एक Ball और बहुत सारे Rollers होते हैं .

इस Type के Mouse Typically Corded Variety के होते हैं और Optical Mouse के जैसे ज्यादा Popular नहीं होते हैं.

इसकी Performance बहुत ही High होती है लेकिन इसे समय-समय पर सफाई की ख़ास जरुरत होती है.


Optical Mouse

Optical Mouse ,Optical Electronics का प्रयोग mouse’s position और movement को track करने के लिए करते हैं . इन्हें Standard Mechanical Mice का भी दर्जा मिला है क्यूंकि ये दूसरों के तुलना में ज्यादा Reliable होते हैं और इन्हें कम Maintenance की आवश्यकता होती है.

लेकिन इनकी Performance Type of Surface पर Depend करती है जिनके ऊपर ये Operated होते हैं.


Mouse कैसे कार्य करता है

ये बात तो हम सभी के मन में आया होगा की आखिर ये Mouse काम कैसे करते हैं. इसलिए चलिए आपके इस शंका को भी दूर कर देते हैं.


Ball Computer Mouse कैसे काम करता है

जैसे-जैसे हम अपने Ball Mouse को अपने desk के ऊपर Roll करते हैं , नीचे स्तिथ Ball भी अपने weight से Roll होने लगता है  और उसके साथ लगे Two Plastic Rollers जो  thin wheels के साथ linked होते हैं  ,को आगे धकेलता है.

इन दोनों Wheels में से एक Wheel Detects UP-AND-DOWN Direction (जैसे की y-axis किसी graph/chart paper) Movements को Detect करता  है वहीँ दूसरा Wheel SIDE-TO-SIDE Movements (जैसे की x-axis किसी graph/chart paper) Movements को Detect करता है|

अब सवाल यह उठता है कि कैसे ये Wheels आपके Hand Movements को Measure करते हैं? जैसे-जैसे आप Mouse को move करते हैं, ball rollers को move करता है, ऐसे में एक या दोनों Wheels Rotate करते हैं.

अगर आप Mouse को Straight Up move करेंगे, तब केवल y-axis wheel ही turn करेगी , वैसे ही अगर आप उसे Right में move करेंगे तब केवल x-axis wheel ही turn करेगी. ठीक वैसे ही आप Mouse को जिस Angle में move कराएँगे, वैसे ही ball भी दोनों Wheels को साथ- साथ move कराएगी.

इसके साथ एक छोटी से दिमागवाली चीज़ का भी उपयोग किया गया है. दोनों Wheel Plastic Spokes से बने हुए हैं और जैसे-जैसे ये Turn करता है, तब वो Spoke बार-बार एक Light Beam को Break करते हैं|

जितनी ज्यादा Wheel Turn करेगी, उतनी ज्यादा ही वो Beam भी Broken होगी. इसलिए कितने बार वो Beam टूटी उसे गिनना ही Precisely ये Measure करना है की वो Wheel कितना Turn किया है और आपने Mouse को कितना Move कराया है|

ये Counting और Measuring Mouse के अंदर उपस्थित Microchip करता है, जो की सभी Details को Cable के द्वारा Computer तक भेजता है. Software जो आपके Computer में होता है वो इसी Data के अनुसार ही Cursor को Screen में Move करता है  जरुरत के हिसाब से.

Optical mouse कैसे काम करता है

इसमें एक LED Mouse के पीछे में लगी होती है जो Desk के ऊपर Shine करती है .

ये Light सीधी straight backup off desk के ऊपर Bounces Back करती है  जहाँ एक Photocell (photoelectric cell) होता है, जो  mouse के निचे ही Mount हुआ होता है, और जो की LED से बहुत ही Short Distance की दूरी में स्तिथ होता है .

इस Photocell की एक Lens होती है इसके सामने जो की इस reflected light को Magnify करती है, जिससे  Mouse आपके Hand Movements को Precisely मार्क करता है.

जैसे-जैसे आप Mouse को Desk के ऊपर Move करते हैं , उसी तरह reflected light की Patter भी बदलती है और जो chip माउस के अंदर होता है वो ये figure करता है की आपके हाथ किस हिसाब से Move कर रहे हैं.

कुछ Optical Mice के दो LEDs भी होते हैं. एक जो  Desk के ऊपर Shine करती है और Movement को पता करती है. दूसरी जो  Mouse के Back में लगा होता है और उससे ये पता चलता है की Mouse काम कर रहा है या नहीं.

Wireless Mouse कैसे कार्य करता है

Wireless mouse के Operation में Optical Mouse के मुकाबले ज्यादा कुछ अंतर नहीं है . ये भी उसी तरह से Movements का पता करते हैं जैसे की Optical Mouse करते हैं.

यहाँ बस अंतर इतना है कि Computer को Data भेजने के माध्यम में है. यहाँ पर USB Cable के जगह में Wireless Connection के द्वारा Data Transfer होता है.

यहाँ Mouse को Operate करने के लिए जो power चाहिए वो external battery से आता है.


आज आपने क्या सिखा?

मुझे आशा है कि मैंने आप लोगों को माउस क्या है (What is Mouse in Hindi) और इसके कार्य के बारे में पूरी जानकारी दी और मैं उम्मीद करता हूँ कि आप लोगों को Mouse का पूरा नाम के बारे में समझ आ गया होगा.

मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससेे कि मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ.

मेरा हमेशा से यही कोशिश रही है कि मैं हमेशा अपने Readers  का हर प्रकार से हेल्प करूँ, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी Doubt है तो आप मुझसे पूछ सकते हैं.

मैं जरुर उन Doubts का हल निकालने की कोशिश करूँगा. आपको यह पोस्ट "माउस का पूरा नाम और माउस के प्रकार" कैसा लगा हमें Comment लिखकर जरूर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले.

मेरे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को प्रदर्शित के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.

सह धन्यवाद 🙏🙏

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने