क्या आपको पता हैं कि Network क्या होता है और Networking के प्रकार और Network का क्या उपयोग है? आज हम इसी विषय के बारे में अच्छे से जानेंगे। आज से कई वर्ष पूर्व जब कोई व्यक्ति संदेश भेजतें थें तो उनका एक ही उद्देश्य होता था Information शेयर करना अर्थात एक जगह से दूसरी जगह पर संदेश को प्रेषित करना लेकिन उस दौर में यह इतना सरल भी नहीं था।
किसी Information को एक जगह से दूसरी जगह तक भेजने में कई दिनों का समय लग जाता था| इसमें लोगों को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समय भी जाता लगता था और दूर-दूर तक इसे पहुंचाने में थकावट भी होती थी, कभी-कभी उनके तक के Information भी नहीं पहुंच पाते थे और वह सोचते थे कि Information क्या है ऐसे Information का मतलब क्या है जो आपको प्राप्त ही ना हो।
ABACUS Networking के दौर में आया। ABACUS का उपयोग उत्तर भेजने में किया जाता था। अब वही ABACUS Computer में परिवर्तित हो गया है| तो देरी किस बात की है तो चलिए जानते हैं Networking क्या होता है? , इसके बारे में आज पूरी जानकारी हम आपको देंगे।
Computer नेटवर्क क्या है – What is Network in Hindi
दो या दो से अधिक Computer को एक साथ जुड़ने को Network कहा जाता है. आप उन्हें Data शेयर करने के लिए Wire या फिर Wireless में जोड़ सकते है . Wire Medium की बात की जाए तो वो twisted pair cable, Coaxial cable और Fiber Optics Cable में से कुछ भी हो सकता है. अगर Wireless Medium की बात की जाए तो वो Radio Wave, Bluetooth, Infrared, Satellite में से एक होगा.
एक Network बहुत से Computers, servers, Mainframe, Network Devices का Collection होता है. जिसमे आमतौर पर Data sharing का कार्य होता है. एक Network का सबसे उत्कृष्ट उदहारण है Internet. जहाँ लाखों लोग आपस में जुड़े रहते हैं और data शेयर करते हैं. Networking Devices जैसे Router , Hub, Switch, Modem ये सब एक Network में उपयोग होते हैं|
Network में जुड़े हुए हर एक Computer को Node कहते हैं. आमतौर पर data sharing के साथ-साथ Resource Sharing जैसे Internet, Printer, File Servers को भी हम share कर सकते हैं. Resource Sharing का मतलब है, जब आप Net cafe और Cyber cafe जाते हैं तब आप देखे होंगे वहां पर बहुत से Computers आपस में Connected रहते है. जिसकों हम Network भी कह सकते हैं|
लेकिन उस cafe में एक या दो printer रहते हैं. जब भी आप कोई भी Computers से तो print करते हो तो एक ही printer से print निकलता है. तो यहाँ पे Network की सहायता से हम एक Resource अर्थात एक printer को share कर रहे हैं. इसी को Resource Sharing कहते हैं|
विश्व का सबसे बड़ा Network, Internet है , जिसमे हम हर रोज कुछ न कुछ share करते रहते हैं. जैसे whats app में Image, Video, Contact, song ये सब सत्य हुआ है एक नेटवर्क की सहायता से. वैसे जब हम अपने मोबाइल फोन को प्रयोग करते हैं, तब हर कोई बोलता है Network नहीं आ रहा है|
इसका अर्थ है कि हम दुसरे Mobile के साथ और Tower के साथ Connected नहीं है. ये थी कुछ जानकारी What is Network in Hindi के बारे में|
Networking में उपयोग आने वाली कुछ प्रमुख उपकरण
- Computers, Servers, Mainframes
- Smartphones, Tablet, PDAs
- Cameras, Printers, FAXs
- Firewalls
- Bridges
- Repeaters
- Modem
- Switches
- Hubs
- Routers
- Network Interface Cards
- Consoles,
- Other Clients
Computer Network के विभिन्न प्रकार (Types of Computer Network)
एक Network में बहुत से तत्व सम्मिलित होते हैं. और प्रत्येक Network की बनावट, क्षमता, कार्यशैली, अलग होती हैं. इसलिए Network को कई प्रकार में बांटा गया हैं.
- PAN
- HAN
- CAN
- LAN
- MAN
- WAN
1. Personal Area Network (PAN क्या हैं)
PAN एक निजी Network का प्रकार हैं. जब आप अपने Friends के Smartphone से कोई Image ले रहे होते हैं. तब आप PAN Network का ही Use करते हैं. यह अक्सर Bluetooth Device में ज्यादा उपयोग होता हैं. इसके अतिरिक्त Infrared भी इसी में शामिल होती हैं.
इस Network के दौरान एक व्यक्ति अपने घर या ऑफिस में अपने Smartphone, Computer, ,हैडफोन इत्यादि को किसी एक Device (Gateway) से नियंत्रित करता हैं. और इनके बीच आपस में संसाधन साझा किए जा सकते हैं|
2. Home Area Network (HAN क्या हैं)
Home Area Network भी एक प्रकार का निजी Network ही होता हैं. मगर इसका दायरा व्यक्ति से निकलकर परिवार तक बढ जाता हैं. इस Network की सहायता से एक घर में उपलब्ध अन्य डिवाईसों जैसे Printers, Tablet, Speakers, Laptops आदि को आपस में जोड़ा जा सकता हैं.
जब ये कनेक्शन यानि Network स्थापित हो जाता हैं. तब आप आपके बाजु वाले कमरे में रखे Printer से Print Out निकाल सकते हैं. अपने मन पसंद गाना सुनने के लिए Smartphone से स्पीकर को कनेक्ट कर सकते हैं. फाईल, अन्य Data शेयर कर सकते हैं.
यह Network केबल और बिना केबल यानि Wireless हो सकता हैं. मगर इस प्रकार के Network में Wi-Fi Technique का उपयोग बेहतर रहता हैं.
3. Campus Area Network (CAN क्या हैं)
यह Network शैक्षिक तथा सैन्य संस्थाओं में अधिक उपयोग होता हैं. इसका दायरा संस्था विशेष तक ही सीमित होता हैं. इसलिए इसे कैम्पस Network कहा जाता हैं. यह कुछ हद तक लोकल एरिया का ही भाग होता हैं|
4. Local Area Network (LAN क्या हैं)
जब एक सीमित जगह जैसे Building, School, College, Office, संस्थान, Factory आदि में Computers को आपस में एक दूसरे से Connect किया जाता हैं. तो इस Network को lan कहते हैं.
लैन Network में इथरनेट और वाई-फाई तकनीक का उपयोग अधिक किया जाता हैं. मगर इसमे केबल पर कम ध्यान दिया जाता हैं.
यहा कामकाजी स्थान पर ज्यादा बनाए जाते हैं. इसमे एक मुख्य Computer यानि सर्वर होता हैं. जहाँ पर संस्था से संबंधित Data रहता हैं. और इसे अन्य Computers से जोड दिया जाता हैं. अगर किसी Employee को फाईल चाहिए होती है तो वो उसे अपनी डेस्क से ही एक्सेस कर लेता हैं.
लोकल एरिया नेटवर्क अधिकांशतः निजी नेटवर्क होते हैं. इनकी गति तीव्र होती हैं और ये ज्यादा सुरक्षित भी होते हैं. इन्हे बनाने की लागत भी कम होती हैं|
5. Metropolitan Area Network (MAN क्या हैं)
यह Network एक से ज्यादा PAN, LAN आदि Network से मिलकर बना होता हैं. इसका दायरा सैकडों किलोमीटर होता हैं. और यह एक बडे शहर को आपस में जोड सकता हैं.
MAN से एक शहर में उपस्थित सभी छोटे-बडे Network को आपस में कनेक्ट करता हैं. और इसमें स्कूल, कॉलेज, कैम्पस, लैन नेटवर्क, सरकारी संस्थान आपस में एक दूसरे से जुडे रहते हैं.
6. Wide Area Network (WAN क्या हैं)
इंटरनेट Wide Area Network है. यह विश्व का सबसे बडा Network होता हैं. और इसका दायरा सबसे बडा होता हैं. इस Network को LAN of LANs कहा जाता हैं.
WAN से बहुत से LAN, WAN जुडे रहते हैं. और ये आपस में Data शेयर करते रहते हैं. इसके द्वारा आप विश्व के किसी भी Computer से सैकंडों मे जुड सकते हैं. और लाईव प्रसारण का आनंद प्राप्त कर सकते हैं.
इस Network में बहुत सारी तकनीक, प्रोटोकॉल (TCP/IP, ATM, MPLS) का उपयोग होता हैं. और अन्य छोटे Network को जोडने के लिए मध्यस्थो ISPs की भी आवश्यकता होती हैं. इसलिए यह Network अन्य सभी नेटवर्कों की तुलना में बहुत मँहगा होता हैं.
Network का क्या उपयोग है (Uses of Computer Networks)
Network को अलग अलग Computer पर रहने वाले सूचना संसाधनों को साझा करने की आवश्यकता से विकसित किया गया था, Internet या Network ने संगठन को व्यावसायिक प्रक्रियाओं में सुधार करने और पर्याप्त उत्पादकता लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया है ।
- दुरस्थ जानकारी तक पहुंच पाना|
- Application और storage server का साझा कर पाना
- Files आसानी से उपयोगकर्ताओं के बीच साझा कर पाना
- व्यक्ति से व्यक्ति संचार
- Email और इंस्टेंट मैसेंजर द्वारा संवाद कर पाना
- Electronic वाणिज्य
Network टोपोलॉजी (Network Topology)
Network टोपोलॉजी, geometry ग्राफ से आपस में जुड़े डिवाइसों के संबंध का वर्णन करता है। Network में जुड़े हर डिवाइस को एक कॉर्नर के रूप में दिखाया जाता है और इनके मध्य Connection रेखाओं के द्वारा इसे दिखाया जाता है। यह दिखाता है कि कितने Device कितने डिवाइस से जुड़े हुए हैं और यह किस क्रम में जुड़े हुए हैं।
- Network टोपोलॉजी के प्रकार :-
- रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)
- बस टोपोलॉजी (Bus Topology)
- स्टार टोपोलॉजी (Star Topology)
- मेश टोपोलॉजी (Mesh Topology)
- ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology)
आज आपने क्या सीखा?
तो दोस्तों आज की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है. जिसमे Network की बहुत अच्छी जानकारी है. जैसे की नेटवर्क क्या होता है (What is Network in Hindi). Networking का ज्ञान हर किसी को होना बहुत ही आवश्यक है. हर स्थान पर हम network से घिरे हुए हैं.
वैसे इसे Students को भी ये Networking in Hindi में समझने में आसानी होगी. अभी आप खुद एक Network से जुड़े हुए हो इसलिए ये मेरा पोस्ट पढ़ पा रहे हो.उमीद है ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा . अगर अभी भी कोई सवाल आप पूछना चाहते हो तो नीचे Comment Box में जरुर लिखे.
और कोई सुझाव देना चाहते हो तो जरुर दीजिये जिससे हम आपके लिए कुछ नया कर सके. जय हिंद, जय भारत, धन्यवाद🙏💕.
एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions