Computer Science क्या है? (What is Computer Science in Hindi)

इस post में हम बात करेंगे कि Computer Science क्या है? (What is Computer Science in Hindi) और  Computer Science में आप अपना future कैसे बना सकते है? सरल भाषा मे computer विज्ञान, Computer से जुड़े सभी तथ्यों के विषय में अध्ययन करने का Science है.

इसके अंतर्गत Computer System (hardware), Program (software), Algorithm, Theory, Logic, Data Structure, और Programming Language जैसे कई विषय सम्मिलित होते हैं|

Computer science


हालांकि ऐसा नही है, कि Computer Science में केवल Computer  की ही बात  हो बल्कि यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां Computer Information का अध्ययन करके कुछ ऐसा आविष्कार किया जाता है, जिससे किसी समस्या का निराकरण किया जा सके|

इसीलिये इसका दूसरा नाम Informatics भी है. यदि आप “Computer Science” के विषय में Study करते हैं, तो आप Computer Program को Design करना भी सीख सकते हैं. हम सभी को मालूम है कि यह Digital युग है. ऐसे में अगर आपके भीतर इस क्षेत्र में लगाव है तो उसका इस्तेमाल कीजिये.

हम आपको इस लेख में  Computer Science की संपुर्ण जानकारी देंगे जैसे – Computer Science किसे कहते है? Computer Science का क्या महत्व  है? Computer Science कैसे करे? इसके अतिरिक्त उन सभी सवालों के जवाब जो Computer Science से सम्बंधित है|

तो चलिए सबसे पहले यह जानते हैं कि, Computer Science क्या होता है? इसके बाद इसके बाकी पहलुवों पर चर्चा करेंगें|


Computer Science क्या है (What is Computer Science in Hindi)

Computer Science, इसे आमतौर पर CS कहा जाता है, Computer और Computational System का अध्ययन है. जिसके अंतर्गत Computer Technology (Hardware, Software) के विषय में Study करना पड़ता है.

Computer Science Data के साथ Interact करने वाली प्रक्रियाओं का अध्ययन भी है| जिसमे Data को Program के Form में दिखाया जाता है.

यह केवल Computer के विषय में नहीं है, बल्कि यह संगणना और सूचना का अध्ययन है. इसलिए Computer Science को अक्सर गणना विज्ञान (Computation Science) और कंप्यूटिंग विज्ञान (Computing Science) जैसे नामों से भी जाना जाता है.


Computer Science में क्या होता है? 

असल मे Computer Science की मौजूदगी से ही हम उस Algorithm का इस्तेमाल कर पाते है, जिसके द्वारा Digital Information के साथ Manipulate, Communication और उसको Store करना सम्भव हो सका है. CS का सबसे महत्वपूर्ण पहलू समस्या का समाधान है.

यहां पर भिन्न भिन्न Business, Scientific और Social Context में होने वाली समस्याओं को हल करने के लिए प्रयोग किये जाने वाले Software और Hardware का Design, Development और उनका Analysis किया जाता है.

Computer Science के अंदर अध्यन के मुख्य क्षेत्रो में Computer System, Artificial Intelligence, Network, Database, Human Computer Interaction, Numeric Analysis, Software Engineering, Vision & Graphics और Computer Theory जैसे विषय सम्मिलित किए जाते हैं|

Computer scientist हमेशा कुछ नया खोजने की कोशिश करते हैं| वे Computer के द्वारा नई चीजें करवाने या कार्यो को अधिक कुशलता से पुर्ण करने के लिए Software लिखते है. वे Mobile Device के लिए Application बनाते है, Websites build करते है तथा Software Program भी Create करते हैं|

अंततः यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे कई चीजें की जा सकती है. कंप्यूटर विज्ञान के संदर्भ में अक्सर इसके भविष्य को लेकर कई सवाल पूछे जाते है. तो चलिए आपको इस विषय में  जानकारी देते हैं|


Computer Science में Career कैसे बनाये (How to Make Career in Computer Science)

अगर आप Computer Science में Career को लेकर उलझन में हैं| तो आपको अपने आप से यह सवाल पूछने चाहिए कि Computer या तकनीक के विषय में कौन सा भाग मुझे उत्साहित करता है? Example के लिए यदि आप Computer के Theoretical Side में जाना चाहते है. तो आप Computer Research के क्षेत्र में आगे बड़ सकते है.

वही यदि आप Computer science के व्यवहारिक हिस्से को पसंद करते है तो आप Computer Development के क्षेत्र में शिक्षा लेना प्रारंभ कर सकते है. नीचे Computer Science के उन Fields के बारे में जानकारी प्रदान की गई है जिसमे आप अपना करियर शुरू कर सकते है.

Theoretical computer science

Computer Science का सैद्धांतिक भाग अर्थात Theoretical Side अक्सर Highly Mathematical होता है. इसमे संगणना के सिद्धांत सम्मिलित है. इसे हम Computer Science और Mathematics का Subset भी कह सकते है. जो Computing के अधिक गणितीय विषयो पर केंद्रित है.

Computer Science के इस क्षेत्र में कई विषयों को शामिल किया जाता है. जैसे – Algorithms, Data Structures, computational Difficulties, समानांतर और वितरित संगणना, संभाव्य कंप्यूटेशन, Quantum Computation, Autometa सिद्धांत, सूचना सिद्धांत, Cryptography, Machine Learning और कंप्यूटेशनल संख्या सिद्धान्त इत्यादि. इस क्षेत्र का कार्य अक्सर Mathematical Technique और कठोरता पर जोर देना होता है.

Hardware

Computer Science का यह Field Computer Hardware Development के विषय में है. हार्डवेयर की जानकारी हम आपको पहले ही प्रदान कर चुके है. इसके अंतर्गत Computer Hardware के विकास से सम्बंधित विषय सम्मिलित होते है.

एक Computer Hardware Engineer, Computer System और उनके Components के बारे में Research उनका Design, Development और Test प्रक्रिया करते है.

Software engineering

Software के Design और Implementation से सम्बंधित काम Software इंजीनियर के अंतर्गत आते है. इसमें उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं का विश्लेषण करके Software’s का Design, Construction और End User Application का Testing करने की प्रक्रिया शामिल होती है. यह सब भिन्न भिन्न प्रकार की Programming Language के इस्तेमाल से किया जाता है.

System

System बहुत से संसाधनों का प्रयोग करने और उन संसाधनों के इस्तेमाल की रूपरेखा तैयार करने वाले कार्यक्रमो के साथ संक्षेप में कार्य करता है. System के इन कार्यो में Operating System, Database और वितरित कम्प्यूटिंग शामिल है.

सिस्टम का कार्य अत्यधिक Practical है तथा Implementation और Understanding पर आधारित है. Database का Design, Implementation और Profiling, System Programming का एक मुख्य हिस्सा है.

Networking

Computer Science के इस Field में Device Interconnection से निपटने वाले विषयों पर कार्य किया जाता है. Networking कई प्रकार के Practical Topics को शामिल करता है, जैसे – Network Traffic को कम करने के लिए Data को संचारित करना और बेहतर Protocol बनाना.

इसके अलावा Network से Network के लिए Algorithm शामिल है, जिससे Network का पता लगाने, Network के दोहन या क्षति को रोकने के लिए संसाधन का पता लगाया जाता है और लोड सन्तुलन की अनुमति मिलती है.

Programming languages

Software Program को लिखने की प्रक्रिया Programming Language के द्वारा ही होती है. इसके अंतर्गत आपको कई प्रकार के Programming भाषाओं का अध्ययन करना पढता है. जिससे आप नए Computer Software बना पाए.

एक Computer Programmer को Programming लैंग्वेज (Python, JavaScript, C language, C++, PHP, Java etc.) का बेहतर ज्ञान होता है. इसके अलावा Programmers पहले से उपस्थित Software प्रोग्राम को Test करने के साथ उसमे स्थित Errors को भी सही करते है.

Graphics

आजकल यह Field Animated Movies बनाने के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन असल मे इसमे Data Visualization जैसे विषयों को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे Complex Data को समझना और Analyses करना सरल हो जाता है. अगर आप Graphical 3D दुनिया को पसंद करते है, तो आप Computer Graphics के Field में जा सकते है.

इसके अतिरिक्त भी Computer Science के कई Field है जिनका अध्ययन करके आप एक बेहतर करियर बना सकते हैं. अगर एक बार आप यह निश्चय कर ले कि मुझे किस विषय का अध्ययन करना है उसके बाद इसमे आगे बड़ने के लिए आप नीचे बताये Course कर सकते है.


Computer Science कोर्स क्या है – Computer Science Course Details in Hindi

Computer Science Course आपको इस Field के विषय में मार्गदर्शन करते है. यह syllabus पूरे विश्व भर में कराए जाते है. आप इन्हें Online या किसी Institute में दाखिला लेकर भी पूर्ण कर सकते है. नीचे आपको उन Course के बारे में बताया गया है जिन्हें आप Computer Science में अध्ययन करने के लिए चयन कर सकते है.

Degree Course in Computer Science

Computer Science डिग्री कोर्स एक Undergraduate (UG), Postgraduate (PG) और Doctorate (PhD) कोर्स है. इन Courses की Duration यानी अवधि 3 years से लेकर 5 years तक हो सकती है.

अगर Eligibility अर्थात योग्यता की बात करे तो Undergraduate (10+2), Post graduation (graduation) और Doctorate के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. भारत के अंदर कई ऐसे Universities है, जहां आप इन Course को करने के लिए प्रवेश ले सकते है.

Diploma Course in Computer Science

डिप्लोमा कोर्स एक Short Term Course होता है. इसकी अवधि 6 months से लेकर 2 years तक हो सकती है. इन Course को किसी institute या Collage में दाखिला लेकर किया जा सकता है. इसमे अलग-अलग level के Course होते है, जिसके हिसाब से आपकी Eligibility यानी योग्यता भी अलग मांगी जाती है.

Certificate Course in Computer Science

Computer Science सर्टिफिकेट कोर्स एक छोटी अवधि का Course है. इस Course की Duration लगभग 1 year से लेकर 2 years तक होती है. अगर योग्यता की बात करे तो यह Course के Level पर निर्भर करता है. वैसे इसकी शुरुआत 10+2 से की जा सकती है. भारत मे कई ऐसे छोटे Institute और Colleges स्थित है जहां यह Course कराए जाते है.

इसके अतिरिक्त आप Computer Science के सभी Fields का अध्ययन Online Course के माध्यम से भी कर सकते है. अगर हम subject की बात करे तो नीचे हमने इसकी संपूर्ण जानकरी दी हुई है.


Computer science में कितने Subject होते है?

कुछ मुख्य Computer Science Subjects हैं, जो आपको ऊपर बताये Course में पढ़ने को मिल सकते है: –

  • Algorithm
  • Web technology
  • Data structure
  • Database system
  • Bioinformatics
  • Networking
  • E-commerce
  • Big data/Analytics
  • Programming language
  • Graphics and Audio design
  • Math for computer science
  • Machine learning/Artificial intelligence


Computer Science के Field में Jobs और Salary

Computer Science के Field में नौकरियों की कोई कमी नही है. यदि आप उपर बताये गए Course के माध्यम से Computer Science का अध्ययन करते है, तो आपको निश्चित तौर पर एक बेहतर Job Opportunity मिल सकती है.तो चलिये देखते है, Computer Science की Study कर लेने के बाद आप किस प्रकार की नौकरी पा सकते है.

कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में प्रमुख नौकरियां (Computer Science Jobs): –

1) Computer Hardware Engineer ― कंप्यूटर घटकों (circuit board, routers, memory devices etc.) के Design, Development और उनकी Testing की जिम्मेदारी लेते है.

2) Software developer ― कई तरह के Software Program को बनाते है और Software के सम्पूर्ण Development, testऊing और Maintenance का कार्य करते है.

3) Computer system analyst ― यह Computer System का आकलन करते है और उनकी Efficiency बढ़ाने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में परिवर्तन की सलाह देते है.

4) Database Administrator ― Database व्यवस्थापक User की Data आवश्यकताओं का विश्लेषण और मूल्यांकन करते है. वे महत्वपूर्ण Information's को संरक्षित करने और पुनः प्राप्त करने के लिए Data संसाधनों का विकास और उसमें सुधार करते है.

5) Web developer ― Website के लिए Technical Structure तैयार करते है और यह देखते है की Webpage सुलभ है या नही. ताकि वह सभी Browser पर खुल सके.

6) Information Security Analyst ― यह Information Network और Websites को Cyber Crime और अन्य सुरक्षा उल्लंघनों से बचाने के लिए System बनाते है.

7) Computer Network Architect ― Computer Network Architect स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN), विस्तृत क्षेत्र नेटवर्क (WAN), Extranets और Intranet सहित Networking और Data Communication System को Design, implement और इनकी Maintains का कार्य करते है. 

8) Computer and Information Research Scientist ― कंप्यूटिंग प्रद्योगिकी (Computing Technology) के Field में नए तरीकों का अविष्कार करते है. वे Computing में जटिल समस्याओं का अध्ययन करते है और उनका हल निकालते है.

9) IT Project Manager ― आईटी क्षेत्र में एक परियोजना प्रबंधक का कार्य किसी कंपनी के Project में Programmers और Analyst की Team के काम को देखना और उनका मार्गदर्शन करना होता है.

10) Computer and Information Systems Managers ― किसी आईटी कंपनी की Technology आवश्यकताओं को Analyze करते है और उपयुक्त Data Systems के Implementation की देखरेख करते है.


Computer Science में सैलेरी –Computer Science Salary

Computer Science के Field में आपको कितनी Salary मिलेगी, इसका कोई एक अनुमान नही है. यह पूरी तरह से आपकी योग्यता और कंपनी किस स्तर की है, इस बात पर Depend करता है. अगर आप एक अच्छी University से Pass Out है तो आपका Monthly Salary लाखों में हो सकता है.

परन्तु यदि आप एक औसत कॉलेज से है, तो आपका Monthly Salary 10,000रु से 30,000रु तक हो सकता है. अगर आप एक अच्छी स्तर की Job पाते है, तो यह संख्या कही अधिक बढ़ भी सकती है. इसके अलावा आपका अनुभव इस Field में जैसे-जैसे बढ़ता जाता है, आपको Salary में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.


निष्कर्ष

इस पोस्ट में आपने जाना कि Computer Science क्या है? (What is Computer Science in Hindi). जिसमे हमने आपको Computer Science की संपुर्ण जानकारी हिंदी में देने का प्रयत्न किया है. अगर आपको Computer Science  पसन्द है और आप इसमे अपना करियर बनाना चाहते है, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है.

हमे आशा है, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप Computer Science के विषय में बहुत कुछ जान चुके होंगे. यदि आपका Computer Science से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया नीचे Comment में हमे जरूर बताये. अगर आपका कोई दोस्त इस विषय में जानना चाहता है, तो उसे यह पोस्ट Share जरूर करे.
सह धन्यवाद 🙏🙏🚩

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने