क्या आपको पता हैं कि Pen Drive क्या होता है और Pen Drive क्या काम करता है? आपमें से ऐसे कई लोग होंगें जो की इस छोटी सी drive का प्रयोग अपने Documents को एक जगह से दुसरे जगह को सरलता से Transfer करने के लिए करते होगें . तो दोस्तों आज मैं इसी छोटे से Device के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ जिसे की Pen Drive या Flash drive कहा जाता हैं.
अब वो दिन दुर नहीं रहे हैं जब लोग पुराने Storage Device जैसे की Floppy Disks का उपयोग करते थे जो बहुत ही कम Data Store कर पाती थी और इसके Read और Write Operation भी बहुत slow होती है. Technology के Advancement से अब लोगों के बीच Pen Drive आ गया है दुसरे Storage Device की तुलना में बहुत Fast हैं और इसकी Storage Capacity भी अधिक होती है।
इसे उपयोग करना भी बहुत ही सरल है, User को बस इसे Computer के USB Port में Insert करना होता है. ये सभी Operating System के साथ Compatible होता है. ये बहुत ही Portable होता है जिसका मतलब है की इसे कहीं भी कभी भी सरलता के साथ ले जाया जा सकता है.
Pen Drive के बारे में संपुर्ण जानकारी कहीं पर भी ठीक से उपलब्ध नहीं है जिसके चलते लोगों के मन में बहुत से Doubt उत्पन्न होते हैं इसलिए आज मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को "USB Pen Drive क्या होता है " के विषय में संपुर्ण जानकारी प्रदान किया जाये और इसके साथ ही ये कैसे काम करता है. तो बिना देरी किये चलिए जानते हैं की usb flash drive क्या होता है और ये क्या काम करता है.
पेन ड्राइव क्या है हिन्दी में(What is Pen Drive in Hindi)
Pen Drive एक ऐसा Storage Drive है जिसका उपयोग Files को Transfer करने के लिए किया जाता है. इसे Commonly USB flash drive भी कहा जाता है. ये एक Portable Device है अर्थात इसे सरलता से एक location से दुसरे location तक Transfer किया जा सकता है ।
इसका Design बहुत ही Compact होता है और ये Pen Shape का दिखाई पड़ता है इसलिए इसे Pen Drive कहते हैं.
इन Pen Drives को पूरी दुनिया में बहुत से स्थानों में उपयोग में लाया जाता है. इसके साथ इसने बहुत से Storage Device जैसे की CD’s, Floppy Disk को बड़ी ही सरलता से Replace कर दिया है ,क्यूंकि ये उनसे दोनों Data Storing Capacity और Transferring Speed में उनसे ज्यादा है।
Pen drives या USB flash drives को USB (Universal Serial Bus) Port के द्वारा Computer System में Connect किया जाता है जो की Computer Motherboards पर Available होते हैं. इन Devices को External Power Supply की आवश्यकता ही नहीं है क्यूंकि ये Operate होने के लिए Power Directly USB port से ही ले लेते हैं .
यह Micro, lightweight और Handy, होने के कारण इसे आसानी से Carry किया जा सकता है एक जगह से दुसरे जगह तक किसी भी students, professionals, academicians और independent tech consultants के द्वारा।
Pen drives का उपयोग मुख्य रूप से Data Store और Transfer करने के लिए किया जाता है. इसके द्वारा Audio, Video, और दुसरे Data Files को बड़ी आसानी से एक computer से दुसरे तक Transfer किया जा सकता है . जब तक Desktop और Laptop में USB port है और ये Pen Drive Operating System के साथ Compatible है तब तक Pen Drive का उपयोग होता रहेगा.
Pen Drive की खोज किसने की?(who invented pen drive)
Pen Drive के कुछ Important Parts :
USB connector
Crystal oscillator
Memory chips
Controller
जब हम Pen Drive को Computer के साथ Connect करते हैं, ये Automatically Activate हो जाती है, उपयोग करने के लिए. वहीँ अगर इसमें कोई कुछ न करें तब ये Dormant (Inactive) Phase में होती है.
आजकल के Specialised tech Companies इन Pen Drives को Improve करने के पीछे बहुत काम कर रहे हैं और हमेशा यह प्रयास करते हैं की कैसे Issues को कम से कम किया जा सके और बेहतर Features Add किया जा सके।
विगत कुछ वर्षों में Pen Drive में काफी Improvements देखने को मिली हैं. अभी तो हमने USB 2.0 से USB 3.0 pen drives में Shift कर चुके हैं जिससे की Data Transfer Rate में काफी वृद्धि हुई है.
Pen Drive क्या काम करता है?
अगर आपको Computer का थोड़ा भी Knowledge हैं तो आपको ASCII के बारे में पता होगा। नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता दे कि ये एक प्रकार का अक्षर संकेतीकरण (करैक्टर एन्कोडिंग) है, जो दो Electronic Devices के बीच Data को पढ़ने, समझने और Store करने में Help करता है।
यह सूचना को स्थापित करता है जिसे 0 और 1 कि भाषा में Program किया गया है। USB Flash drive इसी का use करते हुए और Data को Save करता है।
Data Storage के लिए 8 Micro Transistor को लगाया जाता है जिसे Technical Language में switch कहते हैं, जिसे 1 और 0 से प्रदर्शित किया जाता है। यहाँ आपको बता दे कि switch on होने पर 1 होता है और जब यह off होता है तो जीरो हो जाता है।
0 और 1 के Format में Store डेटा को Computer Process करके उसे उसके वास्तविक रूप में दिखता है।
USB flash drive और Normal Transistor में बहुत अंतर आते है। साधारण Transistor में तीन प्रकार के Door (गेट) रहते है। सबसे पहले Source (मूल) दरवाजा होता है जो Electrical Current को अंदर तक आने देता है।
दूसरा ड्रेन अर्थात Exit गेट होता है जो Current को बाहर भेज देता है और तीसरा है Control गेट होता जो Current के flow को निर्धारित (एक प्रकार से नियंत्रित) करता है।
जब साधारण ट्रांजिस्टर को Current दिया जाता है तो Source नामक गेट खुल जाता है और 1 के रूप में switch on हो जाता है, उस समय Current अपने उच्च स्तर पर होता है। जैसे ही Current आना बंद होता है वैसे ही यह गेट बंद हो जाता है और जीरो के रूप में switch ऑफ हो जाता है और संपुर्ण Data नष्ट हो जाता है।
लेकिन Pen Drive में मॉस्फेट नामक ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जिनका क्रियाविधि (Mechanism) पूरी तरह से अलग होता है। USB flash drive में सिर्फ 2 प्रकार के दरवाजे होते हैं, पहला Control गेट और दूसरा Floating गेट (तैरता हुआ दरवाजा)। हालाँकि इसमें भी Source और ड्रेन होते हैं।
जब Pen drive को PC या laptop में लगाया जाता है तो switch ऑन हो जाता है और Source से Current फ्लो करता हुआ ड्रेन तक जाता है, पर कुछ Electron 1 के फॉर्म में फ्लोटिंग दरवाजे के ऊपर जा बैठते है और वही आपका Data होता है।
अब आप Computer से Pen drive निकाल भी लेते है तो वह Data स्टोर रहता है। जब आप computer से डिलीट का command देते हैं तब PC Negative वोल्टेज को भेजता है और फ्लोटिंग गेट के ऊपर Store इलेक्ट्रान को 0 कर देता है और वह स्विच ऑफ हो जाता है और इस प्रकार USB flash ड्राइव में उपस्थित सब कुछ डिलीट होता है।
Characteristics of Pen Drive in hindi
यहाँ पर मैं आप लोगों को Pen Drive के कुछ features के बारे में बताने वाला हूँ.
- यह बहुत से materials जैसे की Plastic, metal आदि से बना हुआ होता है जो इसे हल्का बनाता है.
- इसकी लम्बाई बहुत प्रकार के होते हैं 1 cm से 6 cm तक.
- इसकी capacity 512 Mb से 128 Gb तक होती है.
- इसे USB port power से मिलता है.
- ये portable होता है जिससे इसे कहीं भी कभी भी उपयोग किया जा सकता है.
- इसकी thickness 1 cm से 3 cm तक होती है.
- इसकी width 1 cm से 3 cm तक होती है.
Pen Drive के Features
वैसे तो Pen Drive के बहुत से features हैं और जिनके बारे में आज हम यहाँ जानेंगे।
Transfer Files
एक pen drive को एक interfacing device के रूप files transfer जैसे की documents. photos, Mp3 इत्यादि को एक system से दुसरे system तक transfer करने के लिए में उपयोग किया जाता है . इसमें बस files को select कर transfer किया जाता है.
Portability
ये इतना lightweight और “micro” है की इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है.
Backup Storage
प्रायः सभी pen drives में password encryption features हैं, जिससे महत्वपूर्ण family information, medical records और photos को backup किया जा सकता है.
Transport Data
Academicians, scholars, students इनका उपयोग बड़े बड़े files और lectures को कहीं भी transport कर सकते हैं.
Promotional Tool
बहुत से companies और businesses अब इन pen drives उपयोग अपने sales को promote करने के लिए करते हैं जिससे ये उनके marketing agendas को लोगों तक पहुंचा सके. इन handy pen drives के ऊपर corporate logos और visual imagery जिन्हें सरलता से exhibitions, trade shows और conferences में लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा सके.
Pen Drive के उपयोग (uses of pen drive)
Pen drive का उपयोग करना बहुत ही Simple है. यहाँ पर User को Drive का एक End Computer के USB port में Insert करना होता है. इसे insert करते ही वो Activate हो जाता है. Pen Drive activate होने पर Computer के screen पर कुछ Notification show होती है।
इसका मतलब ही की आपका Drive अब System के साथ जुड़ चुका हैं. एक बार Drive Active हो जाये, फिर आप Files को Memory में Drag और Drop या Copy और Paste कर सकते है . ये Process बहुत ही सरल है जिसे कोई भी कर सकता है.
आजकल Market में बहुत से अलग-अलग प्रकार के Computer Operating Systems मौजूद हैं, इसलिए Pen Drive Manufacturers इन Pen drives को कुछ इस प्रकार से Manufacture करते हैं जैसे ये सभी Operating System में कार्य कर सके।
इसलिए समझदारी इसी में है की आप कोई भी Portable Storage Device खरीदने से पहले उसके Packaging को Carefully पढ़ें ,जिससे की ये उनके Computer System पर सही से काम करे.
आज आपने क्या सीखा
मुझे पूर्ण आशा है की आज मैंने आप लोगों को " Pen Drive क्या होता है? और ये क्या काम करता है? "के विषय में संपुर्ण जानकारी दी और मैं उम्मीद करता हूँ आप लोगों को पेन ड्राइव क्या है (What is Pen Drive in Hindi) के बारे में समझ आ गया होगा।
मेरा आप सभी पाठकों से निवेदन है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बीच जागरूकता होगी और इससे सभी लोगों को बहुत लाभ होगा. मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ.
Wow Sir Very Nice Article Very Help Full. I Hope Aap ek Din India Ka No 1 Blogger Honge Thank Your..
जवाब देंहटाएंPen Drive Kya Hota Hai
Thanks for the your complement and I hope this article is useful for you.
हटाएंHave you any doubt or question please ask to me
🙏🙏🙏
एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions