Computer memory क्या है -what is computer memory in hindi

Computer Memory असल में computer का एक ऐसा भाग होता है  जो की data को सुरक्षित store करने के लिए काम आता है। यूँ कहे तो यह एक physical device है, जिसका प्रयोग computer में temporary तथा permanent तौर पर data, information और instruction को store करने के लिए किया जाता है। 

आज मैंने सोचा की आप लोगों के computer memory से संबंधित सभी doubts के बारे में आज इस post के द्वारा से clear कर दिया जाये जिससे आपको कहीं दुसरे जगह जाने की जरुरत ही नहीं है।

इससे आप बड़े ही सरलता से इन technical concepts को समझ सकते हैं. तो बिना देरी किये चलिए start करते हैं और जानते हैं Computer Memory क्या होता है और यह कितने type के होते हैं

Computer memory


कंप्यूटर मेमोरी क्या है (What is Computer Memory in Hindi)

  • Computer memory, computer में एक ऐसा storage space होता है , जहाँ  data जिसे की process किया जाता है और instructions जो की processing के लिए चाहिए, वो वहां पर store किये जाते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की एक memory एक human brain के तरह ही होता है, इसका use data और instructions store करने के लिए होता है।
  • Computer memory को बहुत से number के small parts में divide किया जाता है  जिन्हें की cells कहा जाता है। प्रत्येक location या cell की एक unique location होती है, जो की varies करती है zero से memory size minus one।
  • Example के लिए, अगर आपके computer में 64k words हैं, तब इस memory unit में 64 * 1024 = 65536 memory locations होते हैं. इस memory loacations की address varies करती है 0 से 65535.
  • Memory किसी भी Computer की बहुत ही essential part होता है क्यूंकि इसके बिना computer एक simple task भी नहीं कर सकता है. Computer memory के दो basic type होते हैं – Primary memory / Volatile memory और Secondary memory / non-volatile memory.
  • यहाँ पर Random Access Memory (RAM) एक volatile memory होती है और Read-Only Memory (ROM) एक non-volatile memory होती है.


कंप्यूटर मेमोरी के प्रकार (types of computer memory in Hindi)

लोगों को Computer Memory के प्रकार को लेकर हमेशा doubts होते हैं. जिसे आज में हल करना चाहूँगा. देखा जाये तो Computer Memory  मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं.

Computer Memory के मुख्यतः तीन प्रकार ये होते है :-

  • Cache Memory
  • Primary Memory/ Main Memory
  • Secondary Memory


कैश मेमोरी क्या होता है? ( what is cache memory in Hindi)

यह computer की सबसे fast memory है . Cache memory एक बहुत ही high speed semiconductor memory जो की CPU को speed up कर देती है.  यह CPU और main memory के बीच एक buffer के तरह act करती है . इनका प्रयोग data और program के उन हिस्सों को hold करने के लिए उपयोग होता है जिन्हें की CPU के द्वारा frequently प्रयोग किया जाता है. Data और Programs के भागों को disk से cache memory तक operating system के द्वारा पहले transfer किया जाता है , जहाँ से उन्हें CPU सरलता से access कर सकें.


Cache Memory के Advantages ( कैश मेमोरी की विशेषता)

चलिए Cache Memory के advantages के बारे में कुछ जानकारी हासिल करते हैं

  • Cache memory, main memory की तुलना में बहुत ही ज्यादा fast होती है .
  • यह main memory की तुलना में बहुत ही कम access time consume करती हैं .
  • यह उन programs को store करती हैं जिन्हें की एक short period of time के भीतर ही execute करना होता है.
  • यह data को temporary प्रयोग के लिए store करती हैं.


Cache Memory के Disadvantages

  • अब चलिए Cache Memory के कुछ Disadvantages के बारे में कुछ जानकारी हासिल करते हैं
  • Cache memory की Capacity limited  होती है.
  • यह बहुत ही ज्यादा expensive (कीमती) होता है.


Primary Memory (Main Memory) क्या होता है? ( what is main memory in Hindi)

Primary memory केवल वही data और instructions को hold करती है जिसमें की computer अभी work कर रहा हो. इसमें बहुत ही limited capacity होती है और जब power को switched off कर दिया जाता है तब  data इसमें से lost हो जाता है ।

यह generally semiconductor device से बना हुआ होता है. यह memories registers के जैसे fast नहीं होते हैं. Data और instruction जिन्हें की process करने की जरुरत होती है वो इसी main memory के अंदर reside करती है.

इन्हें दो subcategories में divide किया जाता है-  RAM और ROM.


Main Memory की advantages क्या है?( Advantages of main memory in Hindi)

  • यह semiconductor memories होती है.
  • इसे main memory या prime memory भी कहते हैं
  • ये Usually volatile memory होती है.
  • जब power को switched off कर दिया जाता है तो इसमें का Data lost हो जाता है .
  • यह computer का working memory होता है.
  • यह secondary memories की तुलना में बहुत ही Faster होते हैं .
  • एक computer बिना primary memory के run नहीं करती है.


Secondary Memory क्या होता है?( what is secondary memory in Hindi)

यह Computer Memory की तीसरी और आखिरी memory होती है. इस प्रकार की memory को external memory या non-volatile memory भी कहते हैं. यह main memory की तुलना में बहुत ही slower होती है . इसका मुख्य उपयोग data या information को permanently store करने के लिए किया जाता है.

CPU directly इन memories को access नहीं कर सकते हैं, बल्कि इसके लिए उन्हें input-output routines का प्रयोग करना पड़ता है. Secondary memories के contents को पहले main memory में transferred किया जाता है , और उसके बाद ही उन्हें CPU access कर सकता है. उदाहरण के लिए CD-ROM, DVD, Falsh Drive, Hard Drive इत्यादि.


Also read:- SD card kya hai? 


Secondary Memory के advantages ( advantages of secondary memory in Hindi)

  • यह magnetic और optical memories होते हैं.
  • इसे backup memory भी कहते हैं।
  • यह एक non-volatile memory होता है.
  • इसमें Data permanently stored होता है, यदि आप power को switched off भी कर लें तब।
  • इसका प्रयोग computer में data को store करने के लिए किया जाता है.
  • एक Computer बिना एक secondary memory के भी चल सकती है.
  • यह primary memories की तुलना में बहुत ही Slower होते हैं .


आज आपने क्या सीखा

मुझे आशा है की आपको मेरी यह लेख Computer Memory क्या होता है (What is Computer Memory in Hindi) जरुर पसंद आई होगी. मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है की readers को कंप्यूटर मेमोरी के प्रकार के बारे में संपुर्ण जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस पोस्ट के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही नहीं है.

इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही स्थान पर उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे. यदि आपके मन में इस पोस्ट को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.

यदि आपको यह post computer की सबसे तेज मेमोरी हिंदी में पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तो कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share जरूर करें.
सह धन्यवाद🙏🙏🙏
जय हिंद🙏🙏🙏 🚩🚩🚩

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने