Advertisement

Compact disc क्या होता है और कितने प्रकार के होते हैं

Compact Disk (CD) क्या होता हैं? यह Data को सुरक्षित रखने का वह तरीका हैं, जिसमें किसी भी Type के Data को Store किया जा सकता हैं एवं आवश्यकता पड़ने पर उसे देखा जा सकता हैं।

इस Disc का इस्तेमाल बहुत मात्रा में Data को Store करने के लिए किया जाता हैं। Compact Disk Data को Store करने की वह प्रक्रिया हैं, जिसमें आप Read और Write दोनों रूपों में इसका प्रयोग कर सकते हैं।

एक Compact Disc का Dimension लगभग 4.7 inch या 120 mm होता हैं। यह Use करने में काफी Easy होती हैं। Normal व्यक्ति इसमें सरलता से copy-paste के माध्यम से Data Store कर सकता हैं।

Compact disc


Compact Disc क्या है – What is Compact Disk in Hindi?

Compact Disk (CD) Poly Carbonate से बना होता हैं, जिसका वजन 20 gm होता हैं। इसमें आप 700MB तक का Data Store कर सकते हैं। इसके भीतर के Data को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना अत्यंत ही सरल और सुरक्षित होता हैं।

Disk का प्रयोग Carefully किया जाना अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इसके नीचे वाली परत में खरोंच लगने पर इसके भीतर उपस्थित Data को नुकसान पहुच सकता हैं। जिस कारण इसको Read पर पाना काफी मुश्किल हो जाता हैं।

Compact Disc 780 NM तरंग अर्धचालक Lazer के आधार पर अपना कार्य Complete करती हैं। Starting में जब compact disk का अविष्कार हुआ था, उस वक्त इसमें सिर्फ Audio को ही Store किया जा सकता था। परंतु Digital समय में हम इसमें किसी भी प्रकार के Data को Store करके रख सकते हैं।

CD का उपयोग सर्वप्रथम 1982 में Audio को Record करने के लिए किया गया था। जिसके पश्चात इसका प्रयोग निरंतर होता आ रहा है। इसका प्रयोग Movies को Store करने के लिए अधिक किया जाता हैं।

इसकी निचली परत Multi-color की होती है, जिसमे नीले रंग की अधिकता होती हैं। इन रंगों को आधार बनाकर Machine द्वारा इसके Data को Store एवं Read किया जाता हैं।

इस प्रकार के Data को Read करने के लिए Laptop, Desktop, CD Player, DVD Player इत्यादि का Use किया जाता हैं।


Hard disk kya hai


Compact Disc का इतिहास (History of Compact Disc in Hindi)

First Time सन् 1979 में CD का आविष्कार हुआ था | इसके एक साल बाद Electronics Company Phillips और Sony ने एक team बनाकर काम करना Start किया , ताकि आम नागरिकों को CD की Technology मिल सके, सन् 1982 में सभी लोग को CD की Technology मिल चुकी थी |  आज किसी भी Data को Store करने का सबसे अच्‍छा तरीका CD  है।

Compact disc आम लोगों के बीच बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा Popular हो गयी, क्योंकि इनमें आप केवल उन Songs को सुन सकते हैं, जिनको आप सुनना चाहते हैं। अगर आप किसी Song को सुनना नहीं चाहते हैं तो आप उसे छोड़ सकते हैं, वर्ष 2007 तक पुरी दुनिया में लगभग 200 billion CD बिक चुकी थीं  


Compact Disc कैसे काम करता है (How Compact Disc Works in Hindi)

किसी भी Normal Compact Disc को Modify नहीं किया जा सकता है | उन्हें केवल पढ़ा जा सकता है, पर CD -R disc को एक Drive की आवश्यकता होती है जिससे आप उसमें कुछ लिख सकें क्योंकि इस तरह की Disc में Lazer light Non Reflective Area बनाती है, जिसमें एक और Lazer होती है जो Lazer को आसानी से Modify कर सकती है, इसमें जो अतिरिक्त Lazer होती है उसका रंग Green होता है

किसी साधारण CD के ऊपर Aluminum का Cover होता है पर cd-R प्लास्टिक से बनी होती है,इसमें Dye और रिफलेक्टिव Gold layer होती है, किसी भी नई cd-R में disc का पूरा surface reflective होता है जिससे जब कोई Lazer किसी Dye पर पडती है तो वो चमकती है और Gold की Layer की वजह से वो Reflect कर जाती है

जब आप किसी भी Cd-R में लिखते हैं तो आपकी लिखने वाली Lazer ( लिखने वाली लेजर हमेशा सुनने वाली लेजर से ज्यादा ताकतवर होती है ) डाई को गर्म कर देती है और उसकी पारदर्शिता को परिवर्तित कर देती है, ये परिवर्तन पूरी तरह से होता है, आपकी साधारण CD या फिर सीडी-R दोनों डाई को सरलता से पढ़ सकती है।

इस सब बातों से यह बात तो साफ हो गयी है कि Compact Disc की डाई Light में आते ही अपना रंग परिवर्तित कर लेती है तो आपको अपनी सीडी-R डिस्क को कभी भी सूरज की रोशनी में नहीं रखना चाहिए


Compact disc के प्रकार – Types of CD in Hindi

Compact Disk को मुख्यतः तीन आधारों पर विभाजित किया जाता हैं और विभाजन का यह काम इनके कार्य करने के तरीकों के आधार पर किया जाता हैं। कॉम्पैक्ट डिस्क के तीन प्रकार निम्नलिखित हैं: -
CD-ROM

Recordable CD (CD-R)

Rewritable CD (CD-RW)

1. CD-ROM

CD ROM (Read Only Memory) के अंतर्गत आप किसी Data को सिर्फ देख या पढ़ सकते हैं। उसमें अपने अनुसार बदलाव नही कर सकते। इस प्रकार की CD का प्रयोग कही भी सरलता से किया जा सकता हैं।

इस प्रकार की CD में आप 650 Mb तक का Data Store कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल सामान्यतः Computer Software, Music data, Education Related Data को Store करने के लिए किया जाता हैं।

2. Recordable Compact Disk (CD-R)

इस प्रकार की CD का प्रयोग ऑडियो (Audio) को Record करने के लिए किया जाता हैं। इसमें डेटा को बड़ी सरलता से Read और Write किया जा सकता हैं। इस प्रकार की CD में निचली परत में उपस्थित रंगों के आधार पर इसके Data की मात्रा को देखा जा सकता हैं। इसको सामान्यतः CD Player के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता हैं।

इसमें हम Data को सिर्फ एक बार ही Write कर सकते हैं, अर्थात दुबारा से Data को Store करने के लिए इसका प्रयोग नही किया जा सकता, जिस कारण इसका मूल्य Rewritable CD की तुलना में कम होता हैं।

3. Rewritable Compact Disk (CD-RW)

यह आधुनिक प्रणाली की CD हैं, इसमें मौजूद data को delete कर पुनः डाटा को store किया जा सकता हैं या बचें हुए space में अन्य सामग्री को स्टोर किया जा सकता हैं। जिस कारण इसे Rewritable CD कहा जाता हैं।

सर्वप्रथम इस CD का आविष्कार 1997 में हुआ था। इस तरह की CD का मूल्य सामान्य से अधिक होता हैं। यह CD-R की तुलना में अधिक विश्वसनीय होते हैं, अर्थात इसमें Data को नुकसान पहुचने की आशंका बहुत कम होती हैं।

इस प्रकार की Compact Disk को Read करने के लिए किसी विशिष्ट CD Player की आवश्यकता होती हैं, क्योंकि इस CD को प्रत्येक System Read नहीं कर पाता।


Compact Disk पर Data कैसे Store होता है

Compact Disk अपना सभी कार्य निचली परत पर उपस्थित रंगीन layers के माध्यम से करता हैं। यह रंगीन परत data को store करने या फिर रीड करने में अपनी important भूमिका निभाती हैं।

इस डिस्क का निर्माण पॉली कार्बोनेट (Plastic) से किया जाता हैं। इसका निर्माण 5 layers के साथ किया जाता हैं। जो इसकी ऊपरी Layer होती हैं उसे Protective layer कहा जाता हैं, नीचे की layers को क्रमशः Reflective layer, Dielectric layer, Recording layer, pregroove और अंतिम लेयर को Polycarbonate Disk कहते हैं।

इसका सबसे महत्वपूर्ण भाग Recording layer होती हैं। जिसमें Lazer light पड़ती हैं और प्रकाश को परावर्तन और अपरावर्तन का कार्य करती हैं। जिसके कारण यह डाटा को रीड और स्टोर कर पाता हैं।


Sd card kya hota hai? 


कॉम्पैक्ट डिस्क के मुख्य उपयोग ( use of CD in Hindi)

CD का प्रयोग Computer Software, Movie’s, Songs, Applications, License, Audio-Video Material एवं अन्य तरह के Data को store करने के लिए किया जाता हैं। इस प्रकार की Compact Disc में Data को संरक्षित रखना एवं एक स्थान से दूसरे स्थान में स्थान्तरित करना काफी आसान होता हैं।

CD का इस्तेमाल अधिक Data को store करने के लिए किया जाता हैं, क्योंकि इसकी Storage Capacity अधिक होती हैं। Compact Disk के द्वारा  हम अपने store data को सरलता से देख सकते हैं। वर्तमान समय मे इसका सर्वाधिक प्रयोग Computer से संबंधित data को store करने के लिए किया जाता हैं।


कॉम्पैक्ट डिस्क से संबंधित समस्याएं - issues related to CD in Hindi

CD मे data को सुरक्षित रखने हेतु इसकी निचली layer को सुरक्षित रखना अति आवश्यक होता हैं, अगर CD की निचली परत में किसी कारण खरोच आ जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में सुरक्षित data को read कर पाना अत्यंत कठिन हो जाता हैं।

Compact Disc को read करने के लिए ऐसे CD Player की आवश्यकता होती हैं, जो virus मुक्त हो अर्थात उस system में virus होने पर उसके अंदर उपस्थित data को नुकसान पहुच सकता हैं या उसके भीतर मौजूद data नष्ट हो सकता हैं।


How to Play Compact Disc on Computer

अगर आप CD को अपने system पर चलाना चाहते हैं तो आपको पहले अपने system के drive में CD को लगाना होगा, CD लगाते ही अपने आप चलने लग जाती है, अगर आपकी CD drive में लगाने के बाद भी नहीं चलती तो आप अपने Window Media Player को open करके player library से disc का नाम choose कर सकते हैं

अगर आपकी CD rom सेफ मोड में सही काम कर रही है परन्तु Windows में नहीं चल रही है तो ये आपके किसी program के चलने की वजह से हो सकता है या फिर आपकी drive corrupt हो गयी है तो इसके लिए आपको अपना device manager open करना होगा | वहां से CD को delete बटन के माध्यम से हटा सकते हैं उसके बाद आप अपने system को reboot करें, Windows आपकी CD रोम की समस्या को detect कर लेगी और आप आसानी से फिर से install कर सकते हैं - 


Advantages of CD ROM in Hindi

  • CD को बनाना और खरीदना बहुत सस्ता है
  • सभी computer आसानी से CD को read कर लेते है, अगर आपके system में drive न हो तो आप इनको DVD drive में भी आसानी से चला सकते हैं
  • इसमें आप किसी भी data को तेजी से transfer कर सकते हैं
  • ये इतनी छोटी होती है कि इसे आप आसानी से कही भी ले जा सकते हैं
  • आप अपनी important files को इसमें store कर सकते हैं


Disadvantages of CD ROM in Hindi

  • इनमें आसानी से scratch और खरोंच लग जाते हैं
  • अगर इनको आप hard drive से Compare करेंगे तो इनकी storage capacity बहुत कम होती है


How to Clean a Compact Disc

किसी भी CD को आप मुलायम फॉम शीट या मुलायम कपडें से आसानी से clean कर सकते हैं जिससे आपकी CD को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और आपकी compact disc भी clean हो जाती है या फिर आप अपना Solution भी बना सकते हैं  आप disc को shampoo और water मिलाकर को साफ कर सकते हैं पर जब आप अपना Solution बना रहे हो तो आपको quantity को ध्‍यान रखने की जरूरत होती है आप shampoo का एक drop और पानी को तकरीबन एक quarter लें और इससे आपका Solution बनकर तैयार हो जाता है  

अगर आपकी disc में scratch आ गए हैं तो आप उसे आसानी से toothpaste से clean कर सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले CD को मुलायम कपडें को हल्‍के गुनगुने पानी भिगो कर और sop से अच्छी तरह से clean करना होता है उसके बाद उसे अच्छी तरह से पोछ लें ताकि कोई निशान न रहे उसके बाद toothpaste को CD के ऊपर सीधे सीधे लगाएं इससे आपकी CD के scratch आसानी से चले जाएंगे और आपकी CD एकदम new जैसी हो जाएंगी 

संक्षेप में – Conclusion

Compact Disk क्या होता हैं? यह किसी भी प्रकार के data को अधिक quantity में store करने की क्षमता रखती हैं। यह अपना समस्त कार्य निचली layer में रंगीन परतों के base पर करती हैं। उसी की help से इसमे data store और read होता हैं।

इसके अंतर्गत हम 700MB तक का data store कर सकते हैं। इस disc का use करना अत्यंत सरल होता हैं। लेकिन इसको secure रखना अत्यंत आवश्यक होता हैं, क्योंकि इसके निचली परत में scratch लगने से data को नुकसान पहुच सकता हैं।

दोस्तों आज आपने जाना कि Compact Disk (CD) क्या होती हैं और इसके कितने प्रकार होते हैं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें।
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🙏🙏🙏 🚩🚩

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ