क्या आपको पता है की ये Computer Processor क्या है (What is Processor in Hindi)? जब भी हम किसी computer के विषय में बात करते हैं तो Processor की बात हमारे दिमाग में अवश्य आती है. एक Computer, processor के बिना मुमकिन ही नहीं है।
हाँ ये बात ठीक है की किसी किसी processor की efficiency कम होती है तो कुछ की ज्यादा होती है. लेकिन सभी computer के लिए processor होना अनिवार्य है. इस processor के कई नाम है जैसे की CPU, central processor और microprocessor CPU यानि इसका Full Form है Central Processing Unit |
यूँ कहे तो यह किसी computer का दिमाग होता है जो सभी गतिविधयों पर नज़र रखे हुए होता है. ये सभी instructions जिसे ये Hardware और Software से पाता है, उसे यह handle करता है. देखा जाये तो basically यह एक ऐसा Hardware है जो सभी calculation जल्दी करता है, जब उसे कुछ input मिले तब उसे process करता है और कुछ calculation करने के पश्चात result निकलता है.
पर क्या आपको पता है की कैसे यह छोटी सी चीज़ इतनी सारी information को अकेले ही process कर लेता है. तो आज हम इस article में, Processor क्या होता है और कैसे काम करता है , आप लोगों को में कुछ जानकारी देना चाहता हूँ. तो फिर देर किस बात की चलिए प्रारंभ करते हैं.
Computer Processor क्या है (What is Computer Processor in Hindi)
Processor कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है. इसे computer का दिमाग भी कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्यूंकि computer के अंदर हो रही सारी गतिविधियों की जानकारी इसके पास होती है, यूँ कहे तो ये ही इन सभी चीज़ों को control करता है. यह एक समय में trillions of Calculation को process कर सकता है।
यह Software और Hardware के बीच हो रही interpretation को समझ कर उसे process कर हमें परिणाम प्रदान करता है. ये सभी devices के भीतर होता है जैसे Mobile, Tablets, Personal Computers, Laptops. इसे CPU के नाम से भी जाना जाता है.
यह दिखने में एक Square Shaped device है, जिससे की कई metallic, short और rounded Connectors नीचे निकले हुए होते हैं. इसे CPU के Socket में ही attach किया जाता है।
बहुत देर तक चलने के बाद ये थोडा गरम हो जाता है इसी कारण ये heat को निकालने के लिए एक heat sink और Fan इसके ऊपर लगाया जाता है. ये बहुत ही नाज़ुक सी चीज़ होती है जिस कारण इसे बड़े ध्यान से Motherboard में लगाया जाता है. ये बहुत से तरह के आते हैं जैसे की Intel के Processor i3, i5 और i7 हैं.
History of Processor in Hindi
Intel ने ही सन 1971 में विश्व में सबसे पहले पहला Single-Chip Microprocessor design किया था . इसे Intel के तीन Engineers Federico Faggin, Ted Hoff और Stan Mazo ने Invent किया था।
ये चिप जिसका नाम Intel 4004 Microprocessor था, को कुछ ऐसे तरीके से design किया गया था की एक ही chip में सभी processing function जैसे CPU, Memory और Input and Output Control को रखा गया था।
धीरे धीरे समय के साथ नयी नयी आविस्कारें हुई जिससे की Computer के design में काफी बदलाव आयीं. इनकी काम करने की क्षमता बढ़ गयी और इनकी size कम गयी. अब के दौर में Intel, Processor की दुनिया का king है. ये लोगों के जरूरतों के अनुसार हर variety के Processor बनाते हैं .
Computer Processor कैसे काम करता है
Processor के design आमतौर से काफी complex होते हैं, और ये company से company बहुत vary करते हैं यहाँ तक की इनकी एक model दुसरे से काफी अलग होती है. अभी market में दो company जैसे Intel और AMD के processor काफी demands में है।
ये दो company हमेशा यही कोशिश में लगे रहते हैं की कैसे Processor की performance को और बेहतर बनाये वो भी कम जगह और energy के इस्तेमाल करके. लेकिन इतनी सब architectural differences होने के वाबजूद Processor को मुख्य रूप से चार Process से गुजरना पड़ता है, और तभी जाकर वो instructions को process कर सकते हैं. ये चार process हैं fetch, decode, execute और Write-back. अब में आप लोगों को इन सभी process के बारे में बताऊंगा. .
1. Fetch
Fetch जैसे की इसका मतलब है किसी चीज़ को लाना. यहाँ Processor Core instructions को retrieve करता है जो की किसी memory में waiting में रहते हैं . पर आजकल के Modern Processor में usually वो instructions, Processor Cache में पहले से ही wait कर रहे होते हैं . Processor में एक area होता है जिसे Program Counter कहते हैं जो किसी bookmark के तरह ही कार्य करता है, जो की processor को ये बात सूचित करता है की last instruction कहाँ खत्म हुई और next वाली कहाँ शुरू हुई. .
2. Decode
एक बार instruction Fetch हो गयी तब next process उसे decode करने का है . एक instruction में processor core के कई area होते हैं जैसे arithmetic और जिन्हें processor core को पह्चानना पड़ता है. सभी part में कुछ ऐसा भी होता है जिसे Opcode कहते हैं जो processor को बताता है की उस instruction को इस्तमाल कर के क्या करना है . एक बार Processor ये पहचान ले की उसे क्या करना है तब वो अपने आप ही सभी चीज़ें कर लेता है.
3. Execute
इस step में Processor को पता होता है उसे क्या करना है, और वो actually उसे कार्यकारी करता है. यहाँ actually में क्या होता है ये इस बात पर निर्भर करता है की इसमें Processor Core का कोन सा area use में आता है और इसमें क्या information डाला जाता है. उदहारण के तौर पर Processor किसी arithmetic operation करने के लिए ALU का उपयोग करता है. माने की ये operation ALU के अंदर ही होता है. ये unit दुसरे input और output से जुड़ा होता है ताकि ये अपना काम को सरल कर सके और finally हमें हमारा परिणाम सही समय में दे सके.
4. Writeback
इसे आकिर स्टेप भी कहा जा सकता है जैसे की इसका नाम है इसका काम भी समान है जो की आकिर में पहले किये गए तीनों कार्य का result को memory में place करता है. ये पता करना की end में output गया कहाँ ये depend करता है की उस समय कौन सी application run हो रही है।
पर ये आमतौर से processor के register में ही होता है क्यूंकि इसकी आवश्यकता बहुत ही ज्यादा होती है तो quick access के लिए इस यहाँ रखा जाता है.
ये पुरे Process को Instruction Cycle कहते हैं. जैसे जैसे हम तरक्की कर रहे हैं वैसे वैसे हमारे पास और भी बेहतर Processor आ रहे जो की बहुत ही Fast और powerful हैं. हमारी CPU को कुछ इस तरह बनाया गया है की ये बहुत किसी भी कार्य को divide कर देता है ताकि इसे जल्दी से जल्दी process कर सके. और नए आविष्कारों से ये बिलकुल संभव भी लगता है.
Processor की जानकारी- information about computer processor
निकट के भविष्य में हमें और भी बेहतरीन Processor देखने को मिलेंगे. क्यूंकि आजकल सभी Processor की company इसी बात पर ज्यादा ध्यान दे रही है की कैसे कम समय में ऐसी Processor design कर सकें जिसे की कम Space और कम शक्ति में भी operate किया जा सके. और ये ज्यादा से ज्यादा efficient हो. अगर हम पुराने Processor को आज की design से compare करें तो हम काफी हद तक इस mission में successful हो चुके हैं और उम्मीद है की future में इससे भी ज्यादा efficiency वाली Processor बना सकेंगे.
मुझे पूर्ण विशवास है की मैंने आप लोगों को Processor क्या है (What is Processor in Hindi) और कैसे काम करता है के विषय में पूरी जानकारी दी और मैं उम्मीद करता हूँ आप लोगों को इस Computer term के बारे में समझ आ गया होगा. मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बीच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा. मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ।
आज आपने क्या सीखा
मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है की मैं हमेशा अपने readers या पाठकों का हर तरफ से help करूँ, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी doubt है तो आप मुझे बेझिजक पूछ सकते हैं. मैं जरुर उन Doubts का हल निकलने का प्रयास करूँगा।
आपको मेरा यह लेख Processor क्या है (What is Processor in Hindi) और कैसे काम करता है कैसा लगा हमें comment लिखकर अवश्य बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले. मेरे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share जरूर कीजिये।
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩🚩🚩🚩

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions