What is sound card in hindi

क्या आप को यह पता है की Sound Card क्या होता है? यदि नहीं तो आज का यह Article, Sound Card क्या होता हैं , आप सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है. इसमें आपको Sound Card से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी. इससे आपको इसे ठीक से समझने आसानी होगी.

Computer sound card


वैसे तो इसे sound board या audio card भी कहते हैं . असल में sound card एक expansion card या IC होता है जो की किसी device (computer) में sound उत्पन्न करने में सहायता करता है  और जिसे आसानी से Speaker या Headphones की सहायता से सुना जा सकता है.

वैसे बिना sound card के भी एक computer ठीक रूप से कार्य कर सकता है, लेकिन यदि आप एक sound card को install करते हैं तो आपकी device की sound quality बहुत बढ़िया हो जाती है. वहीँ पहले इसे अलग से लगाना पड़ता था.वहीँ अभी यह पहले से ही motherboard में या Exapnsion Slot में embedded होकर आता है. इसलिए अब हमें इसे अलग से लगाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है.


यह भी पढ़े:-

कंप्यूटर क्या है? उसकी उपयोगिता बताइये|

कंप्यूटर का संक्षिप्त इतिहास |


वैसे अगर आप सभी को Sound Card के प्रकार  के विषय में और अधिक जानना है तो आपको यह Article, Sound Card क्या होता है, अच्छे से पढना चाहिए क्यूंकि यहाँ पर मैंने इस device की जानकारी बहुत ही सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है. उम्मीद है आपको यह जरुर पसंद आएगी और साथ में आपके मन के सभी doubts को भी दूर करेगी. तो बिना किसी देरी किये चलिए आगे बढ़ते हैं.

Sound Card क्या है (What is Sound Card in Hindi)

Sound Card एक component होता है जो computer के अंदर मौजूद होता है. यह computer को audio input और output capabilities प्रदान करता है. अधिकतर sound cards में कम से कम एक analog line input और एक stereo line output connection तो होता ही है।

ये connectors typically 3.5 mm minijacks होते हैं, जो की अधिकतर headphones के size होते हैं जिन्हें हम प्रयोग करते हैं.

कुछ sound cards, digital audio input and output को भी support करते हैं, इसके लिए एक standard TRS (tip-ring-sleeve) connection या via एक optical audio port के करते हैं, जैसे की Toslink connector.

वैसे तो sound cards के बहुत से प्रकार मौजूद हैं, वहीँ कोई type जो एक analog output produce करती हैं  उनमें एक digital-to-analog converter (DAC) होना बहुत ही आवश्यक होता है.

ये outgoing signal को digital से analog में convert करती हैं , जिन्हें अधिकतर speaker systems से play किया जा सकता है. Sounds cards जो की analog input को support करते हैं  उन्हें एक analog-to-digital converter (ADC) की भी आवश्यकता होती है. ये incoming analog signal को digitizes करती है , जिससे की computer उन्हें process कर सके.

जहाँ कुछ computers में, sound card motherboard का एक भाग होता है. वहीँ दुसरे मशीनों में ये असल में एक actual card होता है जो की PCI slot में मौजूद होता है.

अगर आपको अपने computer में और ज्यादा audio capabilities चाहिए जैसे की additional input और output channels तो आपको इसके लिए एक नया sound card install करने की आवश्यकता होगी. Professional sound cards ज्यादातर higher sampling rates (जैसे की 44.1 kHz के जगह पर 192 kHz) को support करते हैं और इनमें ज्यादा inputs और outputs भी होती हैं.


यह भी पढ़े:-

Hard disk kya hai

Pen drive kya hota hai? 

Sd card kya hota hai? 


Sound Card के भाग (Part of Sound Card in Hindi)

Sound Card के मुख्य रूप से चार भाग होते हैं –

  1. Digital To Analog Convertor – DAC की सहायता से Sound Card डिजिटल डेटा को एनालॉग में परिवर्तित करता है.
  2. Analog To Digital Convertor – ADC की सहायता से Sound Card एनालॉग साउंड द्वारा दी गयी इनपुट को डिजिटल रिकॉर्डिंग में परिवर्तित करता है.
  3. Peripheral Component Interconnect – PCI की मदद से Sound Card कंप्यूटर motherboard से connected रहता है.
  4. Output Convertor – इसकी help से किसी भी Audio Output Device जैसे कि headphone को जोड़ सकते हैं.


Sound Card के प्रकार (Types of Sound Card in Hindi)

Sound Card प्रमुख रूप से तीन प्रकार के होते हैं –

#1 – Motherboard Sound Chips (मदरबोर्ड साउंड चिप)

जब पहली बार Sound Card बनाए गए थे तो वे महंगे Add On Sound Card थे जिनकी कीमत सैकड़ों dollar थी. लेकिन धीरे – धीरे जैसे Sound Technology की cost में गिरावट होने लगी Miniaturization Technology ने computer hardware निर्मातों को एक chip में sound पैदा करने के लिए सभी आवश्यक Technology को Condense करने के लिए सक्षम बनाया.

आज के समय में लगभग सभी computer में मदरबोर्ड sound chip है. Motherboard sound chip ने ही computer के मालिकों के लिए Sound Card को Affordable बनाने में help की.

#2 – Standard  Sound Card (मानक साउंड कार्ड)

एक Standard  Sound Card Expansion Card होता है जो कि computer में अन्दर किसी slot में connected रहता है, Motherboard Sound Chips की तुलना में इस तरह के Sound Card में स्वयं की Processor Chip होते हैं. यह  Standard  Sound Card उपयोग करने का एक अच्छा benefit है. Motherboard Sound Chips को computer processor पर निर्भर रहना पड़ता है.

एक Standard  Sound Card मुख्य Processor पर कम Load डालते हैं जिससे game खेलते समय Performance बेहतर होती है. इसके अतिरिक्त, कुछ मानक Sound Card में ऐसी विशेषताएं होती हैं जो motherboard sound chip में नहीं होती हैं

#3 – External Sound Adapters (बाहरी ध्वनि अनुकूलक)

External Sound Adapters एक छोटा box होता है जिसमें Standard  Sound Card की सभी विशेषताएं होती हैं. लेकिन यह एक Internal Expansion Slot के बजाय एक USB या fire wire पोर्ट के माध्यम से computer से जुड़ता है. इस प्रकार के Sound Card में कुछ ऐसी विशेषताएं भी होती है जो Standard  Sound Card में नहीं होती है. जैसे कि अतिरिक्त Inputs, Outputs और  Physical Volume Control Knobs.


यह भी पढ़े:-

Ethernet क्या है और किनते प्रकार के है?
Internet क्या होता है ?


Sound Card के उपयोग (Uses of Sound Card in Hindi)

अभी तक आप सभी को समझ में आ ही गया होगा कि Sound Card क्या है, अब Sound Card के कुछ उपयोगों के बारे में जान लेते हैं जो कि निम्न प्रकार से हैं –

  1. कंप्यूटर में Audio, Music सुनने के लिए Sound Card का उपयोग होता है.
  2. Computer में Movie या कोई विडियो देखने के लिए Sound Card का इस्तेमाल होता है.
  3. Video और Audio Conferencing में Sound Card का इस्तेमाल किया जाता है.
  4. Sound Card का प्रयोग Voice Recognition में भी होता है.
  5. कंप्यूटर में गेम खेलने के लिए भी Sound Card का उपयोग होता है.


Sound Card के advantages क्या हैं?

Sound की quality को boost करने के अलावा और भी Sound Card के बहुत से अलग benefits भी होते हैं. चलिए उनके बारे में आगे पड़ते हैं.

1. अधिक audio channels को Support करते हैं. 5.1 और 7.1 channel audio offer करते हैं ज्यादा ports बेहतर surround sound speaker systems और directional audio को headphones में.

2. ये system में अधिक audio ports उपलब्ध करवाते हैं. जो की पहले system में नहीं हुआ करते थे.

3. कुछ older systems/CPUs में, sound cards भी CPU का कुछ load अपने ऊपर ले जाते थे, जिसमें वो sound processing को handle करने के लिए CPU पर load नहीं डालते और स्वयं ही ये कर देते. वहीँ आजकल के modern hardware में ये अंतर को सच में notice करना आसान नहीं है.

4. ये Shield करते हैं कोई electric interference से.
बहुत से high end sound cards में एक shield प्रदान करता है जिससे की दुसरे components से होने वाले electrical interference को रोका जा सकता है.

5. ज्यादा Accurate bass, sounds और directional audio प्रदान करता है.
अगर आप एक low-end onboard sound chip का उपयोग कर रहे हों, और फिर आप एक sound card का उपयोग करने लगे तब आपको इन दोनों का अंतर बखूबी दिखने लगेगी. क्यूंकि sound card में आपको अधिक clear audio, bass और sound सुनने को मिलेगा.

आज आपने क्या सीखा

मुझे आशा है की आपको मेरी यह पोस्ट Sound Card क्या है (What is Sound Card in Hindi) अवश्य पसंद आई होगी. मेरी हमेशा से यही कोशिश रही है की readers को, Sound Card क्यों यूज़ होता है, के बारे में संपुर्ण जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की आवश्यकता ही नहीं है. इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही स्थान में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.

यदि आप लोगों के मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है तो इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.

यदि आपको यह post Sound Card क्या होता है हिंदी में , पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तो कृपया इस post को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने