Computer और headphone का प्रयोग तो आप अपने दैनिक जीवन में अवश्य करते होंगे. आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए हैडफ़ोन एक आवश्यक वस्तु बन गया है. इसलिए इसका उपयोग पिछले कुछ ही वर्षों में इतना अधिक बढ़ा है.
पर क्या आपको पता हैं कि headphone का अधिक इस्तेमाल आपके लिए कितना भयानक साबित हो सकता है और अगर आप सीमित मात्रा में headphone का उपयोग करें तो यह आपके लिए कितना लाभदायक हो सकता है.
आज के इस पोस्ट के द्वारा हम आपको यह सभी जानकारी देने वाले हैं.इस पोस्ट में आपको Headphone Kya Hai, headphone कितने types का होता है, headphone का उपयोग कहाँ किया जाता है, headphone के फायदे और नुकसानों इत्यादि के बारे में जानने को मिलेगा. Headphone की जानकारी उन सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो Headphone का प्रयोग करते हैं.
अगर आप भी Headphone का उपयोग करते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें, यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है. तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं इस पोस्ट को और जानते हैं कि Headphone क्या होता है.
Headphone क्या है (What is Headphone in Hindi)
Headphone कंप्यूटर की एक output device है जिससे हम computer में चल रहे audio या video की ध्वनि को सुन सकते हैं. Headphone को USB केबल या Bluetooth के माध्यम से computer या किसी अन्य device से connect किया जाता है.
Headphone के द्वारा आप अपने आस – पास के लोगों को परेशान किये बिना ही अपने पसंदीदा songs को सुन सकते हैं या video देख सकते हैं. Headphone को इसकी शैली के आधार पर earphone और earbuds के नाम से भी जाना जाता है, पर यह दोनों ही headphone का एक प्रकार हैं. आधुनिक समय में market में अलग – अलग तरह के Headphone मौजूद हैं.
Headphone में 2 छोटे speaker होते हैं जो एक बैंड, जिसे कि सिर पर पहना जाता है, पर Attach होते हैं. Headphone के स्पीकर computer के Sound Card से audio इनपुट को Receive करते हैं और ध्वनि तरंगों के द्वारा audio का output देते हैं.
Headphone का इतिहास (History of Headphone in Hindi)
Audio Headphone का आविष्कार सबसे पहले Nathaniel Baldwin ने 1910 में किया था. शुरुवात में Headphone की योग्यता पर कई लोगों को संदेह था, परन्तु US Navy ने Headphone के लाभों को पहचानकर 100 जोड़े Headphone का Order दिया था.
Headphone के प्रकार (Types of Headphone in Hindi)
अपनी बनावट और Quality के आधार पर Headphone अनेक प्रकार के हो सकते हैं. कुछ सामान्य प्रकार के Headphone निम्नानुसार है, जिनका उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है –
#1 – Close Back Headphone
अगर आप अपने आस पास के तेज आवाज को रोकना चाहते हैं तो आपके लिए Close Back Headphone सबसे बेस्ट हैं. यह एक बेहतरीन प्रकार के Headphone हैं. यह Headphone संगीत को किसी बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त रखने के लिए आस – पास के तेज ध्वनि को दूर करती हैं और एक अलग audio अनुभव बनाती है ताकि आप उन ध्वनियों को ही सुन सकें जिन्हें आप सुनना चाहते हैं.
Recording Setting में संगीतकार इस तरह के Headphone को पहनना पसंद करते हैं. क्योकि Close Back Headphone उच्च गुणवता वाली ध्वनि उत्पन्न करते हैं.
#2 – Open Back Headphone
जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस प्रकार के Headphone open air कप वाले होते हैं. इस प्रकार के Headphone खुली ध्वनि उत्पन्न करते हैं जो कि Close Back Headphone से बिल्कुल भिन्न होती है. जिस प्रकार से एक कमरे में वक्ताओं को सुनना होता है ठीक उसी तरह से ये Headphone ध्वनि उत्पन्न करते हैं. Audio engineers के द्वारा इस Headphone को अधिक पसंद किया जाता हैं.
#3 – In Air Headphone
Headphone का सबसे लोकप्रिय और portable प्रकार In Air Headphone है. ये Headphone size में छोटे होते हैं. इन्हें कान के अन्दर बाहरी नलिका में लगाया जाता है. इस प्रकार के Headphone में Sound Quality भी high होती है. और यह पहनने में भी comfortable होते हैं. अधिकतर लोग इसी प्रकार के Headphone का उपयोग करते हैं.
#4 – Earbuds
Earbuds भी In – Air Headphone के सामान होते हैं. और यह wireless होते हैं. Earbuds का सबसे आम मॉडल Apple Earbud है जिसे Apple कंपनी Provide करवाती है. Earbuds को Bluetooth या WiFi के द्वारा device से connect किया जाता है. Earbuds को आप छोटा स्पीकर भी कह सकते हैं. Market में आपको high sound गुणवत्ता वाले earbuds भी मिल जाते हैं.
#5 – Wireless Headphone
Wireless डिवाइस इस समय world में सबसे पसंद किया जाने वाला device है. Headphone भी wireless आते हैं. इस प्रकार के Headphone का use आप exercise करने, gym करने, running, घुमने आदि स्थानों में कर सकते हैं, यह बहुत ही Comfortable Headphone होते हैं और उच्च Sound Quality के साथ आते हैं. पर इस प्रकार के Headphone अन्य Headphone की तुलना में बहुत महंगे होते हैं.
Headphone के भाग (Part of Headphone in Hindi)
Headphone के निम्न भाग होते हैं.
#1 – Headphone स्पीकर (Headphone Speaker)
Speaker वे भाग होते हैं जो कान को ध्वनि प्रदान करते हैं. उच्च गुणवता वाले Headphone में Speaker बेहतर होते हैं और स्पष्ट ध्वनि प्रदान करते हैं.
#2 – Headphone कुशन (Headphone cushions)
Headphone cushions स्पीकर के बाहर से लगे रहते हैं. ये Soft होते हैं और अक्सर fom के बने रहते हैं. Headphone कुशन Headphone को लम्बे time तक पहने रखने के लिए आराम प्रदान करता है. इसके अलावा ये cushions बाहरी शोर को कम करने, हैडफ़ोन को इधर – उधार खिसकने से रोकने में भी मदद करता है.
#3 – हेडबैंड (Headband)
Headband, headphone का वह part होता है जिसे सिर पर लगाते है, यह plastic का एक hard टुकड़ा होता है.
#4 – केबल (Cable)
Cable Headphone में एक लम्बा तार होता है जिसकी सहायता से Headphone को computer या किसी अन्य device से connect किया जाता है. Cable में USB या mini plug लगा होता है. आजकल market में wireless हैडफ़ोन भी उपस्थित हैं जिन्हें Bluetooth या WiFi के माध्यम से computer या किसी अन्य device से Connect किया जाता है.
Headphone के उपयोग (Uses of Headphone in Hindi)
Headphone का उपयोग आप निम्न कार्यों में कर सकते हैं –
- Call Center में बड़ी मात्रा में Headphone का उपयोग किया जाता है.
- आप Running, Exercise में भी headphone का उपयोग कर सकते हैं गाने सुनने के लिए ताकि आपकी energy बनी रहे.
- आप दुसरे व्यक्ति से बात करते के लिए headphone का use कर सकते हैं.
- Computer या mobile में audio सुनने, video देखने के लिए headphone का use किया जाता है.
- Music industry में headphone का व्यापक रूप से use होता है. बिना headphone के किसी भी music की Quality का पता नहीं लगाया जा सकता है.
- इन सभी के अलावा headphone का उपयोग तमाम सारे fields में भी किया जाता है.
Headphone के फायदे (Advantage of Headphone in Hindi)
Headphone को प्रयोग करने के बहुत से फायदे होते हैं जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से हैं –
- हैडफ़ोन Hands Free होते हैं. आप Headphone का उपयोग करके भी किसी अन्य काम को बिना परेशानी से कर सकते हैं.
- अधिकतर Headphone में Volume, Forward , Back जैसे कण्ट्रोल बटन होते हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से call pick up कर सकते हैं, अपनी पसंद के अनुसार गाने Forward या Back कर सकते हैं.
- Headphone का इस्तेमाल करना comfortable होता है. इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना easy होता है.
- आप बिना दूसरों को Disturb किये music सुन सकते हैं, video देख सकते हैं.
- Headphone का इस्तेमाल आप jogging, exercise, घूमने आदि में कर सकते हैं.
- Headphone को आप हर प्रकार से device से connect कर सकते हैं.
- Wireless हैडफ़ोन का use आप 8 से 9 meter के अन्दर अपना काम Easily कर सकते हैं.
- Market में आपको अलग – अलग design के headphone मिल जाते हैं, आप अपनी सहूलियत के आधार पर Best headphone purchase कर सकते हैं.
Headphone के नुकसान (Disadvantage of Headphone in Hindi)
Headphone के कुछ नुकसान भी हैं जो निम्नानुसार हैं –
- Headphone की जैक कई बार खराब हो जाती है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी से करना पड़ता है.
- Headphone का अत्यधिक प्रयोग करने से आपके कानों को ख़तरा हो सकता है. इसके अलावा यह शरीर के कई हिस्सों को Damage कर सकता है.
- उच्च गुणवत्ता वाले Headphone की कीमत अधिक होती है.
- Headphone का उपयोग करने से आपके mobile, computer या अन्य device जिसे आपने headphone से connect किया है उसकी Battery जल्दी Discharge हो सकती है.
Headphone और Earphone में अंतर
Earphone भी headphone की शैली होती है, इनमें कुछ मुख्य अंतर इस प्रकार से हैं.
- Headphone में एक band रहता है जिसे सिर में पहना जाता है और इस band के दोनों कोनों पर दो speaker होते हैं जिसे कान के बाहर से दबाया जाता है music को सुनने के लिए. जबकि earphone में 2 छोटे speaker होते हैं इन्हें कान के अन्दर बाहरी नलिका में पहना जाता है.
- Headphone पुरे कान को cover करते हैं जिससे बाहर की Sound नहीं सुनाई देती हैं, जबकि earphone में छोटे speaker होने के कारण बाहर की Sound को भी सूना जा सकता हैं.
- Earphone की तुलना में headphone अधिक comfortable होते हैं.
- Sound Quality में भी headphone earphone से अव्वल होते हैं.
अंतिम शब्द
तो दोस्तों इस post को पढने के बाद आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि Headphone Kya Hai और ज्यादा Headphone लगाने से आपको क्या साइड Effect हो सकते हैं. Headphone का उपयोग करने से आपको एक ओर जहाँ सहूलियत मिलती हैं वही इसके नुकसान भी बहुत हैं. इसलिए हम आपको Headphone का कम उपयोग करने की सलाह देंगे. जब अति आवश्यक हो तभी इसका उपयोग करें.
उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी जरुर पसंद आई होगी. इस पोस्ट What Is Headphone In Hindi को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोग सही जानकारी का लाभ ले सकें.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions