What is capacitor and it's types in hindi

क्या आप लोग जानते हैं की ये Capacitor क्या होता है (Capacitor in Hindi)। Capacitors (जिसे की condensers भी कहते हैं), ये एक energy-storing devices होते हैं जिन्हें खासतौर से televisions, radios, और दुसरे प्रकार के electronic equipments  में उपयोग किया जाता है।

चाहे वो आपके radio को किसी station में Tune करना हो, या किसी digital camera से photo के लिए flash करना हो, या अपने HDTV में channels flick करना हो, इन सभी स्थानों में हम Capacitors का अच्छा प्रयोग करते हैं.

जैसे की मैंने पहले भी कहा है की Clouds (बादल) भी ठीक electronic circuit में उपयोग Capacitors के समान ही कार्य करते हैं, फर्क सिर्फ इतना है की ये electronic capacitor के तुलना में बहुत ही बड़े होते हैं . चलिए आगे इस article में Capacitors से सम्बंधित कुछ जानकारी के बारे बात करते हैं. तो बिना देरी किये चलिए शुरू करते हैं Capacitor क्या होता है.

Capacitor क्या है – What is Capacitor in Hindi

Capacitors ऐसे passive electrical components होते हैं जो की electric energy को store करते हैं. इन्हें पहले condenser के नाम से भी जाना जाता था. एक capacitor electrical conductors से बने हुए होते हैं और insulator के द्वारा separated होते हैं.

Capacitor


इस insulating layer को dielectric कहते हैं. वैसे तो सभी capacitors में समान basic principle components उपयोग होते हैं, लेकिन material की choice और configuration एक दुसरे से भिन्न होती है.

ये किसी भी electrical या electronics circuits की बहुत ही common element होती हैं . उदाहरण के लिए इनका प्रयोग केवल AC Current को केवल allow करने के लिए करते हैं और DC current को block करने के लिए, वहीँ कुछ स्थानों में एक smooth power supply output के लिए उपयोग होता है.


Capacitor के कार्य - function of capacitor

एक capacitor सक्षम होता है energy को एक electrostatic field में store करने के लिए  जो की coductors के across potential difference create होने से generate होता है . इसलिए जब कोई conductor के across voltage दिया जाता है।

तब capacitor के एक plate में positive charge एकत्र होता है वहीँ दुसरे में negative charge. इसलिए physicists का मानना है की एक capacitor work करती है energy को store करके electrostatically किसी एक electric field में.

Electric Charge और potential difference (voltage) की ratio को capacitance कहा जाता है. इसे farads में मापा जाता है (unit). यही सबसे main parameter होती है, किसी capacitor को describe करने के लिए.

Capacitance सबसे ज्यादा तब होती है जब conductors के मध्य स्तिथ दुरी सबसे कम होती है और conductors का surface सबसे अधिक होता है. Ideal capacitors केवल theory में ही होते हैं जिन्हें पूरी तरह से capacitance से ही describe किया जाता है, लेकिन real world में कुछ limitations exist करते हैं.

उदाहरण के लिए conductors और lead wires, parasitic inductance and resistance पैदा करते हैं. वहीँ static electric field की अपनी ही maximum strength की limit होती है, जिसे breakdown voltage से describe किया जाता है , साथ में Dielectric से जो current leak होता है उसे leakage current कहा जाता है।


Capacitor के प्रकार

वैसे तो Capacitors के बहुत से प्रकार उपस्थित हैं, लेकिन मैंने नीचे कुछ महत्वपूर्ण capacitors के बारे में जानकारी प्रदान की है :

Ceramic capacitor

इस प्रकार की capacitor का उपयोग बहुत से applicaions में होता है, चाहे वो Audio हो या फिर RF. इनकी Values की range picofarads से 0.1 microfarads तक होती है. इन Ceramic capacitor का आमतौर से अधिकतर उपयोग होता है क्यूंकि वो cheap और reliable होते हैं, साथ में इनका loss factor बहुत low होता है.

Electrolytic capacitor

इस type की capacitors अक्सर polarized होते हैं. ये अत्यधिक high capacitance values offer कर सकते हैं – typically above 1μF, और ये अक्सर low frequency applications में ज्यादा उपयोग किये जाते हैं – जैसे की power supplies, decoupling और audio coupling applications, क्यूंकि इनकी frequency limit होती है, अगर वो around 100 kHz हो तब।

Tantalum capacitor

Electrolytic capacitors के तरह ही tantalum capacitors भी polarised होते हैं और बहुत अधिक high capacitance level प्रदान करते हैं ,उनके volume में. लेकिन इस प्रकार के capacitor, reverse biased के प्रति बिलकुल ही intolerant होते हैं , और अक्सर explode हो जाते है जब इन्हें under stress रखा जाये तब.

साथ ही इन्हें high ripple currents और voltages में भी उपयोग नहीं करना चाहिए. ये दोनों leaded और surface mount formats में available होते हैं।

Silver Mica Capacitor

Silver mica capacitors का अब बहुत कम उपयोग किया जाता है, लेकिन ये बहुत ज्यादा high levels की stability, low loss और accuracy प्रदान करती है, जहाँ space कोई issue की बात नहीं होती है. इनका उपयोग primarily RF applications में किया जाता है और इनकी maximum values limited होती है 1000 pF तक ही.

Polystyrene Film Capacitor

Polystyrene capacitors, capacitor के बहुत ही cheap form होते हैं  लेकिन close tolerance capacitor offer करते हैं जब उनकी जरुरत पड़े तब. ये tubular shape के होते हैं जहाँ पर dielectric को दोनों plates के बीच sandwich का roll किया जाता है।

लेकिन इससे उनमें inductance की frequency response को limit करने की क्षमता आ जाती है few hundred kHz तक. ये केवल leaded electronics components के तौर से available होते हैं .

Polyester Film Capacitor

Polyester film capacitors को वहां उपयोग किया जाता है जहाँ की cost का बहुत ज्यादा ध्यान जाता है क्यूंकि ये बहुत ज्यादा high tolerance offer नहीं करते हैं.

बहुत से polyester film capacitors की tolerance value 5% या 10% होती है, जो की बहुत ही adequate होती है, अधिकतर applications के लिए. ये केवल leaded electronics components के तौर से available होते हैं .

Glass capacitors

जैसे की नाम से ही पता चलता है की इस capacitor में dielectric के तौर से glass का प्रयोग होता है. वैसे ये बहुत ही expensive होता है, लेकिन फिर भी ये capacitors बहुत ही high levels की performance in terms of extremely low loss offer करती हैं।

High RF current capability, no piezo-electric noise और दुसरे features इन्हें बहुत से performance RF applications के लिए ideal बनाते हैं .

Supercap

इसे supercapacitor या ultracapacitor भी कहा जाता है, क्यूंकि ये capacitors की बहुत ज्यादा बड़ी capacitance value होती है, जो की करीब several thousand Farads तक हो सकती है. इनका उपयोग memory hold-up supply और automotive applications में अधिकतर उपयोग किया जाता है.


आज आपने क्या सीखा?

मुझे उम्मीद है की मैंने आप लोगों को Capacitor क्या होता है? के विषय में पूरी जानकारी दी और मैं आशा करता हूँ आप लोगों को Capacitor क्या है (What is Capacitor in Hindi) के बारे में समझ आ गया होगा।

यदि आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है तो इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं. आपके इन्ही विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा।

यदि आपको मेरी यह post अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तब अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस post को Social Networks जैसे कि Facebook, और Twitter इत्यादि पर share कीजिये.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने