क्या आप सभी जानते हैं कि Plotter क्या है?(what are plotter) छोटे मोटे Pictures को print करने के लिए हम Printers का उपयोग करते हैं. जिन्हें आप सभी ने अपने घरों में, offices में और दुकानों में जरुर देखा होगा|
पर जब बात बड़े size की print की होती है, जैसे किसी Building का structure, किसी bridge या dam का blue print का, तब आप इन स्थानों में normal printer का उपयोग नहीं कर सकते हैं. यहाँ पर जिस device का प्रयोग किया जाता है, उसे Plotter कहते हैं.
ये Plotter एक प्रकार के special output device होते हैं जिनका उपयोग बड़े graphs, large designs के hard copy प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है. जैसे की construction maps, engineering drawings, architectural plans और business charts.
इन Plotter मशीन को या तो आप एक peripheral component के हिसाब से अपने computer system में जोड़ सकते हैं या एक standalone device के तौर पर उनकी अपनी ही internal processor के साथ run कर सकते हैं.
इसलिए यदि आपको Plotter के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है तो आपको यह article Plotter मशीन क्या है, की पूरी तरह से पढना होगा. तो बिना किसी देरी के चलिए आगे बढ़ते हैं.
Plotter क्या है (What is a Plotter in computer in Hindi)
एक Plotter असल में एक printer ही होता है जिसे vector graphics को print करने के लिए design किया गया होता है . ये paper में individual dots को print करने के स्थान पर, plotter continuous lines draw करते हैं. यही plotter को architectural blueprints, engineering designs, और दुसरे CAD drawings को करने के लिए ideal बनाते है .
ये plotter एक प्रकार के graphics printer होते हैं, जो images को draw करने के लिए ink pens का प्रयोग करते हैं . इसमें pens अक्सर paper के surface में move करते हैं. वहीँ इन Plotters का उपयोग vector graphics format के लिए भी होता है.
Plotter का अविष्कार किसने किया?(Who invented plotter)
Remington-Rand के द्वारा सन 1953 में सबसे पहला plotter का आविष्कार हुआ था. ये असल में UNIVAC computer के साथ एक conjunction था , जिसका उपयोग technical drawings create करने के लिए किया जा रहा था.
Plotter कैसे काम करता है?(How plotter works)
यदि आपको समझना है की Plotter मशीन कैसे work करता हैं, तो आपको इसके दो मुख्य types के बारे में जानना होगा, जो कि निम्नानुसार हैं : flatbed plotters और drum plotters.
Flatbed plotters में एक ऐसा system का उपयोग होता है, जहाँ paper को fix रखा जाता है, और plotter pen को ऊपर और नीचे move करता है और वहीँ left और right भी, ये ऐसा, paper पर required marks draw करने के लिए करता है.
Drum plotters में pen को up और down move किया जाता है, और साथ में paper को left और right करने के लिए drum को rotate किया जाता है. यह drum plotters को enable करता है एक footprint छोटा होने के लिए final paper size की तुलना में.
Plotters में एक से ज्यादा pen का भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे ये इसे अलग अलग colours को draw करने के लिए permit देता है.
Plotter की परिभाषा (Definition of plotter)
Plotter एक ऐसा computer hardware device जो printer के जैसे ही होता है और इसका उपयोग vector graphics को print करने के लिए होता है.
यहाँ पर toner के स्थान पर, plotters प्रयोग करते हैं एक pen, pencil, marker, या कोई दूसरा writing tool जिससे की वो paper के ऊपर multiple, continuous lines draw कर सकें , न की एक series of dots जैसे की एक traditional printer में होता है.
एक समय था जब इसका बहुत अधिक उपयोग computer-aided design (CAD) के तौर पर किया जाता था , लेकिन अब इन devices का उपयोग थोडा कम हो गया है क्यूंकि इनके स्थान पर wide-format printers का प्रयोग होने लगा है.
Plotters का उपयोग schematics के hard copy बनाने के लिए होता है और साथ में दुसरे similar applications के लिए भी.
Plotter के प्रकार (Types of Plotter in Hindi)
Plotter कितने प्रकार के होते है? वैसे तो Plotter प्रिंटर के बहुत से प्रकार होते हैं, लेकिन यहाँ पर हम कुछ महत्वपूर्ण Plotter types in hindi के बारे में ही बात करने वाले हैं.
Drum Plotter
इस प्रकार के plotter में एक drum होता है. जिस Paper के ऊपर design करना होता है उसे drum में रखा जाता है. यहाँ ये drum दोनों ही दिशाओं में rotate करने में सक्षम होता है. Plotters में एक से अधिक pen और penholders होते हैं. वहीँ ये holders को drum surface के perpendicular direction में mount किया जाता है .
Holder में स्थित pens बड़ी ही सरलता से left से right और right से left move कर सकते हैं. ये graph plotting program , pen और drum के movement कोcontrol करती है .
Drum plotters (जिसे roller plotters भी कहा जाता है) वो paper को back और forth एक cylindrical drum में spin करते हैं , वहीँ ink pens left और right move करती है .
इन दोनों directions को combine कर लेने से, lines को किसी भी direction में draw किया जा सकता है.
Flatbed Plotter
इन Plotters का उपयोग complex design,graphs, charts करने के लिए होता है. इन Flatbed plotter को table के ऊपर भी रखा जा सकता है. इस plotter में एक pen और एक holder होता है.
इसमें pen सरलता से बहुत से अलग अलग sizes के characters draw कर सकती हैं. इनमें एक से अधिक pens और pen holding mechanism भी हो सकती हैं. प्रत्येक pen की ink एक अलग ही रंग की होती है. अलग अलग colors के होने से ये multicolor design की document produce करने में मदद करती हैं .
इसमें plotting की area भी variable होती हैं. जैसे की ये A4 से 21’*52′ तक vary करता है .
Flatbed plotters में एक बड़ी horizontal surface होती है जहाँ की paper को place किया जाता है. यहाँ पर एक traveling bar lines draw करता है paper के ऊपर जैसे जैसे ये surface के across move करता है. Flatbed plotters में pen page के x और y axes के across move करता है .
ये बड़ी आसानी से बहुत से designs draw कर सकता है जैसे की Cars, Ships, Airplanes, Shoes और Dress designs, Road और Highway design इत्यादि.
Roller Plotter
यहाँ एक roller plotter में, plotter के माध्यम से paper move होता है, वहीँ machine drawing को print करता है.
Inkjet Plotter
यहाँ इस inkjet plotter में, यह image को create करने के लिए छोटे droplets की ink को paper में spray करता है. यह advertising agencies और graphic designers के लिए एक बहुत ही popular choice होती है , क्यूंकि inkjet plotters का उपयोग generally बड़े outputs के लिए होता है, जैसे की banners और billboards, roadside के बड़े signs इत्यादि.
ये दोनों thermal या piezoelectric models में उपलब्ध होते हैं.
जहाँ Thermal inkjet plotters ink के droplets को spray करने के लिए heat का उपयोग करती हैं , वहीँ piezoelectric plotters charged crystals का उपयोग करता है ink को apply करने के लिए. Inkjet plotters typically बेहतर quality के graphics print करते हैं दुसरे किसी plotter types की तुलना में.
Cutting Plotter
ये cutting plotter एक large scale cutting device होता है जो ready-cut mylar या vinyl lettering और graphics produce करता है . इसमें Automated plotter knives material के sheet को cut करती है जो की plotter के flat surface area में होते हैं, साथ में ये कुछ इस प्रकार से design बनाते हैं जो की पास के computer में attached होती हैं.
इनका उपयोग ज्यादातर sign making, billboard advertising और vehicle graphics में होता है. ये devices बहुत ही ज्यादा speed और precision प्रदान करती हैं, जिसे traditional method से प्राप्त करना बहुत ही कठिन होता है.
Plotter का उपयोग ( use of plotter)
अब चलिए Plotters के applications के बारे में जानते हैं. आखिर Plotter का क्या उपयोग है?
1. इनका उपयोग building के Architectural plan बनाने के लिए होता है.
2. इन्हें CAD applications में भी बहुत उपयोग किया जाता है, जिससे aircraft के mechanical components को सरलता से design कर सकें.
3. साथ में इन्हें बहुत से engineering applications में भी उपयोग किया जाता है.
Plotters के Advantages क्या हैं?
अब चलिए जानते हैं की Plotters के क्या-क्या advantages हैं.
1. Plotters बड़ी सरलता से large sheets के paper में कार्य कर सकते हैं, वहीँ ये अपने high resolution को maintain भी करते हैं.
2. इन बहुत से variety के flat materials में print किया जा सकता है जिसमें plywood, aluminum, sheet steel, cardboard, और plastic शामिल हैं.
3. Plotters allow करते हैं वहीँ same pattern को draw करने के लिए हज़ार बार वो भी बिना किसी image degradation के.
Plotters के Disadvantages क्या हैं?
अब चलिए जानते हैं की Plotters के क्या-क्या disadvantages हैं.
1. अगर हम इसकी तुलना एक traditional printer से करें तो Plotters की size बहुत ही बड़ी होती है .
2. एक traditional printer की तुलना में Plotters बहुत ही ज्यादा expensive होते हैं .
आज आपने क्या सीखा
मुझे उम्मीद है की आप लोगो को मेरी यह पोस्ट Plotter क्या है (What is Plotter in Hindi) जरुर पसंद आई होगी. मेरा हमेशा से यही प्रयास रहता है की readers को Plotter के प्रकार के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे sites या internet में उस article के सन्दर्भ में खोजने की आवश्यकता ही नहीं है. इससे उनकी समय की भी बचत होगी और एक ही स्थान पर उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि आप लोगों के मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तो इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं.
यदि आपको यह post "Plotter क्या होता है हिंदी में " पसंद आया या कुछ सीखने को मिला हो तो कृपया इस post को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर share कीजिये.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions