Advertisement

RAM (random access memory) क्या है और इसके कितने प्रकार हैं

इस post में आप जानेगें कि  " RAM क्या है (What is RAM in Hindi) " ये तो हम सभी को पता है कि Computer और Mobile के hang होने का सबसे बड़ा reason उसकी RAM का कम होना है. यानी किसी device की better performance के लिए उसकी RAM (Random access memory) का space ज्यादा होना आवश्यक है .

Computer ram


आजकल मार्केट में अधिक RAM वाले mobile phone की अधिक requirement होने लगी है. लेकिन क्या आप जानते है RAM क्या होती है, इसका mobile और computer में क्या कार्य होता है? ये ROM (Read-only memory) से क्यों अलग है? आमतौर पर RAM computer memory का ही एक part है.

जैसा हम जानते हैं कि , किसी भी computer device में memory दो तरह की होती है, Primary memory और Secondary memory. यहाँ RAM एक Primary स्टोरेज है. जबकि hard disk एक secondary मेमोरी है तो आइए अब ram क्या है इस बारे में चर्चा करते हैं .


Also read:- what is computer memory in hindi? 


रैम क्या है – What is RAM Computer in Hindi

RAM का Full Form , Random Access Memory होता है , इसको Direct Access Memory भी कहते हैं . यह Memory ज्यादातर  Computer में कम Size में रहती है. Secondary Memory की तुलना में यह कम होती है जैसे Mobile में 1GB, 2GB, 3GB, 4GB, 6GB तक होती है.

तो अगला सवाल आता है कि RAM का काम क्या है? जब भी आप अपने Mobile को चलाते हो तो उसमें Game खेलते हो, बहुत से Application चलाते हो, Edit  करते हो इन सबके लिए Mobile को Space चाहिए और ये Space RAM ही से आता है.

और एक आसान सा example लेकर बताता हूं, आपको जब आप cricket खेलते हो तो वह Bathroom में जाकर तो नहीं खेलते उसके लिए तो ज्यादा जगह चाहिए जैसे की Playground या फिर गली में, तो ऐसे ही आप जब भी Mobile में दिनभर कुछ भी work करते हो वह सब कार्य जिस Memory में होता है वह RAM ही होता है, इसलिए बोलते हैं के RAM ज्यादा हुआ तो उतना ज्यादा Application अपने Mobile में एक साथ चला सकते हो


Also read:-what is primary memory in computer in hindi? 


RAM क्या करता है जब आप Movie देखते हो या फिर गाना सुनते हो यह गाने या Movie Memory कार्ड में रहते हैं, CPU क्या करता है Movie को Memory कार्ड से निकालता है और RAM में Movie को Play करता है. जितना ज्यादा Application आप एक साथ चलाओगे उतना ही ज्यादा RAM इस्तेमाल होगा.

और Mobile Slow होगा या फिर Hang होगा इसलिए जितना हो सके RAM को Free रखिए. यह खाली हो जाती है जब बिजली चलनी बंद हो जाती है Mobile के अंदर. अछे से समझो आपका Mobile phone बंद हो जाता है मतलब आप अगर 4 से 5 Application अपने Mobile में खोल रखे हो और आपका Mobile को बंद कर देते हो और फिर से On करते हो तो आप देखे होंगे आपके सारे Application बंद हो जाते हैं इसलिए इस Memory को Volatile Memory भी कहा जाता है ,आप जान ही गए RAM क्या होता है.


रैम कैसे काम करता है | How does RAM work in Hindi?

Random Access Memory (RAM) computer मेमोरी का सबसे जाना माना रूप है। यह वही component है जो आपके computer को internet पर surfe करने की अनुमति देता है, और फिर जल्दी से किसी भी application को load करने या किसी document, file और folder  को edit करने के लिए switch करता है। RAM को “Random access” माना जाता है क्योंकि इसके जरिये आप किसी भी Memory cell को सीधे access कर सकते हैं यदि आप उस cell पर प्रतिच्छेद करने वाली row और column को जानते हैं।

इसके विपरीत, Serial access memory (SAM) डेटा को Memory cells की एक श्रृंखला के रूप में store करता है जिसे केवल sequence में access किया जा सकता है जैसे की एक कैसेट टेप की तरह । यदि data करंट लोकेशन पर नहीं है, तो आवश्यक data मिलने तक प्रत्येक Memory cells की जाँच की जाती है। Serial access memory (SAM) बफ़र्स के लिए बहुत ही अच्छी तरीके से work करता है, जहां data को सामान्य रूप से उसी क्रम पर store किया जाता है जिसमें इसका उपयोग किया जाएगा जैसे की example के लिए, वीडियो कार्ड पर बनावट बफर मेमोरी। दूसरी ओर, RAM data को किसी भी क्रम में access किया जा सकता है।

RAM मूल रूप से एक computer की short-term मेमोरी या Volatile Memory होती है। microprocessor के समान, memory chip में लाखों transistor और capacitor से बना एक Integrated circuit (IC) होती है। computer memory के सबसे सामान्य रूप में, Dynamic random access memory (DRAM), एक transistor और एक capacitor को memory सेल बनाने के लिए जोड़ा जाता है, जो data के एक bit represent करता है। capacitor में कुछ जानकारी होती है जैसे एक 0 या 1 देखें कि Bits और Bytes बिट्स पर जानकारी के लिए कैसे काम करते हैं। Transistor एक switch के रूप में work करता है जो memory चिप पर Control circuitry को Capacitor को पढ़ने या उसकी स्थिति बदलने देता है।


Also read:- what is secondary memory in computer in hindi? 


Capacitor एक छोटी बाल्टी की तरह होता है जो electrons को store कर के रख सकता है। Memory Cell में 1 को store करने के लिए, बाल्टी को electrons से भर दिया जाता है। 0 को store करने के लिए इसे खाली किया जाता है। Capacitor की बाल्टी के साथ समस्या यह है कि इसमें hole होता है। कुछ Milliseconds में एक पूरी bucket से electron खाली हो जाती है। इसलिए, Dynamic memory को काम करने के लिए, या तो CPU या Memory controller को साथ आना होता है और discharge होने से पहले 1 वाले सभी Capacitors को recharge करना होता है । ऐसा करने के लिए, Memory Controller मेमोरी को पढ़ता है और फिर इसे write back करता है। यह Refresh ऑपरेशन प्रति सेकंड में हजारों बार स्वचालित रूप से होता है।

Dynamic RAM memory मेमोरी सेल में capacitor एक छेद वाला bucket की तरह होता है। इसे समय-समय पर refresh करने की आवश्यकता होती है, या यह 0 पर आने से discharge हो जाएगा। यह refresh ऑपरेशन वह जगह है जहां dynamic RAM का नाम मिलता है। dynamic RAM को हर समय गतिशील रूप से refresh करना पड़ता है नहीं तो यह भूल जाता है कि यह क्या पकड़ रहा है। इस सभी refreshing का नकारात्मक पक्ष यह है कि इसमें समय लगता है और memory को धीमा कर देता है।


रैम के प्रकार - types of RAM

अब मैं आपको  RAM कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में बताने वाला हूँ:-

1. Static RAM
2. Dynamic RAM


1. Static RAM क्या है

ये Static शब्द से ही पता चल रहा है, ये स्थिर है अर्थात इसमें Data तब तक रहेगा जब तक इस में electricity आती रहेगी. इसको SRAM भी कहते है. ये Chip 6 Transistor उपयोग करता है और कोई भी capacitor नहीं, transistors को Leakage को रोकने के लिए power नहीं चाहिए ये power मतलब Electricity.

इसको बार बार Refersh करने की कोई आवश्यकता नहीं , Data स्थिर रहता है. SRAM को DRAM से भी ज्यादा Chips चाहिए. समान size के Data को Store करने के लिए.इसलिए SRAM को बनाने में पैसे अधिक लगते है DRAM की तुलना में, इसलिए SRAM कों Cache Memory के हिसाब से उपयोग होता है, Cache Memory सबसे तेज है बाकि सब से.

Characteristic Of SRAM in Hindi

  1. ये बहुत दिनों तक चलती है.
  2. इसको बार बार refresh करने की आवश्यकता नहीं.
  3. बहुत तेज है.
  4. इसको cache Memory के लिए उपयोग किया जाता है.
  5. इसकी size अधिक है.
  6. Costly है दुसरो से.
  7. ज्यादा power कि आवश्यकता है .


2. Dynamic RAM क्या है

इसको DRAM भी कहते है, ये SRAM का पूरा विपरीत है. इसको बार बार refresh करने की आवश्यकता है, अगर Data को बरक़रार रखना है तो. ये केवल तभी संभव हो सकता है जब इस Memory को एक refresh CIRCUIT के साथ जोड़ा जाये.

अधिकांश समय इस DRAM को System Memory बनाने में उपयोग होता है. ये DRAM एक Capacitor और एक Transistor से बना है.

Characteristics Of  DRAM in Hindi

  1. ये बहुत कम दिनों तक चलती है.
  2. इसको बार बार Refresh करने की आवश्यकता है .
  3. बहुत धीमी है.
  4. इसको cache Memory के लिए उपयोग किया जाता है.
  5. इसकी Size कम है .
  6. सस्ती है दुसरो से.
  7. कम Power की आवश्यकता होती है .


RAM और ROM में अंतर क्या है - difference between RAM and ROM

ये दोनों ही एक दूसरे से बिल्कुल different है. नीचे कुछ point को पढ़कर आप समझ जायेंगे की इनके बीच क्या difference है.

RAM ROM
RAM एक volatile memory है इसका अर्थ हुआ कि इसमे store data temporary होता है. एक बार computer की power off हो जाने पर इसके द्वारा process किया गया data lost हो जाता है. ROM इससे बिल्कुल अलग है ये एक non-volatile memory है इसमे एक बार data स्टोर कर देने के बाद बिना यूजर की इच्छा के उसे बदला नही जा सकता. ROM के उपयोग किसी device को program करने के लिए भी किया जाता है. Device बंद हो जाने पर भी data खोता नही है.
यह कई gigabyte (GB) data को store कर सकती है. इसकी data store capacity आमतौर पर 1GB, 8GB और इससे ज्यादा भी हो सकती है. जबकि ROM के द्वारा megabytes (MB) में data को store किया जाता है.
इसका काम हमारे phone या computer में मौजूद program या process को run करने के लिए memory प्रदान करना होता है. वही ROM के द्वारा device में मौजूद apps, documents, videos, mp3, और files को unlimited time के लिए save करता है.
ये data को fast access करती है. जबकि ये ram के मुकाबले data को तेजी access नही कर पाती है.



RAM की विशेषताएँ – Characteristics of Computer RAM in Hindi

  1. यह CPU का भाग होती हैं.
  2. इसके बिना computer अपना work नही कर सकता हैं.
  3. Computer की primary मेमोरी होती हैं.
  4. उपलब्ध डाटा Randomly Access कर सकते है.
  5. Temporary मगर तेज होती हैं.
  6. RAM मंहगी होती हैं.
  7. Storage से भिन्न होती हैं.


आपने क्या सीखा?

इस post में हमने आपको Computer RAM की पूरी जानकारी देने का भरपूर प्रयास किया हैं. आपने जाना कि RAM क्या होती है? और RAM के के कितने प्रकार होते हैं | मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा.

आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और आपको अगर लगता है कि इसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है तो हमें अवश्य बताऐ |  अगर कोई और सवाल है तो आप हमें कमेंट करके भी पूछ सकते है.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ