What is MICR code in hindi ?

क्या आपको पता हैं कि MICR Code क्या होता है (What is MICR Code in Hindi)? यदि आपने कभी Banking Transaction किया होगा तो आपने कभी न कभी ये शब्द MICR Code के बारे में अवश्य ही सुना होगा. Banking के दुनिया में IFSC, MICR बहुत ही परिचित नाम हैं.

इन्हें प्रायः समय financial transactions जैसे की money transfer करना NEFT, RTGS के दौरान उपयोग में लाया जाता है. ये terms भले ही बहुत ही common हैं लेकिन इनकी importance बहुत अधिक है इसलिए इनके बारे में सही तरीके से जानना बहुत ही आवश्यक है.

चूँकि इन सभी basic information के विषय में आपको कहीं details में नहीं मिलेगा लेकिन इनके बारे में जानना बहुत ही आवश्यक है क्यूंकि ये आपके banking transaction के समय बहुत काम में आती हैं. इसलिए आज मैंने सोचा कि क्यूँ न आप लोगों को इस बैंकिंग term MICR Code क्या होता है  के बारे में जानकारी दी जाये, जिससे की आपको इन दोनों के बारे में अच्छे से पता चले और इनके बीच अंतर के विषय में भी पता चले.

तो फिर बिना किसी देरी किये चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं की आखिर ये MICR Code in hindi क्या होता है और ये क्यूँ आवश्यक हैं.

MICR कोड क्या होता है ( What is MICR Code in Hindi)

MICR Code या जिसे की Magnetic Ink Character Recognition (MICR) Code भी कहा जाता है, वो एक 9-digit code होता है जो कि एक particular bank branch को पहचानने में सहायता करता है , जो की Electronic Clearing System (ECS) की एक हिस्सा भी होता है ।

यह code आपको cheque leaf में सरलता से दिख जायेगा, जिसे की बैंक के द्वारा जारी किया गया होता है और साथ में इसे passbook में अक्सर print किया गया होता है  जिसे एक account holder को issue किये गया होता है.

MICR code


यदि आपने कभी किसी check को बड़े ध्यान से देखा होगा तो आपको उस check के नीचे magnetic inks bar codes printed हुए जरुर नज़र आये होंगे. इन्ही bar codes को MICR code कहा जाता है. इसका full form  ‘Magnetic Ink Character Recognition’ है. सही माईने में MICR का नाम उस technology को दिया जाता है जिसकी सहायता से ये code को print किया जाता है.

इन्हें प्रमुख रूप से एक security bar code के तरह आपके transaction को protect करने के लिए उपयोग किया जाता है. इसके अलावा MICR code online money transfers का भी एक मुख्य भाग है. क्यूंकि सभी bank branch को एक unique MICR code दिया जाता है और ये RBI को bank branch को पहचानने के लिए सहायता करता है  जिससे clearing process में तेजी आती है.


MICR code कैसे पता करें ?

यदि आपको MICR code के बारे में जानना है तो नीचे दिए गए steps का पालन करें, जिससे आप कहीं का भी MICR code आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

Step #1: सबसे पहले आपको इस MICR code Search Website पर जाना होगा.

Step #2: यहाँ पर आपको आपको निचे Select a Bank विकल्प में जरुरत के बैंक का चुनाव करना होगा, जिसे की आप ढूंड रहे हैं.

Step #3: उसके बाद Select a State में आपको  State का चुनाव करना होगा.

Step #4: वहीँ उसके बाद आपको Select a District में निचे सभी स्थानों के District नज़र आयेंगे, वहां पर आप जिस जगह का Micr Code चाहते हैं,

Step #5: ऐसा करते है आपके सामने सभी जगहों के नाम दिखाई देगें, यहाँ पर आपको Select a Branch विकल्प में जरुरत के जगह को चुनना होता है.

Step #6: एक बार आपने उसे चुन लिया फिर आपके सामने वो MICR code आ जायेगा जिसकी आपको तलाश है. उस MICR code का उपयोग अपने सुविधा अनुसार कर सकते हैं.


इस Code में क्या होता है ?

MICR code में मुख्य रूप से 9 digit होते हैं.

पहली की तीन digit (1-3) शहर के नाम बताती है
और आपके इलाके के PIN Code के पहले तीन digits के समान ही होते हैं. उदहारण के लिए New Delhi की Pincode की पहली three digit है 110 इसलिए यहाँ स्थित सभी bank branches की MICR Code 110 से शुरू होती है.

4-6 digit आपके Bank के बारे में जानकारी देती है
सभी Banks को एक three digit code, दिया जाता है जो की MICR Code में 4-6 digit होते हैं. उदहारण के लिए SBI की code है “002” इसलिए SBI Bank के सभी Branches के 4-6 digit होगी “002” चाहे वो भारत के किसी भी location पर मौजूद हो.

आखिर के तीन digit (7-9) branch code के विषय में बताता है ,
ये serial wise होते है, मतलब की अगर Delhi में SBI की एक ही branch है तो उसका branch code होगा 001. अगर दो तब 001,002. आप यदि चाहें तो किसी भी Bank के किसी भी Branches की MICR Code RBI की Official website में देख सकते हैं.

उदहारण
चलिए एक उदहारण से समझने की कोशिश करते हैं. अगर आपकी एक Account है Andheri (West), Mumbai branch में State Bank of India (SBI) की.

तब उसकी MICR code क्या होगी?

Mumbai की City code: 400

SBI की Bank code: 002

Andheri (West) की Branch code: 003

इसलिए इसकी MICR code होगी: 400002003

Note : – अगर आपके पास एक MICR code है, तो आप चाहें तो bank name, branch और city के बारे में जान सकते हैं, इसके लिए आपको बस इस प्रक्रिया को reverse करना होगा.


कैसे MICR Cheques की Processing में तेज़ी लाती है?

पहले दौर में cheques को manually clear किया जाता था| इसमें गलतियाँ होने की ज्यादा संभावना होती थी, जिसके चलते cheque clearing process में बहुत समय लगता था.

MICR Code को cheques के ऊपर print किया जाता है, ये unique magnetic ink usually iron oxide होती हैं जिसमें की magnetic material present होती है और जो इसे machine-readable बनती है. ये बिल्कुल ही error proof होती है.

ये MICR code इतनी ज्यादा clear और fine होती है की इसे machine बड़े ही आराम से पढ़ सकता है भले ही इसमें दुसरे marks और stamps मौजूद हों.

Reserve Bank of India के report के अनुसार (Payments in India: Vision 2009-2012) के तहत, सभी bank branches में MICR codes enabled कर दी गयी है. इसके पीछे RBI का मानना है की इससे paper-based clearing process बहुत हद तक कम हो जाएगी.

ख़ास इसीलिए बहुत से MICR- Cheque Processing Centres को establish किया गया है जिससे करीब 95 per cent तक की volume और value of cheques को देश में ही processed कर दिया जाये. पुरे संसार में सभी देशों के अपने अपने standards होते हैं.


IFSC Code और MICR Code में क्या अंतर है ( Difference between ifsc code and MICR code)

अब चलिए जानते हैं कि IFSC Code और MICR Code में क्या-क्या अंतर है :-

भारत में IFSC code को मुख्य रूप से develop electronic money transfer को initiate करने के लिए किया गया है किसी भी दो banks के भीतर MICR एक Magnetic Ink Recognition technology है इसलिए इसे मुख्य रूप से cheque processing को faster और simpler करने के लिए इस्तमाल में लाया जाता है.
IFSC code में 11 digits का unique alphanumeric code होता है MICR code में 9 digit वाला numeric code होता है.
IFSC code का इस्तमाल Money Transfer जैसे की NEFT और RTGS में होता है MICR Code का इस्तमाल केवल Cheques clearing के लिए होता है.



MICR Code के Advantages क्या हैं

Readability और Security
चूँकि MICR Code में iron oxide-based ink का उपयोग होता है इसलिए ये MICR characters बहुत readable होते हैं चाहे उसमें कैसा भी marks या overprinted हो.

इसके साथ MICR systems बहुत ही high level की security प्रदान करते हैं क्यूंकि MICR characters एक stringent format को follow करते हैं जिससे की documents को forge करना बहुत जटिल होता है.

Few Errors का होना
अगर हम दुसरे character recognition systems को MICR के साथ compare करें तो इसमें error rate बहुत ही कम होते हैं.

MICR scanners बहुत ही precisely और accurately characters को decipher करते हैं जिससे बहुत ही कम गलतियाँ होती हैं.


MICR Code के Disadvantages क्या हैं

High Standards
MICR documents की Documents को Print करना इतना सरल नहीं है क्यूंकि इनकी Standard Level बहुत High होती है.

इसमें MICR character fonts, MICR registration, paper-moisture content के लिए  बहुत ही precise requirements की आवश्यकता होती है और grain एवं toner adhesion के लिए भी.

इसके साथ सभी MICR character fonts का ANSI requirements के अनुरूप होना बहुत आवश्यक है. MICR fonts जो की इन Standards में खरा नहीं होते उन्हें ये reject कर देती है.

Expensive Equipment
MICR readers बहुत ही expensive होते हैं. MICR printers में जो cartridges का उपयोग किया जाता है वो plain ink toner cartridges की तुलना में बहुत ज्यादा costly होता है।


आज आपने क्या सीखा

मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को MICR Code क्या होता है (What is MICR Code in Hindi)? के बारे में संपुर्ण जानकारी दी और मैं आशा करता हूँ कि आप लोगों को MICR Code क्या है के बारे में समझ आ गया होगा. मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों के साथ Share अवश्य करें, जिससे की हमारे बीच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा.

मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ. मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है की मैं हमेशा अपने readers या पाठकों का हर तरफ से हेल्प करूँ, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी doubt है तो आप मुझे बेझिजक पूछ सकते हैं. मैं जरुर उन Doubts का हल निकलने का प्रयत्न करूँगा.

आपको यह लेख MICR Code क्या होता है? कैसा लगा हमें comment लिखकर जरूर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले. मेरे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर Share अवश्य कीजिये.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने