What is QR code in hindi?

क्या आप जानते हैं कि QR Code क्या होता है (What is QR Code in Hindi) और ये किस तरह काम करता है ? मुझे लगता है की आप लोगों ने कभी न कभी QR codes को कहीं न कहीं अवश्य देखा होगा. छोटे square shaped boxes जिसमें कुछ अजीब सा pattern बना होता है.

आपके मन में भी ये अवश्य आया होगा की आखिर यह क्या है और इसे क्यूँ प्रयोग किया जाता है. इन्हें आप लोगों ने Advertisement, Billboards या किसी Products के ऊपर अवश्य देखा होगा. लेकिन शायद ही किसी को इसे Scan करते हुए देखें होंगे .

QR code


इस code के पीछे कुछ URL embedded होता है जिसे हम यदि अपने Smartphones से Scan करें तो हमें पता चलेगा अन्यथा ये छुपा रहता है. जैसे ही हम उस code को scan करते हैं तो वो हमें किसी एक website के URL में redirect कर देती है. इसी कारण ही उसे बनाया गया है.

वैसे तो बहुत से Internet schemes ऐसे आये और गए  , लेकिन कोई चीज़ जो सालों से चल रही है वह है यह QR code या Quick Response Code. तो आज हम इस article में यह जानेगे की आखिर यह QR Code क्या होता है और ये कैसे काम करता है. इसी के बारे में आज हम पुरे details में जानेंगे. तो चलिए फिर देरी किस बात की शुरू करते हैं.

QR Code क्या है – What is QR Code in Hindi

QR Code का full form है “Quick Response code”. यह दिखने में Square Barcode के जैसा ही हैं जिसे सबसे पहले Japan में develop किया गया था. यह दिखने में traditional UPC barcodes से बिलकुल है जो की horizontal lines की तरह हैं.

लेकिन यह ज्यादा attractive हैं और इसमें अधिक information भी store किया जा सकता है. इसके साथ साथ इसे बड़ी आसानी से capture किया जा सकता है.

इसकी दूसरी परिभाषा दी जाये तो यह Machine Readable labels होते हैं जिसे computer बड़ी ही सरलता से समझ सकता है, किसी text को समझने के मुकाबले.

QR codes का उपयोग हर जगह होता है जैसे की किसी Product को ट्रैक करने में या उसे identify करने में.इसे हम typical barcode का upgraded version कह सकते हैं.

ये अपने आपको किस ऐसी technology में कैद नहीं रखा है की इसे केवल warehouse में product को track करने में ही उपयोग कर सकें.

बल्कि इसका उपयोग काफी बढ़ गया है जैसे आजकल इसे हम Advertisement, billboard और business window में भी देख सकते हैं. यहाँ तक की इसका प्रयोग कुछ websites भी कर रहे हैं.


QR codes इतना important क्यूँ है  (why QR code are important)

आपको थोडा बहुत idea तो हो गया होगा कि QR Code क्या होता है (What is QR Code in Hindi). अगर आपने पहले कभी QR Code के बारे में नहीं सुना तब शायद आप अपने दिमाग पर ज्यादा दवाब दे रहे होंगे.

जो लोग Internet से पहले से जुड चुके हैं उन्हें शायद इनके बारे में पहले से पता हो की ये Sqare Shaped Barcode क्या है. यह दिखने में भले ही थोडा odd लग रहा हो लेकिन ये इसके बारे में छोटे Business Owner और enterprenure को अवश्य पता होना चाहिए.

इसे हम QR Code का extention भी कह सकते हैं जिसे mid 1970 से उपयोग में लाया जा रहा है. पहले इसे Supermarket के grocerries में चीज़ों तो track करने के लिए उपयोग किया जाता था . लेकिन हम इसका उपयोग सभी बड़े और छोटे company अपने sales और productivity को बढ़ाने के लिए करते हैं.

हमारे जैसे consumer की बात करें तो QR Codes की सहायता से हम बड़ी ही सरलता से अपने SmartPhones का उपयोग कर कुछ action जल्दी से कर सकते हैं.

NFC (Near Field Communication) की तरह इसमें कोई Fancy electronic नहीं लगी है या इसमें कोई special technology का उपयोग भी नहीं हो रहा है.

ये तो बस एक grid हैं white और black का जिसे किसी paper में print किया गया होता है और इसे बड़ी ही सरलता से phone की कैमरा में कैद किया जा सकता है.

QR Code को scanner app की सहायता से पहले capture किया जाता है, फिर वो app उस कोड को किसी valuable information में बदल देता है. जिसे हम समझ सकते हैं.

उदाहरण के तौर पर अगर किस advertising board में आपने कोई QR Code देखा और उसे आपने Scan कर लिए तब वो आपको किसी website में ले गया, इसका मतलब है की उस QR Code में किस website का URL embeded था. यह इसी तरह ही काम करता है .


QR Code का आविष्कार किसने किया?(who invented QR code)

Denso-Wave जो की Toyota Group के एक subsidiary company है  उन्होंने ही सबसे पहले QR Code का आविष्कार सन 1994 में किया .

Originally उस company के विभिन्न पार्ट्स को track करने के लिए इसे डिजाईन किया गया था , लेकिन समय के साथ साथ इसका उपयोग भी काफी बढ़ गया इसी कारण इसे commercialize करना पड़ा.


QR Code के प्रकार – Different Types of QR Code in Hindi?


QR Code की संरचना और उपयोग एवं उद्देश्य के आधार पर इसे दो वर्गों में बांटा जा सकता हैं.

Static QR Code

Dynamic QR Code

1. Static QR Code

इस बारकोड का प्रयोग सार्वजनिक सूचना को प्रसारित करने के लिए किया जाता हैं. और इसे बहुत कम बार संपादित किया जाता हैं. इस QR Code को posters, tv advertisement, news, पत्रिका आदि में प्रकाशित किया जाता हैं. इस code का निर्माता limited information प्राप्त कर पाता हैं.

2. Dynamic QR Code

यह एक प्रकार का Live QR Code होता हैं. जिसे समय-समय पर संपादित किया जाता हैं. इसे Unique QR Code भी कहते हैं. इस code का निर्माता कई प्रकार की information ट्रैक कर सकता हैं.


QR Code की विशेषताएं – Characteristics of QR Code in Hindi?

QR Code को मोबाईल फोन से भी scan किया जा सकता हैं. इसके लिए विशेष barcode रीडर की आवश्यकता नहीं पडती हैं.

यह barcode Versatile होता हैं. इससे हम लगभग सभी प्रकार के Binary, Numerical, Alphabets डाटा को कूट (Encode) कर सकते हैं.

QR Code तेजी से scan होता हैं. अर्थात यह अन्य barcode की तुलना में अधिक पठनीय हैं.

अन्य प्रकार (1D, 2D) barcode की तुलना में QR Code में बडे पैमाने पर डाटा स्टोर किया जा सकता हैं.  


QR Code के उपयोग – Uses of QR Code in Hindi?

QR Code को business के लिए विकसित किया गया था. और आज marketing, advertisement, education, business, प्रोद्योगिकी, संप्रेषण आदि क्षेत्रो में धडल्ले से इसका use किया जा रहा हैं. और यह आपकी कल्पना पर निर्भर करता है. आप एक QR code को कैसे और कहाँ use करना चाहेंग़े?

QR Code का use किसी brand के लिए advertisement चलाने के लिए किया जाता है. औऱ वर्तमान समय में उपभोक्ता किसी brand की website को browser पर URL टाइप करने के बजाय QR Code स्कैन कर तेजी से open कर सकते हैं.

QR Code में Hyperlinks (वेबपेज का पता) समाहित होता है, जिस कारण QR Code को किसी बस, magazine, business card आदि जगहों पर आसानी से देखा जा सकता है. जिससे user उस QR Code को स्कैन कर किसी विषय पर जानकरी प्राप्त कर सकते हैं.

QR Code का उपयोग मुद्रा के लिये भी किया जाने लगा है. जून 2011 में Royal Dutch Mint द्वारा world का first QR Code मुद्रा लॉन्च किया. तथा इसके सिक्के (Coins) को smartphone से Scan करने पर linked website से उस सिक्के के इतिहास तथा जुड़ी अन्य information प्राप्त होती होती हैं.

QR Code का उपयोग website में login करने के लिए किया जा सकता है. Computer स्क्रीन पर QR Code दर्शाया जाता है, तथा जब कोई verified यूज़र स्मार्टफोन से scan करता है तो automatic लॉगिन हो जाता है. WhatsApp अपने desktop यूजर से इसी तरह login करवाता हैं.

QR Code में bank account information, credit card information समाहित की जा सकती है. और वर्तमान समय मे अनेक ऐसी website हैं, जिनमें QR Code का use कर भुगतान किया जा सकता है. खासकर विकासशील देशों चीन, भारत आदि देशों में यह तरीका काफ़ी popular है जिससे लोग सुविधाजनक रूप से payment कर पा रहे हैं. BHIM UPI तथा नय UPI एवं प्रीपैड वॉलेट इसके उदाहरण हैं.

QR Code के द्वारा offline tracking भी कर सकते हैं. और news, पत्रिका, बैनर तथा अन्य पारंपरिक तरीकों में विज्ञापित की गई आपकी कोई website या अन्य digital products को track कर सकते हैं. और online विज्ञापन की तरह इसके बारे में भी कुछ information प्राप्त कर सकते हैं. जैसे कितने लोगों नें code को स्कैन किया, किस device से स्कैन किया, name, email address आदि.

आप बिना नंबर लिखे SMS भेज सकते हैं. इसके लिए आपको बस SMS भेजने वाले का QR code स्कैन करना पडेगा. स्कैन करते ही नंबर आ जाता हैं. आप मैसेज टाईप कीजिए और भेज दीजिए.

अपनी social profile, office, घर का पता या किसी स्थान विशेष की location भी क्यु आर के माध्यम से share कर सकते हैं.

अपने V-Card (business card, visiting card) के पीछे अपने पूरे पते या फिर online bio data page का address छाप सकते हैं. 


आज आपने क्या सीखा

मुझे पूर्ण आशा है की मैंने आप लोगों को QR Code क्या होता है  इसकी पूरी जानकारी दी और मैं उम्मीद करता हूँ आप लोगों को इस technology के बारे में समझ आ गया होगा.

मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की आप लोग भी इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, अपने मित्रों में Share करें, जिससे की हमारे बीच जागरूकता होगी और इससे सबको बहुत लाभ होगा. मुझे आप लोगों की सहयोग की आवश्यकता है जिससे मैं और भी नयी जानकारी आप लोगों तक पहुंचा सकूँ.

मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है की मैं हमेशा अपने readers या पाठकों का हर तरफ से सहायता करूँ, यदि आप लोगों को किसी भी तरह की कोई भी doubt है तो आप मुझे बेझिजक पूछ सकते हैं.

मैं जरुर उन Doubt का हल निकलने का प्रयत्न करूँगा. आपको यह लेख QR Code क्या  होता है (What is QR Code in Hindi) और QR Code कैसे scan करे . कैसा लगा हमें comment लिखकर अवश्य बताएं ताकि हमें भी आपके विचारों से कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिले.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद🚩🚩🚩

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने