Hello friends , अगर आपने हमारे cpu के बारे में लिखे पिछले post पढ़े होगें तो आप जान ही गये होंगे की cpu (Central Processing Unit) क्या होता है और कैसे work करता है। आज के इस post में हम cpu की इकाइयां/Unit के बारे में चर्चा करने वाले हैं।साथ ही सीपीयू/CPU के कंपोनेंट्स/Components कौन कौन से हैं? (Components of Central Processing Unit ), उसके बारे में बात करेंगे।
Computer CPU जिसे Central Processing Unit कहते हैं। यह एक बहुत ही Vital component होता है। इसे सामान्य भाषा में computer का 'मस्तिष्क' (Brain) कहा जाता है। Central Processing Unit (CPU) किसी भी computer प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय हिस्सा है।
यही वो part है जो सभी Instructions और Calculations को Manage करता हैं जो उसे computer के किसी भी अन्य Peripheral से मिलते हैं। computer के अंदर कोई भी Software या Program किस गति से work कर रहे हैं, ये सभी cpu ही Manage करता है।
CPU एक छोटी silicon चिप पर निर्मित होता है जिसे Microprocessor भी कहा जाता है। यह input devices से डेटा प्राप्त करता है, उसे निर्देशों के अनुसार process करके output devices या storage devices को परिणाम भेजता है।
आइये जानते हैं कि CPU के components क्या क्या हैं, और वो क्या काम करते हैं।
CPU के प्राथमिक घटक (Primary Components of CPU):-
- Memory या Storage Unit या Registers
- Control Unit
- ALU/Arithmetic Logic Unit
इन तीनों घटकों के अतिरिक्त आधुनिक cpu में Cache Memory, System Clock, और Bus Interface जैसी महत्वपूर्ण इकाइयां भी शामिल होती हैं।
1. Memory या Storage Unit
इसकी यह unit, Computer System के Data और Instructions के साथ इनके Intermediate परिणाम को Store करते हैं।साथ ही जरुरत पड़ने पर यह Unit दुसरे सभी unit को Information भी provide करती हैं। इसे Internal Storage Unit, Main Memory, Primary Storage या RAM/Random Access Memory भी कहा जाता है। इस unit का size इसकी Speed, Power और Capability पर निर्भर करता है। Primary और Secondary memory ये दोनों ऐसी memory होती हैं जो computer के अंदर मौजूद होती हैं।
- यह processing के वक़्त जरुरी सभी Data और Instructions को store करती हैं।
- यह Processing के बाद के सभी Intermediate Results को Store करती है।
- सभी Inputs और Outputs को Main Memory के द्वारा Transmit किया जाता है।
2. Control Unit
यह Unit कंप्यूटर के सभी Parts के Operations को नियंत्रित करती है। लेकिन यह Actual Data Processing Operations नहीं करती। यह data और instructions के Transfer को control करने के काम में आता है। यह computer के data और instructions को दूसरे Units में Transfer करने के लिए किया।
- यह Computer की सभी unit को Manage और Coordinate करने के लिए किया जाता है।
- यह memory से Instructions को प्राप्त करता है, उन instructions को Interpret करता है, और उन Operation को computer तक Direct करने के लिए use किया जाता है।
- यह computer के सभी Input/Output device के साथ संचार/Communication करता है।
- यह unit कोई भी चीज़ Process नहीं करता और न ही कोई Data store करता है।
3. ALU/Arithmetic Logic Unit
ALU, cpu का वह भाग है जो सभी गणितीय (Arithmetic) और तार्किक (Logical) संचालन के निष्पादन हेतु जिम्मेदार होता है। जब भी computer को कोई गणना करनी होती है या तुलनात्मक निर्णय लेना होता है, तो वह कार्य सीधे ALU (arithmetic logic unit) को सौंपा जाता है।
Arithmetic Section कंप्यूटर के अंदर होने वाली सभी Arithmetic operations जैसे की Addition, Subtraction, Multiplication और Division आदि mathematics ऑपरेशन्स को क्रियान्वित करती है।
Logic Section कंप्यूटर के अंदर होने वाले सभी Logical Operations जैसे की Comparing, Selecting, Matching और Merging of Dataको Perform करती है।
आधुनिक मल्टी-कोर cpu की अवधारणा (Multi-core CPUs) :-
पुराने समय में cpu में केवल एक ही processing unit होती थी जिसे Single-Core कहा जाता था। लेकिन आज के इस आधुनिक systems में एक ही चिप के अंदर multiple processing unit होती हैं जिन्हें Cores कहा जाता है।
- Dual-Core : 2 processing core
- Quad-Core : 4 processing core
- Hexa-Core : 6 processing core
- Octa-Core : 8 processing core
प्रत्येक core का अपना ALU, CU और L1/L2 कैश होता है, जिससे computer एक साथ कई कार्यों को बिना किसी रुकावट के निष्पादित कर सकता है।
निष्कर्ष:-
CPU, computer का सबसे जटिल और महत्वपूर्ण component है। ALU, control unit, registers और cache मेमोरी का संयुक्त प्रयास ही computer को विशाल गति और सटीकता से कार्य करने में सक्षम बनाता है। जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है, cpu का आकार छोटा और उसकी कार्यक्षमता कई गुना बढ़ती जा रही है।
हमें आशा है की यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपके सवाल "cpu के घटक या भाग (components of cpu in Hindi)" का जवाब आपको मिल ही गया होगा, अगर आपको यह post अच्छा लगे है तो इसे अपने friends के साथ अवश्य शेयर करें ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी हो जाए . आप अपने विचार और सुझाव हमें निचे comment में लिखकर बता सकते हैं|
सह धन्यवाद 🙏🙏
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions