Computer cabinet में एक Board लगा होता है जिससे Computer के सभी अन्य Parts जुड़े रहते है. और यह computer का सबसे महत्वपूर्ण part भी कहलाता है|
इसलिए इस पार्ट का नाम Motherboard रखा गया है. अर्थात सबको संभालने वाली मां (Mother) से प्रेरित होकर Computer के सभी भाग को संभालने वाला Board अर्थात Motherboard.
इस पोस्ट में " Computer Motherboard क्या है "और इसके विभिन्न प्रकार तथा Motherboard ports आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जायेगी| समझने में सरलता हेतु इस लेख को निम्न भागों में विभाजित किया गया है.
मदरबोर्ड क्या होता हैं – What is Motherboard in Hindi?
Motherboard कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है जिसमे सभी आवश्यक उपकरण जुडे रहते हैं. इनमें CPU, RAM, HDD, Monitor, BIOS, CMOS, Mouse, Keyboard आदि उपकरण शामिल है जो Dedicated Ports के व्दारा जुडे रहते हैं. Motherboard इन उपकरणों तक Power Supply करता है और आपस में Communicate करवाता हैं.Computer मदरबोर्ड एक Printed Circuit Board (PCB) होता है. जिसे Logical Board, System Board, Printed Wired Board (PWB), और Mainboard (Mobo) के नाम से भी जाना जाता है.
Motherboard एक प्लास्टिक शीट होती हैं जिसमे devices को जोडने के लिए विभिन्न Ports बनाये जाते है. प्रत्येक port का Connection मदरबोर्ड में Solder किया हुआ रहता हैं. जिसे हम देख भी सकते हैं.
कम्प्यूटर मदरबोर्ड के विभिन्न प्रकार –Different Types of Motherboard in Hindi
यह उपकरण बहुत सारी विशेषताओं और क्षमताओं के साथ उपलब्ध हैं. और ये क्षमता और विशेषता Motherboard निर्माताओं के ऊपर निर्भर करती हैं.
इसलिये Motherboard का कोई खास प्रकार उपलब्ध नही हैं. परन्तु इनकी बनावट के आधार पर इन्हे दो भागों में बांटा जा सकता है-
- Integrated Motherboard
- Non-Integrated Motherboard
1. Integrated Motherboard
जिन Motherboard में कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों को जोडने के लिए अलग से Ports बनाये जाते हैं उन्हे Integrated Motherboard कहते हैं.
आजकल यही मदरबोर्ड PCs, Laptops आदि में प्रयोग किये जाते हैं. इन Motherboard के माध्यम से आप अपने computer के किसी पार्ट को आसानी से Upgrade भी कर सकते है.
2. Non-Integrated Motherboard
जिन motherboard में आवश्यक उपकरणों को जोडने के लिए Ports नही होते हैं उन्हे Non-Integrated Motherboard कहा जाता हैं.
इन मदरबोर्ड में CPU, RAM आदि को Solder किया जाता हैं. और इन्हे बाद में Upgrade भी नही किया जा सकता हैं. Smartphones, Tables आदि में इसी प्रकार के motherboard का इस्तेमाल होता हैं.
मदरबोर्ड के कार्य – Functions of Motherboard in Hindi
कम्प्यूटर motherboard सहायक उपकरणों को जोडने के लिए space उपलब्ध करवाता है. इसलिए इसे कम्प्यूटर की Backbone भी कहा जाता हैं.
यह Connected Devices को Power Supply पहुँचाता है और उन्हे Manage भी करता हैं.
एक device की दूसरे device के साथ बातचीत यानि Communication करवाता हैं.
Computer की BIOS Settings और सूचना को सुरक्षित रखता है ताकि computer आसानी से start हो सके.
मदरबोर्ड के विभिन्न भाग मदरबोर्ड पोर्ट्स – Motherboard Ports in Hindi
Computer मदरबोर्ड एक Base या Components’ Hub की तरह कार्य करता हैं. जिससे सभी और आवश्यक computer device जुडे रहते हैं.
प्रत्येक उपकरण एक Dedicated Place पर Connect होता हैं. इस Place या जगह को Port कहा जाता हैं.
Motherboard में विभिन्न प्रकार के Ports होते हैं. जिनमें कम्प्यूटर के अलग-अलग उपकरणों को जोडा जा सकता हैं. Motherboard Ports की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही हैं.
Serial Port
Serial Ports का उपयोग अतिरिक्त मॉडेम और पुराने mouse's को जोडने के लिया किया जाता हैं. ये Ports 9 Pin और 25 Pin इन दो मॉडल में आते हैं.
Parallel Port
इन Ports में Scanners & Printers को connect किया जाता है. यह Ports 25 Pin में होते हैं. इन्हे Printer Port भी कहा जाता हैं.
PS/2 Port
इन Ports का आकार गोल होता हैं. इनके द्वारा mouse और keyboard को जोडा जाता हैं. आजकल इन port का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता हैं.
USB Ports
इस port से तो आप भली भांती परिचित होंगे ही. फिर भी आपको बताना हमारा कर्तव्य है.
USB का पूरा नाम Universal Serial Bus होता हैं. USB Ports के द्वारा सभी प्रकार के USB Devices जैसे माउस, की-बोर्ड, प्रिंटर, हार्ड डिस्क आदि को connect किया जा सकता है.
इस port को सन 1991 में आविष्कार किया गया था. और इनकी data transfer करने की क्षमता बहुत तेज और अत्यधिक होती हैं.
VGA Port
Computer Monitor को जोडने के लिये किया जाता हैं. इसकी बनावट Serial Port के जैसी ही होती हैं.
Power Connector
Motherboard को Power से जोडने के लिए Power Connector का उपयोग किया जाता हैं. पॉवर सीधे Motherboard में नही जाती हैं. यह पहले SMPS में जाती हैं इसके बाद Motherboard में पहुँचती हैं.
Modem Port
Computer को internet केबल से जोडने के लिए Modem Port को use किया जाता हैं. इसकी बनावट कुछ-कुछ USB Port के समान होती हैं.
External Ports
एक computer को दूसरे computer से जोडने के लिये इन Ports का इस्तेमाल किया जाता हैं. इनमे Network Cable को जोडा जाता हैं.
Game Port
Game Consoles और Joystics को जोडने के लिए game पोर्ट का use किया जाता हैं. मगर, आजकल इनकी जगह USB Ports का इस्तेमाल होने लगा है.
DVI Port
DVI का पूरा नाम Digital Video Interface होता हैं. इस port का उपयोग Flat Panel Monitors यानि LCD, LED को computer से जोडने के लिए किया जाता है.
Sockets
Speakers और Microphones को computer से connect करने के लिए Sockets का इस्तेमाल किया जाता है. ये गोल और छोटे होते हैं.
प्रमुख मदरबोर्ड निर्माताओं का नाम – Motherboard Manufacturers List
- Intel
- ASUS
- Gigabyte
- AMD
- Acer
- MSI
- ABIT
- AOpen
- Biostar
आपने क्या सीखा?
इस post में हमने आपको Computer Motherboard की complete जानकारी उपलब्ध करवाई हैं. आपने जाना की मदरबोर्ड क्या होता है और Motherboard के विभिन्न प्रकारों के बारे में भी जाने हुए.
साथ ही आप Motherboard Ports से भी परिचित हो गए हैं. हमे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको पसंद आएगा और आपके लिए उपयोगी साबित होगा.
इस मदरबोर्ड लेख को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडियो पर जरुर शेयर करें और कुछ सवाल है तो उन्हे comment करके पूछ सकते है.
सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद 🚩

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions