क्या आप जानते हैं कि Database क्या है (What is Database in Hindi) और Database मॉडल के प्रकार के बारे में . यह तो आप सभी को पता ही होगा की आज की दुनिया में Data और Information की कितनी ज्यादा मांग है. Data और Information कम समय में, आपको बस Internet में धुंडने से ही मिल जाती है. बस आपको इतना सा काम करना है कि आपको अपने Mobile के Browser में या Google Search में आपको अपने सवालों को लिखना होता हैं.
तुरंत कुछ seconds के अंदर ही आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएंगे. बड़े बड़े Company अपने Employees की जानकारी (Name, Salary, IDno, Address). College और Schools में पढने वाले बचों की Information जैसे Name, Roll no, Address, City सब कुछ आजकल Internet में उपस्थित है. लेकिन Internet में कहाँ मौजूद है यह बात कम लोगों को ही पता है. किंतु आपको जवाब जल्द ही मिल जाएगा.
अब India में जितने भी Aadhar Card बने हैं या बन रहें हैं, मेरा मतलब करीबन करोड़ों Adharcard बन चुके हैं. इन सभी की जानकारी भी Internet में तो हैं ना. Banks और Online Reservation (Train, Flight, Hotel) इनमे भी हर रोज बहुत सारा Data बदलता रहता है.
बैंक में Transaction Computer और मोबाइल के व्दारा होता है. वहां भी data रहता है लेकिन Transaction भी लाखों लोगों का होता रहता है. अब आपके मन में एक और सवाल आयेगा कि इन सब की Transactions की Details Store कहाँ होती है.
कभी कभी आप सोचते होंगे इतना सारा data और Information कहाँ रहता है. क्या Internet में कोई एसी जगह है ? या कोई आदमी बैठके लिखता है ? आपके इन सभी का जवाब है Database. यह भी जान लो Database के बिना Internet कुछ भी नहीं है. तो चलिए आज हम जानते हैं कि Database क्या होता है.
डेटाबेस क्या होता है – What is Database in Hindi
Database (DB), यह Information अर्थात जानकारी का संग्रहालय है, जहाँ Related Information को एकत्र करके रखा जाता है. Database में Information को Organised (संगठित) करके रखा जाता है.
Organised मतलब व्यवस्थित करके रखना जैसे आप books को Table पर व्यवस्थित करके रखते हैं, वैसे ही Information और data को Database में रखा जाता है. Information को Store करने के लिए, कुछ Software का प्रयोग किया जाता है. इसका सबसे अच्छा Example है MS-Excel. यहाँ पर सभी डाटा को Digital Memory Devices में रखा जाता है- जैसे Hard disk.
Information को Database में कुछ इस प्रकार से रखा जाता है, जिसे आप बड़ी आसानी से data को Access कर सको और Manipulate (परिवर्तन) कर सको.
चलो एक उदाहरण से समझते हैं “ एक MS-Excel Sheet जहाँ आप 100 Students की Details है. Details में जैसे Roll NO, नाम, पता, शहर का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि. यहाँ हम और आप ये बोल सकते हैं यह Excel Sheet एक Database है.
DB मतलब DataBase में से जो भी Information और data है उसको आप जब चाहो तब Access कर सकते हो. अब Access का मतलब क्या है चलो समझते हैं. एक University है, जहाँ बहुत सारे Students हैं, करीबन 5000 उनके Exam ख़तम हो गए हैं.
अब इनके Results को Computer के व्दारा Database में Upload किया जाता है, यह भी हो सकता है की University की Official website है. तो वहां पर भी Upload किया जाता है. अब यह Students Result का database बन गया.
जब Result निकलने की date आती है तो इस result को Publish किया जाता है. तभी Students अपना Roll no डालके Result देखने में लग जाते है. इस Process को कहते हैं Database को Access करना.
ऐसे बहुत सारे Database होते हैं जैसे Google का, Company का, Government का database, जहाँ वो अपने Information को Store करते हैं.
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (Database Management System)
यह एक Software System है, जिसके व्दारा एक user, database को Create, Define, Maintain और Control करता है. DBMS, Programs का Collection है आमतौर पर Database(DB) को Maintain करने के लिए प्रयोग किया जाता है.
अब Maintain का मतलब समझते हैं “इसमें आप ये सब कर सकते हो जैसे Data को DB में Insert करना, Edit, Delete, Access और Update करना.
ये तो आप जान ही गए Database Management System DBMS क्या है. फिर से समझते हैं, DBMS यह एक Software package है. इस Software के व्दारा आप Database को Create कर सकते हो. जैसे आप ने एक Database बनाया Student नाम का अब आपको इसमें Students के Details को add करना होगा.
अगर जाने अनजाने में गलत Data दे देते हैं, तब आपको Student details Edit करना होगा. कुछ दिन बाद आपको पता चला की किसी का डाटा गलत है तो आपको Delete भी करना पड़ेगा. किसी Students के Roll no से आपको उसका नाम और Address search करना है तो इसको बोलते हैं Access.
अब आप समझ गये होंगे की DBMS क्या क्या करता है. यही उदहारण लें आप एक Company में भी लगा सकते हो वहां भी यही होता है.
Database Management System के प्रकार-( Type of DBMS)
DBMS को मुख्यतः चार प्रकार में बांट सकते हैं।
1. Hierarchical Database
Hierarchical Database एक डेटाबेस मॉडल है। इसे 1960 में IBM के द्वारा विकसित किया गया था। जिसे Database का एक प्रकार भी बोल सकते हैं। Hierarchical Database मॉडल को पहला Database का मॉडल माना जाता है। इस प्रकार के डेटाबेस में Data को Tree जैसी संरचना में Store किया जाता है। जो एक दुसरे से जुड़े हुए होते हैं।
2. Network Database
यह Database मॉडल Powerful होने के साथ Complicated भी है। यह मॉडल Hierarchical Database मॉडल से मिलता जुलता होता है। इस Database मॉडल में Data को स्टोर करने के लिए Network Structure का उपयोग करती है। इसलिए इसे Network Database कहते हैं।
3. Relational Database
यह Database मॉडल Powerful तो है ही साथ ही Simple भी है। Relational Database में डेटा को Table Structure में संग्रह किया जाता है। इसलिए यह सरल होता है। इसके Table के Rows को Records और Columns को Fields कहते हैं। यह सबसे ज्यादा प्रचलित और अधिक उपयोग किए जाने वाला Database मॉडल है। क्योंकि इसे थोड़ी बहुत प्रशिक्षण में ही सरलता से उपयोग किया जा सकता है।
4. Object-Oriented Database
Object-Oriented डेटाबेस मॉडल में Object-Oriented Programming Language का उपयोग किया जाता है। इस Database मॉडल में Data को Object के रुप में Store किया जाता है।
Databse के Components - Components of DBMS
मुख्यतः तीन Component होते हैं-
1. Database User
यह वो User है जो Database को कहीं से भी Access करता है और search करता है. जैसे आप भी ऐसे ही User हैं, Google में कुछ search कर लेते हैं, पढने के बाद पढ़ लेते हैं. परन्तु अंदर क्या है और कैसे Store किया गया है उसकी जानकारी आपके पास नहीं होती.
2. DBA
DBA का Full Form है Database Administrator, इसको Manager कहते हैं. जो पुरे System को चलता है. ये User की Needs को समझता है और उसके हिसाब से Manage और Update करता है.
3. Application Program
यह DBMS Software Program है. इसको पुरे DB को Manage करने के लिए उपयोग किया जाता है. यह कुछ जानकारी थी Database Components के बारे में.
Database Management System के कार्य -(Function of DBMS)
Database में जो कुछ भी कर पाते हैं। उसके लिए एक software की जरूरत होती है। जिसे DBMS कहते हैं। DBMS एक Interface provide कराता है। जिसकी सहायता से बहुत से कार्य कर पाते हैं। जैसे;
- Database Create करना।
- Data Insert करना।
- Data Edit करना।
- Data Delete करना।
- Data Access करना।
- Data Update करना।
Database का उपयोग - Use of DBMS
Internet पर ऐसे बहुत सारे Dynamic Website उपलब्ध है। जो Database का उपयोग करती है। सभी के बारे में इस post में बताना सही नहीं होगा। यहाँ हम सिर्फ ऐसे कुछ उदाहरण देखेंगे। जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि Database का उपयोग कहाँ-कहाँ किया जाता है।
1. Shopping website
Internet पर ऐसे बहुत से shopping website उपलब्ध है। जो Database का उपयोग करती है। उदाहरण के तौर पर सबसे अधिक पॉपुलर शॉपिंग वेबसाइट Amazon और Flipkart को देख सकते हैं। यहाँ User के Information जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादि से लेकर order list आदि सब Database पर store होते हैं।
2. Social media
Social media! Internet पर सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले sites हैं। सोशल मीडिया भी Database का इस्तेमाल करती है। social media website पर बहुत से User होते हैं। उन सभी के बहुत सारे Information से लेकर के उनके Messages, Post, Status इत्यादि Database में ही संग्रहित किए जाते हैं।
3. Online video
Online video streaming तो आपने किया ही होगा। online वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भी Database का उपयोग किया जाता है। ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग website अपने video के अलावा User के जानकारी को भी Database में Store रखता है।
4. Online gaming
Online गेम खेलना किसको पसंद नहीं होगा। आपने भी online गेम जरूर खेला होगा। आपको बता दूँ कि सभी ऑनलाइन गेम Database का उपयोग नहीं करती है। लेकिन online gaming में भी डेटाबेस का उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए आप सबसे अधिक popular गेम PubG को देख सकते हैं।
5. Banking
Bank को तो आप सभी लोग जानते ही होंगे। यहाँ पर भी database का उपयोग किया जाता है। आप कभी भी अपने बैंक खाता से लेन देन कर लें। वो सभी बैंक database में स्टोर होते हैं। तभी तो आपके passbook पर बहुत पहले के Transactions भी प्रिंट हो जाते हैं।
6. College website
College के वेबसाइट के लिए भी Database का उपयोग किया जाता है। जब college की वेबसाइट पर result पब्लिश किया जाता है। तब रिजल्ट डेटाबेस की वजह से ही देख पाते हैं। क्योंकि पहले से ही roll no. और roll code के अनुसार डेटाबेस में रिजल्ट Store कर लिए जाते हैं। जिसे college की वेबसाइट से Roll No और Roll Code के द्वारा रिजल्ट check किया जाता है। इसी process को Database Retrieve या Database Access कहते हैं।
7. Railway और flight ticket reservation
Ticket बुकिंग में भी Database का उपयोग होता है। जिसमें टिकट से संबंधित सभी जानकारी store किया जाता है।
8. आधार card
आधार कार्ड में हमारे सभी जानकारी store होते हैं। हमारे नाम, मोबाइल नंबर, पता इत्यादि परिचय से लेकर हमारे finger print आदि भी Store होते हैं। कहने का मतलब हमारा सब कुछ आधार कार्ड में Store है। और यह सब information आधार कार्ड में नहीं बल्कि किसी database में ही Store है।
Database के लाभ (Benefits of Database in Hindi)
ऊपर आपने database के उपयोग को पढ़ा। मुझे उम्मीद है कि इससे आप समझ गए होंगे कि Database क्या है और Database के लाभ क्या है। लेकिन अगर आप फिर भी Database के लाभ नहीं जानते हैं। तो यहाँ हम Database के लाभ जान लेते हैं।
- Database के कारण information को आसानी से और कहीं से भी प्राप्त कर पाते हैं। जैसे; रिजल्ट
- Database में डेटा को स्टोर करना या फिर उसमें परिवर्तन करना भी आसान होता है।
- Database पर संग्रहित digital data पेपर files की तुलना में अधिक सुरक्षित और संरक्षित होता है।
- Database में Data को बहुत अधिक समय के लिए Store कर के रख सकते हैं।
- Database से Data Access करना बहुत आसान होता है।
- Database से एक बार में बहुत से लोग भी डेटा Access कर सकते हैं।
- Database को बिना Permission के कोई भी Access नहीं कर सकता है।
- Backup और Recovery जैसी सुविधाए भी Provide कराता है।
डेटाबेस के उदाहरण -Example of DBMS
वैसे तो बहुत से DBMS Software है, उनमे से कुछ हैं
1. Dbase
जितने भी DBMS हैं उनमे में से Dbase सबसे पहले बनाया गया था. इसका प्रयोग Microcomputers में किया जाता था. अपने समय में यह software सबसे Successful DBMS था. DBASE में ये सारे Component रहते है जैसे Database Engine, Query system, a forms engine और तीनों को Run करने के लिए एक Programming Language का Use किया जाता है. इस File का Extension रहता है .dbf |
Ashton-Tate नाम की Company ने 1980 में Dbase को प्रकाशित(Publish) किया था, Microcomputer के os में चलाने के लिए इस DBMS का उपयोग किया जाता था. बाद में इसका प्रयोग Apple-|| और IBM PC में भी होने लगा, दोनों ही dos os पे चलते थे. कई सालों तक Dbase को Best Selling Software of the Year से भी नवाजा गया था. जब Dbase-||| Release हुआ तो ये UNIX और VMS में भी Run होने लगा.
2. FoxPro
यहाँ एक text-based procedurally oriented programming language के साथ साथ यह Database Management System भी है. यह एक Object Oriented Programming Language है. प्रथम बार Fox Software ने इसको प्रकाशित किया था.
लेकिन Microsoft ने FoxPro को आगे चल के MS-DOS, Windows और Unix version में चलने के लिए Develop किया. अभी इसका नाम है Visual FoxPro है लेकिन कुछ साल पश्चात 2007 में इसका Production बंद कर दिया गया.
3. IMS
IMS Database में data Store करने के लिए hierarchical model को Follow किया जाता है. जो DB2 और Relational Model से काफी भिन्न है. आमतौर पर Information Management के लिए इस DBMS का प्रयोग होता है.
4. Oracle
Oracle को Oracle RDBMS भी बोला जाता है. यह object-relational database management system है. आज के समय में इसका बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है इस software Company का नाम है Oracle Corporation. Larry Ellison और उनके दो दोस्त इस corporation के CO-Founder थे.
5. MySql
यह एक object-relational database management system है. इसका नाम इसके CO-Founder Michael Widenius की बेटी के नाम पर रखा गया था और SQL मतलब Structured Query Language. इस DBMS Software Company का नाम है mySQL AB जिसका गठन 1995 में हुआ था. अब इसके मालिक Oracle Corporation है .
6. DB2
यह एक Database का Product है. यह RDBMS है मतलब Relational Database Management System है. DB2 का उपयोग Data को database में Store, Analyze और Retrieve करने के लिए किया जाता है. db2 Object Oriented के Concept को भी follow कर रहा है.
आज आपने क्या सीखा
मेरी हमेशा से ही यही कोशिश रहती है की आपको इस पोस्ट डेटाबेस क्या है – What is Database in Hindi की पूरी जानकारी आपको मेरे एक ही लेख में मिल जाए. आज आप सिख ही गए हैं डेटाबेस सिस्टम क्या है और Database Model in Hindi. थोडा अच्छे से समझाने के लिए कुछ Example लेके आपको समझाने की प्रयास किया है.
उम्मीद है ये लेख आपको पसंद आया होगा, कैसा लगा आप जरुर नीचे comment कर के बताइए. अगर अब भी कोई सवाल आप पूछना चाहते हो तो निचे Comment Box में जरुर लिखे. चलो बनायें Digital India जय हिंद, जय भारत, धन्यवाद.

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions