Relational database क्या होता तो (what is relational database in hindi)

Internet पर आप किसी भी website या application में जो भी data देख रहे हैं वह किसी न किसी database में पहले से ही store रहता है। database के  एक नही बल्कि कई प्रकार हैं और उन्ही में से एक है relational database, जिसके विषय में आज हम चर्चा करने वाले हैं।

सन 1970 में IBM के एक computer scientist " Edgar F. Codd " नाम के व्यक्ति ने relational database का concept पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था। तब से यह समय के साथ और भी अधिक लोकप्रिय होता गया और आज database के तौर पर ज्यादातर relational database model का ही प्रयोग हो रहा है।

आज हम इस post में relational database क्या होता है? इसके लाभ और हानि क्या हैं? इसकी क्या विशेषताएं हैं आदि के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही यह भी जानेंगे की Traditional database की अपेक्षा Relational database के क्या फायदे हैं? और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

Relational Database क्या है? (What is Relational Database Management System in Hindi?)

Relational Database एक प्रकार का Database है जिसमे Data को अलग-अलग table के रूप में व्यवस्थित तरीके से store करके रखा जाता है और ये tables एक दुसरे से related होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आपस में जोड़े जा सकते हैं।

Relational Database मॉडल की वजह से Data को maintain करना और आवश्यकता पड़ने पर उसे fetch करना बहुत ही सरल हो गया है। हम अलग-अलग table के data के बीच सम्बन्ध स्थापित कर सकते हैं और उन सभी table से data को एक लाइन की query लिखकर आसानी से retrieve कर सकते हैं।

Relational database


उदाहरण के लिए हम किसी कंपनी या shop में customer की जानकारी को Database में store करते हैं तो उसके लिए Customer table और Transaction Table नाम के दो टेबल बनाते हैं। जहाँ Customer table में customer_id, Name, Address नाम के कॉलम रहेंगे और Transaction table में customer_id, transaction_date, amount आदि रहेंगे।

Relational database के लाभ और हानि

आज के समय में relational database (RDB) का प्रयोग बहुत ही अधिक हो रहा है और लगभग सभी modern DBMS system relational database model के आधार पर बनाये गये हैं। इस प्रकार के database model के कई फायदे हैं साथ ही इसके अलावा इसमें कुछ खामियां भी हैं। नीचे हम आपको Relational Database के लाभ और हानि के विषय में बता रहे हैं।

Relational Database के लाभ – Benefits of Relational Database in Hindi

समझने और उपयोग करने में सरल है: Relational DB का structure बहुत सरल होता है। table में अलग-अलग rows और columns होते हैं जिससे data manage करना आसान होता है। इसे access करने के लिए SQL का इस्तेमाल होता है जो की बहुत ही आसान है।

यह Data Redundancy को कम करता है: Relational Database management system में हर table में specific data होते हैं और जरुरत पड़ने पर अलग-अलग table को connect कर डाटा access किया जा सकता है। इससे duplicate डाटा की समस्या नही आती।

Data security: एक relational database management system में database administrator के पास कुछ विशेष उपयोगकर्ताओं को data एक्सेस देने का power होता है जो डेटा को secure बनाता है। इसे एक्सेस करने के लिए password की जरुरत पड़ती है।

यह Flexible होता है: इस database मॉडल में हम आसानी से जितने चाहें उतने table बना कर इसके आकार को बढ़ा सकते हैं और इन tables को आपस में connect कर सकते हैं।

Multi user: एक से अधिक users एक ही समय में एक relational database को access कर सकते हैं। यहां तक ​​कि अगर data अपडेट किया जाता है, तो भी user उन्हें आसानी से access कर सकते हैं। इसलिए, multi access से होने वाली समस्याओं को संभवतः रोका जा सकता है।


Relational Database के नुकसान – Limitations of Relational Database in Hindi

High Cost : RDBMS की setup और रखरखाव बेहद महंगा हो सकता है, जो की अक्सर एक छोटे व्यवसाय के बजट के बाहर होता है। Start करने के लिए आपको software खरीदने की ज़रूरत पड़ती है और कई मामलों में इसे set करने के लिए Structured Query Language या sql में अनुभवी पेशेवर database administrator या programmer की जरुरत पड़ती है।

Structured Limits: कई relational database system में data field की लंबाई को पहले से define किया जाता है। यदि आप किसी field में उसके limit से अधिक जानकारी दर्ज करते हैं तो जानकारी खोने का डर रहता है।

Data Loss का खतरा: बड़े organizations अधिक tables के साथ अधिक संख्या में database system का use करते हैं। इन सूचनाओं को एक system से दूसरे system में transfer करने के लिए use किया जा सकता है लेकिन transfer के समय जरुरी table के छूट जाने या किसी गलती से data loss का खतरा हो सकता है।


Relational Database की विशेषताएं – Relational Database Features in Hindi

  • RDBMS में सभी data table में store किये जाते हैं।
  • यह सुनिश्चित किया जाता है की सभी data rows और columns के form में store किये गये हैं।
  • हर एक row की unique identification के लिए primary key का concept उपयोग किया जाता है।
  • Foreign key की सहायता से दो अलग-अलग table को जोड़कर data निकाला जा सकता है।
  • Validation rules की सहायता से हम यह define कर सकते हैं की कौन से column में किस type का data enter किया जा सकता है जैसे: number, text, date आदि।
  • Normalization process की सहायता से data को बिना redundancy के database में organize किया जा सकता है।
  • Index create करके data retrieving की speed को बढ़ा सकते हैं।
  • Virtual table की सहायता से हम queries को simplify कर सकते हैं।


RDBMS क्या है? (Relational Database Management System in Hindi)

  • RDBMS यानि Relational Database Management System एक प्रकार का software या program है जो की user, application और database के बीच माध्यम (interface) का काम करता है।
  • RDBMS की सहायता से हम database पर create, update, delete, और data retrieve जैसे operation को perform कर पाते हैं और database में data को manage कर पाते हैं।
  • Database पर इन operations को perform करने के लिए अधिकतर RDBMS systems द्वारा SQL programming का प्रयोग किया जाता है और हर operation के लिए अलग-अलग तरह से queries लिखे जाते हैं।
  • अधिकतर RDBMS systems सुरक्षित तरीके से transaction को या किसी भी task को perform करने के लिए ACID properties को follow करती हैं।

"ACID properties क्या है? "इसकी संक्षिप जानकारी कुछ इस प्रकार है:

Atomicity: इसके अनुसार यदि transaction के दौरान कोई भी operation fail हो जाता है तो पूरा transaction fail हो जाता है और Database पर कोई भी changes नही होते।

Consistency: Database में उपस्थित Data पर किसी भी transaction का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होना चाहिए। यदि operation perform होने से पहले Database एक consistent state में था, तो उसे operation के बाद भी consistent रहना चाहिए।

Isolation: सभी transactions अपने-आप में अलग होते हैं।

Durability: एक बार कोई कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद, Database में किए गए बदलाव स्थायी होने चाहिए, अगर कोई system failure भी हो जाए तो भी इसमें बदलाव नही होने चाहिए।

"Relational Database और RDBMS के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।"


Traditional डेटाबेस की अपेक्षा Relational डेटाबेस के क्या फायदे हैं(difference between traditional database and relational database)

  • Traditional database एक साधारण database होता है जिसमे data को एक file के अंदर store करके रखा जाता है। इसमें हम data के बीच सम्बन्ध (relationship) स्थापित नही कर पाते हैं।
  • आइये जानते हैं की traditional database और relational database में क्या अंतर हैं और traditional database की अपेक्षा relational database का उपयोग क्यों किया जाता है:
  • Traditional Database में Data File के रूप में और Relational Database (RDBMS) में Data एक टेबल के format में Store किया जाता है।
  • RDBMS में अलग-अलग Data टेबल के बीच relationship बनाकर Data को retrieve किया जा सकता है जबकि traditional db में यह सम्भव नही है।
  • Traditional Database का उपयोग छोटे Database और सीमित Data के लिए किया जा सकता है लेकिन बड़े Database के लिए यह उपयोगी नही है।
  • Traditional Database में data redundancy (data का दोहराव) की सम्भावनाएं होती हैं जबकि Relational DB में ऐसा नही होता।
  • Traditional Database single user को support करता है जबकि relational DB को multiple user access कर सकते हैं।
  • Relational DB की तुलना में traditional database system में data retrieval की गति मंद होती है।
  • RDBMS में Data अधिक सुरक्षित होता है।

इन सभी points से आपको समझ आ गया होगा की आखिर Traditional database की जगह RDBMS का क्यों अधिक उपयोग होता है।


आज आपने क्या सीखा

मेरी हमेशा से ही यही कोशिश रहती है की आपको इस पोस्ट Relational Database क्या है – What is Relational Database in Hindi की पूरी जानकारी आपको मेरे एक ही post में मिल जाए. आज आप सिख ही गए हैं Relational Database Management System क्या है और इसके लाभ तथा हानि क्या है in Hindi.
आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा, कैसा लगा आप जरुर नीचे comment कर के बताइए. अगर अब भी कोई सवाल आप पूछना चाहते हो तो निचे Comment Box में जरुर लिखे. चलो बनायें Digital India जय हिंद, जय भारत, धन्यवाद.

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने