Micro computer क्या है, कितने प्रकार के होते हैं?

माइक्रो कंप्यूटर के प्रकार(types of micro computer)

विश्व में बहुत सारे छोटे computer  हैं  जिन्हें micro computer कहा जाता है|सभी का अलग- अलग कार्य होता है| चलिए आज micro computer का बर्गीकरण करते हैं|

शुरुआती दौर में computer  का आकार बहुत बड़ा होता था इन्हें एक कमरे में store एवं operate किया जाता था लेकिन वर्तमान में computer  कितने portable  हो चुके हैं कि आसानी से इन्हें बैग में कैरी कर ले जाया जा सकता है|

आज घर-घर में micro computer अर्थात् personal computer  का उपयोग किया जाता है|लेकिन क्या आप जानते हैं माइक्रो कंप्यूटर कितने प्रकार के   होते हैं|और आज की इस post  में हम detail  से जानेंगे micro computer के सभी types  के बारे में| आइए सबसे पहले जानते हैं कि micro computer क्या हैं?

Micro computer kya hai, kitne prakaar ke hote hai?


माइक्रो कंप्यूटर क्या हैं?

माइक्रो-कंप्यूटर electricity  की सहायता से चलने वाला एक computer  है जिसमें microprocessor  होता है| जिस कारण  से इसका आकार बड़े computers, mainframe computer and minicomputer की तुलना मे छोटा होता है परंतु यह computer  अन्य कंप्यूटर की तरह ही कार्य करने में सक्षम होते हैं|बस यह साइज में छोटे होते है।

इन computers को PC  के तौर पर भी जाना जाता है। अगर आसान शब्दों में कहें तो mini computer  एक माइक्रो कंट्रोलर ही होता है। जिसका उपयोग घर के अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में भी किया जाता है।


Also read :- 

Computer kya hai? 


माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग ? (Use of Micro Computer)


Computer का उपयोग तो आजकल आम  बात हो गयी है और micro Computer का उपयोग छोटे तथा कम कीमत के होने के कारण  सबसे अधिक होता है। आज हम देखते है कि हर स्थान पर इसी Computer का प्रयोग हो रहा है।  Micro Computer का उपयोग इस प्रकार से है –

  1. Office Work (ऑफिस का काम करना)
  2. Play Gaming (गेम खेलना)
  3. Calculation (गणना करना)
  4. Create Documents (डॉक्यूमेंट बनाना )
  5. Internet ( इंटरनेट चलाने के लिए)
  6. Banking (बैंकिंग में)
  7. Play Videos (वीडियो देखना) आदि।

Micro Computer का इतिहास हिन्दी में


विश्व का प्रथम Micro Computer सन् 1974 में Micro Instrumentation and Telemetry Systems के द्वारा बनाया गया था।  पहले micro  computer का नाम ऑल्टेयर 8800 ( Altair 8800 ) था। Altair 8800 सन् 1975 में अमेरिका की एक  Books के Front Page पर छापने के बाद बहुत अधिक Famous हुआ था। इस computer में 256 Bytes की RAM (रैम) लगी हुई थी।  बाद में इस computer का आकार और कीमत को कम करते हुए कई प्रकार के computers का विकास हुआ।

Micro Computer की विशेषताएँ  हिन्दी में

सन् 1970 में Micro Processor का Development हुआ तथा वे सभी computer जो Micro Processor को प्रमुख अवयव के रूप में उपयोग में लेते थे, Micro Computer  कहलाये।

1.यह computer Size में सबसे छोटा तथा कम कीमत के होते हैं।

2. Personal Use में इस्तेमाल किए जाने के कारण इन्हें पर्सनल कंप्यूटर या पीसी ( Personal Computer Or PC ) भी कहा जाता है।

3. आरंभिक Micro Computer एक-प्रयोक्ता Computer थे अर्थात इन पर एक समय में एक ही प्रयोक्ता कार्य कर सकता था। परंतु कालान्तर में Computer तकनीकी विकास के कारण आजकल के आधुनिक Micro Computer Multiuser प्रणाली पर आधारित हो गए हैं। जिनमें एक से अधिक user काम कर सकता है।

4. इनकी Storage Power तथा Processing की Speed others computer की तुलना में कम होती हैं।

5. IBM- PC, APPLE-II, आदि best micro computer के examples हैं। ये थी Micro Computer की विशेषताएँ।

Micro Computer के लाभ –

इस computer के कई Advantages है जिनमें निम्न important हैं। 
1. इसका size छोटा होने के कारण से हम इस computer को कहीं भी ले जाकर उपयोग मे ले सकते है।

2. इस computer का Rate  भी अन्य computer की तुलना मे कम है यानी गरीब व्यक्ति भी खरीद सकता है। और अपने पर्सनल काम कर सकता है। 


माइक्रो कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

निचे आपको माइक्रो कंप्यूटर के कुछ  उदाहरण दिये गये हैं:-

  1. Desktop Microcomputer
  2. Laptop Microcomputer
  3. PDA Microcomputer
  4. Palmtop Microcomputer
  5. Workstations Microcomputer
  6. Servers Microcomputer
  7. Mini tower Microcomputer
  8. Full tower Microcomputer
  9. Tablet and Smartphone Microcomputer

आइए माइक्रो कंप्यूटर के इन प्रकारों के बारे में विस्तार से जानते हैं:-

Also read :- 

Computer kitne types ke hote hai? 


1. डेस्कटॉप माइक्रो कंप्यूटर

Desktop Computer, माइक्रो कंप्यूटर का सबसे लोकप्रिय प्रकार हैं। डेस्कटॉप कंप्यूटर एक user फ्रेंडली कंप्यूटर हैं। इस तरह के computer  में व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी कार्य कर सकता है| इस computer  को टेबल पर रखा जाता है क्योंकि इस कंप्यूटर से और भी कई उपकरण जुड़े होते हैं|डेस्कटॉप कंप्यूटर में monitor  के साथ keyboard, mouse और दूसरे सिस्टम यूनिट के तार भी जुड़े होते हैं।

यह computer  ,user द्वारा दिए गए कमांड के अनुसार काम करता हैं और यूजर के निर्देशों के अनुसार रिजल्ट देता है। इस तरह के कंप्यूटर को वाई-फाई और LAN केबल की मदद से आसानी से internet  से कनेक्ट किया जा सकता है। इस तरह के computer  को हर जगह लेकर नहीं जाया सकते है।


2. लैपटॉप माइक्रो कंप्यूटर

Laptop भी माइक्रो कंप्यूटर का ही एक भाग है|लैपटॉप की कार्यक्षमता (functional) डेस्कटॉप कंप्यूटर की तरह ही होती है। लैपटॉप को नोटबुक के नाम से भी जाना जाता हैं|चूंकि desktop  को अपने साथ हर जगह नहीं ले जाया जा सकता,इसलिए laptop  को एक स्टाइलिश ब्रीफकेस की तरह तैयार किया गया है।

और portability  के कारण इस device  को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। लैपटॉप में अलग से किसी इनपुट device को जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है|इसमें पहले से ही सभी चीजे In-build रहती है। desktop computer  के तुलना में laptop  ज्यादा महंगे होते हैं|इस कंप्यूटर को आसानी कही भी ले जाया जा सकता है।


3. पीडीए माइक्रो कंप्यूटर

PDA का full form personal digital assistant है|PDA ,micro  computer  को यूजर की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस तरह के micro  computer अपने यूजर्स के लिए असिस्टेंट की तरह काम करते हैं|इन computers  का आकार भी tablet , पाम टॉप स्मार्टफोन के समान ही छोटा होता है। इस कंप्यूटर में भी पोर्टिबिलिटी की सुविधा होती है।

इस तरह के कंप्यूटर की LCD screen दूसरे कंप्यूटर की तुलना में छोटी होती है|PDA को दूसरे computers  के तरह LAN cable, IR, bluetooth, radio beem, WiFi के साथ आसानी से connect  किया जा सकता है।

PDA का उपयोग  लोग अधिकतर कैलेंडर, टू-डू लिस्ट, एड्रेस बुक और नोट लेने के लिए करते हैं।


4. पामटॉप माइक्रो कंप्यूटर

इस तरह के कंप्यूटर को पॉकेट कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है|यह computer  पीडीए से भी आकार में छोटा होता है|एक छोटा पोर्टेबल डिवाइस होने के कारण PDA कम बिजली का इस्तेमाल करता है।

इस तरह के computer  में इनपुट डालने के लिए styles  पेन स्टिक का प्रयोग किया जाता है|आकार में छोटा होने के कारण इस तरह के कंप्यूटर में disk drive  नहीं होता है‌, लेकिन यह कंप्यूटर disk drive और मेमोरी मैनेजमेंट करने के लिए PCMCIA‌ स्लॉट को यूज करता है।


5. वर्कस्टेशन माइक्रो कंप्यूटर

Workstation  micro  computer  को वन साइड कंप्यूटर के नाम से भी जाना जाता है, इस तरह के कंप्यूटर में कई सारे माइक्रोप्रोसेसर्स CPU लगे होते हैं। इस तरह के computer  का प्रयोग किसी खास एप्लीकेशन को डिजाइन करने के लिए किया जाता है।

एक साधारण डेस्कटॉप कंप्यूटर की तुलना में यह कंप्यूटर अधिक शक्तिशाली होते हैं| जैसा कि नाम से जाहिर होता हैं, इस तरह के कंप्यूटर को वर्किंग area में ज्यादा use किया जाता हैं।


6. सर्वर माइक्रो कंप्यूटर

Server माइक्रो कंप्यूटर को काफी पसंद किया जाता हैं क्योंकि इस तरह के कंप्यूटर में शाक्तिशाली कार्य करने की क्षमता बहुत ही ज्यादा होती है।

सर्वर माइक्रो कंप्यूटर का प्रयोग LAN और VAN जैसे नेटवर्क पर व दूसरे टर्मिनल पर डेटा रेंडर करने के लिए किया जाता हैं।

सर्वर माइक्रो कंप्यूटर को अलग-अलग उद्देश्यों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया जाता है जैसे कि web सर्वर कंप्यूटर को इंटरनेट में मौजुद सभी वेब पेजों को संचालित करने के लिए बनाया जाता हैं।


7. मिनी टावर माइक्रो कंप्यूटर

इस तरह के कंप्यूटर को एक छोटे टावर के रूप में बनाया जाता है। दूसरे computer  की तुलना में आकार में छोटे होने के कारण ही कंप्यूटर टेबल पर ज्यादा जगह नहीं लेता हैं। इस computer  में इनपुट या output करने के लिए अलग-अलग Buses का प्रयोग किया जाता है।


8. फुल टावर माइक्रो कंप्यूटर

Full tower  माइक्रो कंप्यूटर को mini tower माइक्रो कंप्यूटर का ही एडवांस वर्जन माना जाता है|इस कंप्यूटर में motherboard, storage device, graphics card , बिजली की सप्लाई जैसे कई परिधीय घटक मौजुद होते हैं।


9. टैबलेट और स्मार्टफोन माइक्रो कंप्यूटर

Tablet  और smartphone  भी माइक्रो कंप्यूटर के अन्तर्गत ही आते हैं। टैबलेट और स्मार्टफोन दोनों में ही touch  screen  interface  होता है। टैबलेट स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा और पोर्टेबल डिवाइस है|tablet और smartphone  में किसी भी तरह के डाटा ट्रांसफर करने से लेकर गेम खेलने तक कोई भी काम किया जा सकता है।


निष्कर्ष

तो दोस्तों  आज की यह पोस्ट पढ़ने के बाद माइक्रो कंप्यूटर क्या है और माइक्रो कंप्यूटर कितने  प्रकार के होते हैं,अब आप यह  जान चुके होंगे| अगर आपको आज की यह post  पसंद आई तो आप इसको शेयर करना ना भूले|

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने