क्या आप यह जानते हैं कि Computer Hardware क्या होता है(What is Hardware in Hindi)? अगर आप इन्हीं सवालों के जवाब ढूंडते हुए आए हैं तो आप बिलकुल सही स्थान पर आये हैं|
आपको पता ही होगा कि Computer में मुख्य रूप से दो Parts होते हैं एक तो Software और दूसरा Hardware| Software जिनको Computer Program भी कहते हैं| सॉफ्टवेर जिनको आप हर रोज अपने mobile और computer में use करते हैं|
Also read:-
Computer software kya hota hai?
Software के Example- VLC, Chrome, Internet Explorer, MS-WORD, MS-POWERPOINT, Photoshop, pdf reader और Operating System (Android, Windows, MAC, UNIX).
क्या आपने कभी यह सोचा है कि ये सारे “Software बिना Hardware के कुछ भी नहीं हैं”|एक बार सोचो बिना Keyboard के आप MS-WORD में कैसे लिखोगे| बिना Mouse के Photoshop में Edit भी नहीं कर सकते| pdf book को कहीं hard disk में Store ही नहीं करोगे तो Adobe Reader से पढोगे कैसे |
तो शायद मेरी बातें आपको थोड़ी बहुत समझ आ रही हैं| Keyboard, Mouse, hard disk, Monitor, Motherboard, CPU, UPS, Speaker ये सभी एक Hardware हैं|
बिना Hardware के तो हम कभी Computer की छवि के बारे में भी सोच ही नहीं सकते|चलिए अब विस्तार से जानते हैं के computer hardware क्या होता है|
Computer हार्डवेयर क्या होता है (What is Computer Hardware in Hindi)
हार्डवेयर किसे कहते है? Hardware को HW या H/W भी कहते हैं|HW Computer का वो हिसा है जिसे हम देख भी सकते हैं और छु भी सकते हैं| अगर हम पुरे सठिक तरीके से वर्णन करे तो यह Computer का Physical Component है, और इस Component में circuit board, ICs, और दुसरे electronics होते हैं|
इसका पूरा सठिक उदहारण है, जो आप अभी Screen पे जो मेरा लेख पढ़ रहे हैं, वो screen Computer, Tablet, Mobile में से किसी की भी हो सकती है| एक कंप्यूटर में जितने भी Input, Output, Processing और Storage devices हैं वो सभी एक HW हैं|
किसी भी हार्डवेयर के बिना, आपका कंप्यूटर मौजूद नहीं है, और इसके बिना नाही आप कोई सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं| अगर SW Computer की आत्मा है तो फिर आपका शारीर Computer का Hardware है| परंतु वास्तव में Hardware से कुछ भी कार्य करवाने के लिए हम Software का उपयोग करते हैं|
आगर आपको Computer में गाना सुनना है, तो ऐसा नहीं की आप Computer को बोलोगे और गाना Play हो जाएगा|इसके लिए Windows Media Player या VLC (ये दोनों सॉफ्टवेर हैं) में जब गाना Paly करोगे तभी वो Speaker पे वो गाना PLAY होगा|मतलब hw को sw के माध्यम से नियंत्रण किया जाता है|
Computer हार्डवेयर की परिभाषा
Hardware, computer का वह भाग होता है जिसे हम देख भी सकते हैं और छुकर महसूस भी कर सकते हैं|Computer हार्डवेयर के प्रकार (Types of Hardware in Hindi)
आप दो प्रकार के system देखे होंगे 1. Laptop 2. Desktop. Laptop के सारे physical components जुड़े हुए रहते हैं. मगर desktop के components अलग अलग आते हैं|लेकिन hw लगभग दोनों में एक समान होते हैं|चलिए इन Hardware के प्रकार और Examples के बारे में जानते हैं:-
Keyboard
यह एक Input device है| इस Hardware के बिना तो Computer में कुछ डाटा ENTER भी नहीं कर सकते हैं|इसी की सहायता से हम Computer के सारे लिखने वाले काम कर सकते हैं| आप जो अभी पढ़ रहे हैं वो भी इसी के Keyboard से लिखा गया है|इस electronics Devices को देख भी सकते हैं और छु भी सकते हैं| सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले devices में से यह एक है|इसके अंदर भी दूसरे Hw component होते हैं|यह device USB Port में लगाया जाता है|
Mouse
इसे pointing device और Cursor Moving Device के नाम से भी जाना जाता है| एक Mouse में 2 या 3 button हो सकते हैं|जैसे की दायां , बायां , और मध्य button (Left key, Right key, Middle key Roller)| ये सभी एक HW हैं| Mouse को Flat Surface पे या Mouse Pad पे रखा जाता है| Cursor को Control करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है|
Scanner
यह एक Computer का बहारी HW है| Scanner का इस्तेमाल करके लिखित कागजात और तस्वीरों को digital चित्र में परिवर्तित कर memory में सुरक्षित रखा जा सकता है| Scanner के द्वारा documents को भी scan कर Computer में स्टोर किया जा सकता है|इसे Extenal H/W कहते हैं|
Monitor
कंप्यूटर मॉनिटर एक electronic device है जो की कुछ Computer में output दिखाने के लिए किया जाता है|यह एक T.V के तरह दीखता है| एक बड़ा और अच्छा display resolution हमे अच्छी तस्वीर दिखाता है |ये Hardware LAPTOP में छोटा साइज़ का होता है और Desktop में थोडा बड़ा होता है|
CRT Monitor :- ये भारी और बड़े होते हैं और बहुत deskspace और electricity इस्तेमाल करते हैं|यह सबसे पुरानी इस्तेमाल किये जाने वाली technology है|यह cathode ray tube technology पर आधारित है जो की television के लिए बनाए गए थे|परन्तु ये monitor आज कल नहीं चलते|
LCD Monitor :- यह एक तरीके का flat panel display है| ये CRT के मुकाबले नयी तकनीक है| ये monitors कम desk space इस्तेमाल करते हैं| यह कम वजन के होते हैं|यह monitors कम electricity इस्तेमाल करते हैं| एक अरसे से यही monitors का इस्तेमाल किया जा रहा है| laptops और notebook computers पे, ये touchscreens का भी काम करते हैं tablet computers, mobile phones पे|
Speaker
यह भी External Hardware हैं|इसके इस्तेमाल से हम ध्वनि सुन सकते हैं| यह ध्वनि के रूप मे output प्रदान करता है| आज कल ये system में inbuilt रहता है|
Printer
External HW. Printer एक output device है जो computer से प्राप्त जानकारी को कागज पर छापता है |कागज पर output की यह प्रतिलिपि hard copyकहलाती है| Computer से जानकारी का output बहुत तेजी से मिलता है और printer इतनी तेजी से कार्य नहीं कर पाता| इसलिये यह आवश्यकता महसूस की गयी कि जानकारियों को printerमें ही store किया जा सके इसलिये printerमें भी एक memory होती है जहाँ से यह परिणामों को धीरे-धीरे print करता है|
Motherboard
यह hw, Computer का मुख्य भाग है| इसे देखने के लिए आपको Computer को खोलने की आवश्यकता है|यह एक Board है जिसको PCB (Printed Circuit Board) कहते हैं|यह board Computer के अलग अलग Components को पकडके रखता है| और वो सारे Components हैं CPU, RAM, Hard Disk, smps port, Graphics card |
CPU (Microprocessor)
CPU जिसका पूरा नाम है Central Processing Unit. ये खुद एक Hardware नहीं है, इसके अंदर कई सारे छोटे बड़े Hardware हैं| इसे Computer का मस्तिस्क भी कहते हैं|ये Computer को Control करता है| जैसे हमारा दिमाग हमें जो बोलता है वही हम करते हैं|मुख्य रूप से इसके 3 Components हैं ALU, CU और MU. ALU जिसे Arithmatic और Logical Unit कहते हैं| CU Control Unit और MU Memory Unit. ALU arithmetic calculation जैसे Addition, Subtraction, Multiplication और Division. LU Comparison Operation Perform करता है.|जैसे Less than, greater than, equal to और Not equal to. MU में Primary और Secondary Memory होते हैं|
RAM
RAM का पूरा नाम है Random Access Memory. इसको Direct Access Memory भी बोला जाता है, यह Memory ज्यादा तौर पर Computer में Secondary Memory की तुलना में कम Size की होती है|जैसे आपके Mobile में यह 1GB, 2GB, 3GB, 4GB तक होती है|यह Electromagnetic Disk है. यह hw Rectangle shape में होती है.
Expansion cards
जितना बेहतर Graphics Card होगा उतनी ही अच्छी Image Produce होती है| Gamer’s और Video Editor प्रिय लोगों के लिए Graphics Card होना जरुरी है| यह Motherboard में लगाया जाता है| इसका आकार एक चिप जैसे होता है|
SMPS hardware का पूरा नाम है Switch Mode Power Supply. ये एक Electronic Circuit है|अगर Desktop के लिए अगर अलग से खरीदो गे तो आपको वो कुछ Square शेप का डबा मिलेगा वही SMPS है| ये Device Computer के अलग अलग हिस्सों को Power देता है जैसे की RAM, Motherboard, Fan को को power supply देता है| वैसे तो Motherboard से अलग अलग हिस्सों तक बिजली ज्याती है|
Hard Disk Drive (HDD)
HDD यह एक Data Storage Hardware Device है|Computer या Laptop के अंदर रहता है|जितने files या data या फिर कंप्यूटर प्रोग्राम इसके अंदर Store होता है|OS भी इस HDD में स्टोर होता है|इस memory को C drive के नाम से भी जाना जाता है|partition के बाद C, D, E Drive भी बनाई जाती हैं|hard drive, hard disk, fixed drive, fixed disk, and fixed disOptical drives से डाटा retrieve करके और डाटा को optical discs like CDs, DVDs, and BDs (Blue-ray discs), में Store करता है|इनकी Storage capacity बहुत ही अधिक होती है|
DVD DRIVE
DVD Drive हर Desktop और Laptop के CPU में INSTALL किया जाता है |जिनको Optical Drive भी कहते हैं|DVD drive के कुछ दुसरे नाम भी हैं Disc drive, Odd, CD Drive, DVD Drive. इनका इस्तेमाल digital data को Store करने के लिए किया जाता है|DVD, CD में जो DATA मोजूद है उसे Computer में Play करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है|
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच अंतर
- Hardware और Software आपस में एक दुसरे पे निर्भर रहते है| सठिक Output देने के लिए दोनों (sw और hw) एक जुट होकर कार्य करते हैं|
- HW के बिना Support के sw को use करना impossible है और इसी तरह sw बिना Hw का इस्तेमाल करना नामुमकिन है|
- hw को set of Program के बिना इस्तेमाल करना ना के बराबर है|
- Computer में कोई भी कार्य करने के लिए सबसे पहले सॉफ्टवेर को हार्डवेयर में लोड करवाना अति आवश्यक होता है|
- Hardware को एक ही बार खरीदने की आवश्यकता है|
- Software को बनाने में और maintenance करने में काफी खर्चा आता है|
- एक ही hw से अलग अलग तरह के job को करने के लिए, कई अलग software को Install किया जाता है|(एक मॉनिटर H/W पे Movie, word, Paint, editing जैसे कई Task कर सकते हैं लेकिन हमें अलग अलग S/W को Install करने की आवश्यकता है)
- H/w और User के बीच में sw Interface का काम करता है|
- तो कहने का एक ही तात्पर्य था दोनों एक दुसरे के बिना कुछ भी नहीं है| एक computer में hw की जितनी जरुरत होती है उतनी ही S/W की भी होती है|
हार्डवेयर का भाबिस्यत
जब पहला Computer बनाया गया था उसके सारे Components अलग अलग कमरों में थे और cables के द्वारा उन्हें जोड़ा जाता था|इसके बाद जो Computer बने उनका आकार और छोटा किया गया, इसी वजह से HW का SIZE भी छोटे हो गया|VLSI (Very Large Scale Integration) और LSI (Large Scale Integration) Technology की सहायता से इन Hardwares को ओर छोटा कर दिया गया| अब technology के कारण Computer का Size एक घडी के समान हो गया है| ULSI, Nano technology, microprocessor की मदद से अब और छोटे से छोटे size के HW बनाए जा रहे हैं|
निष्कर्ष
हमेसा से मेरी यही कोशिश रहती है की आपको सही और सठिक और पूर्ण Inforamtion आपको मिले|आज आप शायद ये सब सीखे हार्डवेयर क्या है (What is Hardware in Hindi)|वास्तव में हम Hardware से घिरे हुए हैं|क्यूंकि इन्होने हमारी जिंदगी आसान और सरल बनादी है. कभी आप ने एसा सोचा है आपका मोबाइल और Computer कैसा होगा ? इसका जवाब है वो होगा ही नहीं तो सोचोगे| हम कंप्यूटर को छु के महसूस कर सकते है लेकिन सॉफ्टवेर को कभी नहीं|
दिन प्रति दिन sw ज्यादा memory लेने लगे हैं और HW का SIZE छोटा हो रहा है| आपसे यही उम्मीद है शायद ये लेख आपको पसंद आया होगा, कैसा लगा आप जरुर निचे बताइए|अगर अभी भी कोई सवाल आप पूछना चाहते हों तो निचे Comment Box में जरुर लिखे|कोई सुझाव या सलाह देना चाहते हो तो जरुर दीजिये जो हमारे लिए काफी उपयोगी होगा जी| मस्त रहें और खुस रहें|चलो बनायें Digital India जय हिंद, जय भारत, धन्यबाद|

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions