Bios क्या है,इसका full form और कार्य.

Bios kya hai,iska full form and work.


Computer तो आप सभी चलाते है लेकिन क्या आपको यह पता है कि BIOS क्या होता है या BIOS का full form क्या होता है? या BIOS का क्या काम है? अगर नहीं तो आज इस article को शुरू से अंत तक पूरा पढ़े और आपको BIOS के बारे में सभी जानकारी इस article में मिल जाएगी।

इस article में मैं आपको सबसे पहले बताऊंगा की BIOS  क्या होती है? BIOS का full form क्या होता  है? BIOS का  क्या काम होता है और BIOS काम कैसे करता है? BIOS Computer में कहाँ होता है? और आप BIOS को कैसे access कर सकते है। यह सभी जानकारी मैं आपको एक- एक करके दूंगा।

Also read:-

Computer hardware kya hai? 


Bios क्या होता है(what is BIOS)?

BIOS एक तरह का software या firmware होता है। BIOS कंप्यूटर का एक मुख्य firmware होता है। BIOS पहला software होता है जो computer में run होता है। BIOS अपने आप चलने वाला software है जो computer स्टार्ट होते ही चलने लगता है।

BIOS कंप्यूटर को boot करने में सहायता करता है। computer को boot करने के बाद बायोस का काम खत्म हो जाता है। इसके बाद BIOS दुबारा तब काम में आता है जब आप अपने computer को start करते है।

Bios को मदरबोर्ड बनते समय ही फैक्ट्री में स्टोर किया जाता है वैसे तो आप इसके साथ कोई छेड़- छाड़ नहीं कर सकते हैं लेकिन आप बायोस को update जरूर कर सकते हैं।


Bios का Full Form क्या होती है?

Bios की full form होती है Basic Input Output System। Bios का main काम होता है computer को boot करना यानी computer start करना।


Bios Full Form In Hindi

बायोस यानी Basic Input Output System को हिंदी में “आधार निवेश निर्गम तंत्र” कहते है।


Also read:-

Computer software kya hai? 

Bios काम कैसे  करता है?

Bios आपके computer  या laptop  को शुरू करने में मदद करता है जब आप अपने कंप्यूटर को on करते है तो Bios यह सुनिश्चित करता है की आपके कंप्यूटर में लगे सभी hardware डिवाइस जैसे Hard disk, Ram, Processor,Keyboard, Mouse, Printer, Scanner आदि सही से काम कर रहे हैं या नहीं। जब Bios देख लेता है की हां सब सही से काम कर रहा है इसके बाद फिर प्रोसेसर का काम शुरू होता है।

इसके अतिरिक्त Bios आपके computer को यह भी बताता है की कौन सा input  डिवाइस है और कौन सा output  डिवाइस है। इनपुट डिवाइस जैसे Ram, Processor, Graphic Card, SMPS आदि। आउटपुट डिवाइस जैसे Keyboard, Mouse, Printer, Scanner आदि।


कंप्यूटर में Bios के मुख्य कार्य

Computer  में Bios के मुख्यरूप से 4 कार्य होते हैं जो निम्नानुसार हैं।

POST

Power On Self Test करना। जैसा मैंने आपको पहले ही बताया था की जब आप computer ऑन करते हो तो Bios सबसे पहले यह चेक करता है की computer से जुड़े सभी हार्डवेयर डिवाइस ठीक से काम कर रहे है या नहीं।


SETUP

Post के दौरान यह motherboard और chipset को configure करता है।


BIOS

Bios आपके operating system और आपके hardware के बीच एक ब्रिज की तरह काम करता है।


BOOTSTRAP LOADER

OS  लोड करने के लिए hard disk  बूट सेक्टर को Read करता है। यह एक तरह का program होता है जो की computer के EPROM मे स्‍टोर होता है जो कि कंप्यूटर चालू होने पर processor द्वारा स्वचालित रूप से निष्पादित होता है।

Computer के मुख्य मेमोरी RAM मे फ्लॉपी डिस्क या हार्ड डिस्क से os लोड करना इस प्रोग्राम का काम होता है की जब तक कि बूट प्रक्रिया पूरी न हो जाये तो ऑपरेटिंग सिस्टम को मुख्य मेमोरी RAM मे कॉपी किया जाता है तब तक उपयोगकर्ता कंप्यूटर का उपयोग नही कर सकता।


Bios कहाँ होता है?

Bios मदरबोर्ड में लगी EEPROM (Electrically Erasable Programmable Read Only Memory) चिप में स्टोर होता है। यह एक Non Volatile Rom है मतलब आप Bios को re-update या rewrite कर सकते है।

Bios की सभी सेटिंग CMOS (Complementary metal oxide semiconductor) chip  में स्टोर होती है। और इस CMOS चिप को CMOS बैटरी पावर मुहैया कराती है।

Cmos बैटरी डाटा स्टोर नहीं करती है। डाटा स्टोर तो cmos चिप करती है लेकिन cmos बैटरी यह सुनिश्चित करती है कि कंप्यूटर बंद होने पर भी cmos चिप को पावर मिलती रहे। इसलिए आपने देखा होगा, जब आपका कंप्यूटर बंद भी हो जाता है तब भी कंप्यूटर की डेट और टाइम नहीं बदलता है क्योकि cmos बैटरी का मुख्य काम यही है की जब कंप्यूटर बंद हो तब भी cmos चिप को cmos बैटरी पावर सप्लाई करती रहे।


कंप्यूटर में Bios कैसे Access करे?

अब आपको यह तो पता चला गया कि Bios क्या होता है Bios की फुल क्या होती है और Bios  क्या काम करता है और कैसे करता है। अब मैं आपको बताऊंगा की Bios को अपने computer में आप कैसे ओपन कर सकते है।

Bios को अपने computer में खोलने के लिए आपको सबसे पहले यह देखना होगा की आपके पास कौनसा computer है क्योकि हर कंप्यूटर या लैपटॉप में Bios को खोलने के लिए अलग अलग keys प्रयोग में लगयी जाती है|

आपके पास जिस भी कंपनी का कंप्यूटर या लैपटॉप है आपको उसके लिए ऊपर दी गयी keys को press करना है। ध्यान रहे, जब आप कंप्यूटर ऑन करते है तो computer में लोगो आने से पहले आपको यह key दबाते रहना है जब तक की Bios ओपन नहीं हो जाता है। इसके अलावा कई computer के Bios Esc और Del से भी खुल जाते है। अगर यह  key काम न करे तो आप वह आजमा सकते है।


बायोस को अपडेट कैसे करे?

अगर आपको नहीं पता है की BIOS को अपडेट क्यों करते है तो मैं आपको बता दूँ की BIOS को update करने से आप पुराने motherboard में नए CPU को लगा सकते है जैसे अगर आपके पास एक 6th जेनरेशन का मदरबोर्ड और 7th generation का प्रोसेसर है तो आप बायोस को अपडेट करके 6th generation के motherboard में 7th generation के प्रोसेसर को चला सकते है।

BIOS अपडेट दो तरीको से होता है एक तो window के द्वारा आप bios को अपडेट कर सकते है लेकिन इसके लिए आपके  computer में window होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरा तरीका है Pendrive में बायोस की फाइल को डालकर आप bios को boot करके बायोस को अपडेट कर सकते है।

आज मैं आपको दोनों तरीके एक एक करके बताऊंगा।

अगर आपके कंप्यूटर में window नहीं है और आप bios को अपडेट करना चाहते है तो आप दूसरे वाले तरीके से ही BIOS को अपडेट करे।

विंडो के द्वारा बायोस अपडेट करे – सबसे पहले आपको जिस भी कंपनी का आपका motherboard है उस कंपनी की official website में जाना है और वहाँ से अपने motherboard का latest बायोस डाउनलोड करना है। इसके बाद आपको अपने BIOS की ऑफिशल utility चलानी है और वहाँ आपको अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। वहाँ से आप आपने सेटअप को run करने BIOS  को अपडेट कर सकते है।

डायरेक्ट बायोस अपडेट करे – इसके लिए आपको एक Pendrive और उसमें बायोस का setup चाहिए जो आपने download किया था। ध्यान रहे अगर सेटअप zip फाइल में हुआ तो आप उसे पहले ही extract कर ले। इसके बाद आपको computer को रीस्टार्ट करके बायोस को खोलना है और फिर advance ऑप्शन में जाकर BIOS को अपडेट करना है।


सावधानी – BIOS को अपडेट करने से पहले आपको कुछ बाते ध्यान में रखनी है जैसे अगर आपके पास एक computer है और उस कंप्यूटर में UPS नहीं है तो मैं आपको यही सलाह  दूंगा की आप बाहर किसी शॉप से ही BIOS को अपडेट करवाए क्योकि अगर bios अपडेट करते समय बिजली चली गयी तो आपका motherboard खत्म यानी died हो जाएगा। अगर आपके पास laptop है तो बायोस को अपडेट करने से पहले अपने लैपटॉप को पूरा charge रखे।


निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है की आपको bios kya hai उसके full form और कार्य   और बायोस के बारे में सारी जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर फिर भी आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे नीचे comment करके पूछ सकते हैं ।

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने