System software क्या है और इसके प्रकार.

System software क्या है  (What is system software in hindi) : जब हम software kya hai ?,का नाम लेते हैं तो system software और application software का नाम लिए बिना बात पूरी नहीं हो सकती है|

System software kya hai definition aur examples


ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते है की, System Software क्या है? सिस्टम सॉफ्टवेयर की परिभाषा क्या है? सिस्टम सॉफ्टवेयर example क्या है? तो आप बिलकुल सही article पढ़ रहे हैं|


यह भी पढें:-


System software वह होता है, जो computer hardware को Manage और Control करता हैं|इन्हीं की वजह से Application Software कंप्यूटर पर run कर पाते हैं| System Software का बेस्ट उदाहरण operating system है जैसे windows जिसे आप अपने computer  पर इस्तेामाल करते हैं|

कई लोग तो operating system को ही, System software समझते हैं, लेकिन आपके computer में system software उसी समय installed हो जाते हैं जब आप अपने computer में Operating System को इनस्टॉल करते हैं।

सिस्टम सॉफ्टवेयर को “low-level” software  भी कहा जाता है क्योंकि यह आपके computer में बहुत ही basic level पर कार्य करता है|उम्मीद करते है आप समझ पा रहे होगें कि, system software kya hai? चलिए विस्तार में सिस्टम सॉफ्टवेयर डेफिनिशन की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं|


यह भी पढें:-


सिस्टम सॉफ्टवेयर की परिभाषा (definition of  system software in hindi)

"System software वह program  होता है जो computer चलाने और उसे काम करने योग्य बनाता है|"

सिस्टम सॉफ्टवेयर क्या है हिन्दी में– 

System Software ऐसे programs को कहते हैं जिनका कार्य system अर्थात कंप्यूटर को चलाने और उसे कार्य करने योग्य बनाए रखना है|System Software ही hardware में जान डालने का काम करते है| समझ लीजिए इसके बिना computer  एक बेजान मशीन है।

System सॉफ्टवेर आपके computer पर Hardware और Application सॉफ्टवेर को Run कराने में सहायता करता है| और यह आपके पुरे computer को भी manage करता है|साथ ही यह system और user के बीच एक interface का काम भी करता है।

अगर System Software के example की बात करें तो इसमें Operating system, BIOS, Drivers (Bluetooth, WLAN, Audio) आदि, इनके कुछ प्रमुख उदाहरण हैं|


Application software क्या है (what is application software in hindi)?

अब बात करते हैं Application software कि ये भी एक प्रकार का software होता है, जिसे high level language में लिखा जाता है जैसे: Java, VB, .net, आदि ,इसे बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ये यूजर और सिस्टम सॉफ्टवेयर के मध्य interface का कार्य कर सके| ये user की स्पेसिफिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए design किया जाता है। ये computing software, editing software, designing software, आदि भी हो सकते हैं। अर्थात प्रत्येक application को उसके specific कार्य हेतु design किया गया होता है|इसका सबसे अच्छा उदाहरण: MS word, आदि हैं।

System  software  के प्रकार – Types of system software in hindi

अगर हम System Software के प्रकार की बात करें तो Systems software को पांच भागों में categorize किया गया है|यही computer hardware की प्रक्रियाओं और कार्यों को नियंत्रित करते हैं।

  • Operating System
  • Device Driver
  • Firmware
  • Translator
  • Utility

चलिए एक-एक करके System Software के प्रकार (Types of system software in hindi) के बारे में विस्तार में उदाहरण के साथ जानते हैं|

1. Operating System

Operating system किसी भी computer के system software का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। वास्तव में यह computer और user के बीच की एक कड़ी है। जो computer यूज़र के कार्यो को computer द्वारा बहुत ही सरलता से करा देता है|

Operating system का मुख्य काम user के आदेशो को computer तक पहुचाना है| तथा computer द्वारा दिए गए परिणामों एवं संदेशों को user तक पहुचाना है|साथ ही इसका काम User द्वारा बनाए गए program को start करना, पालन करना तथा end करना भी है|

आसान शब्दों में कहे, तो Operating system ही वह जरिया है जिसकी मदद से हम अपनी बातों को computer hardware तक पहुचाते हैं|computer में सबसे पहले Operating System को ही install किया जाता है|कुछ Operating System का नाम Microsoft Windows, Linux, Mac OS आदि है|

2. Device Drivers

Device Driver software एक  ऐसा system software है जो computer devices और उसके peripherals को जीवन प्रदान करता है| Drivers की सहायता से ही, computer से सभी connected components और external add-ons अपने काम को आसानी से कर पाते हैं|

Mouse, Keyboard, Soundcard, Display card, Network card, Printer आदि,कुछ ऐसे devices के नाम हैं जिन्हें drivers की जरुरत पड़ती है| Drivers की मदद से ही, Operating System किसी को काम assign करते हैं|

3. Firmware

Firmware एक ऐसा operational software है जो flash, ROM या EPROM memory chip में embedded होता है|यह किसी भी single hardware के सभी activities  को manage और control करता है|simple शब्दों में कहे, तो Firmware को आप “hardware के लिए software  के रूप में” समझ सकते हैं।

चलिए आपको और अच्छे से समझाने की कोशिश करते हैं |मान लीजिये आपके हाथ में TV का Remote है,अब आप जैसे ही TV Remote से अपने पसंद के चैनल का बटन प्रेस करते हैं तो क्या आपने कभी यह सोचा है कि TV Remote यह कैसे समझ जाता है की, उसे कौन सा signal भेजना है|

दरासल उस रिमोट में Firmware software install होता है|जिसके कारण remote यह आसानी से समझ जाता है की, उसे कौन सा signal भेजना है।

4. Programming Language Translators

यह high-level language वाले source code को machine language code में अनुवाद करने वाला intermediate प्रोग्राम हैं|अनुवाद करना, इस लिए जरुरी है क्योंकि computer केवल मशीनी भाषा में लिखे हुए प्रोग्राम का ही पालन कर सकता है। जैसे की Java, C++, Python, PHP, BASIC इत्यादि|

Language Translators को मुख्यतः compilers, assemblers और interpreters तीन श्रेणियों में बाँटा गया है। जो आम तौर पर computer manufacturers द्वारा design  किए जाते हैं।

Compiler

Compiler  एक ऐसा program  है जो किसी high level language में लिखे गए program का translation computer की मशीनी भाषा में कर देता है। Compiler किसी system software का वह भाग है, जिसे computer के साथ ही खरीदा जाता है।हर Programming Languages के लिए अलग अलग Compiler होते है|किसी computer में एक से ज्यादा Compiler भी हो सकते हैं।

Compiler का कार्य दो भागों में बटा होता है|पहला की यह हमारे program के हर आदेश का जांच करता है की, वह Programming भाषा के grammar के अनुसार सही है या नहीं | अगर कुछ गलत होता है तो वह बता देता है कि कहा क्या ग़लत हुवा है|अगर program में कही कुछ गलत है तो Compiler वही रुक जाता है  तब हमे program की गलतियों को ठीक करके, फिर से Compiler को देना होता है।

अब दूसरी चीज़ यह है कि , अगर program में कोई गलती नहीं है तो Compiler हमारे program के हर आदेश को computer के मशीनी भाषा में बदल देता है| इस तरह पूरा program मशीनी भाषा में तैयार हो जाता है| अब computer, मशीनी भाषा के program को समझ कर उसके अनुसार काम करने लगता है|

Assembler

Assembler computer का वह program है जो Assembly language में लिखे गए कोड, जैसे की Nemonic कोड को मशीनी भाषा, यानि binary code में बदल देता है क्योंकि computer binary के सिद्धांत पर चलता है|यह 0 और 1 की भाषा को ही समझता है।

Interpreter

इस language का उपयोग line-by-line तरीके से, High-Level Language को मशीनी भाषा में बदलने के लिए होता है|जिसके कारण इसका execution time बहुत slow हो जाता है|यह Programming भाषा जैसे की Python, Ruby और Java interpreter का इस्तेमाल करते हैं|

5. Utilities

Utility software  को Service Program भी कहा जाता है|ये वे software होते है,जो system और application software के बीच काम करते हैं| यह आपके computer को अच्छी तरह से configure, analyze, optimize और maintain करने का कार्य करते है| अगर उदाहरण की बात करे तो antivirus, disk repair, file management, security, backup, networking programs आदि हैं|

इसके अलावा इसके दुसरे application भी हो सकते हैं |जैसे की font, screensavers, icon tools इत्यादि| Utility सॉफ्टवेर आपके computer को unwanted चीजों जैसे की, viruses या spyware से भी बचाता हैं।


सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है !! (Difference between System Software and Application Software in Hindi |) 

System Software को low level  language में बनाया जाता है और Application Software को high level language  में बनाया जाता है।

System Software ,हार्डवेयर और Application Software के मध्य interface का कार्य करता है जबकि Application Software, यूजर और System Software के मध्य interface का कार्य करता है.

System Software, सिस्टम के resources को control व manage करने के लिए बनाया जाता है जबकि Application Software को यूजर के एक specific जरूरत के लिए बनाया गया होता है।

System software self  स्टार्ट हो जाता है जब सिस्टम turn on होता है और खुद व खुद बंद हो जाता है जब सिस्टम shut down  होता है जबकि application software यूजर के द्वारा start व close किया जाता है।

सिस्टम सॉफ्टवेयर को design  करने का एक सामान्य उद्देश्य होता है जबकि एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को design एक विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है।

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं आपको हमारी यह लेख सिस्टम सॉफ्टवेयर क्या है (What is System Software in Hindi) जरुर पसंद आई होगी|हमने system software  के विषय में विस्तार में  जानकारी देने कि पुरी कोशिश की है  ताकि आप सरलता से समझ सके की system software kya hai?

लेकिन फिर भी अगर आपके मन में इस article को लेकर कोई सवाल या doubts हैं,तो आप हमे नीचे  comment करके जरुर बताए |साथ ही यह लेख system software kya hai को Social Networking साईट पर शेयर जरुर करें|

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने