Utility Software क्या होता है full information हिंदी में|
हम computer से अपना कार्य करवाने के लिए software का इस्तेमाल करते हैं|कार्य की प्रकृति और जटिलता के आधार पर हमारे program भी बदल जाते हैं|जैसे resume बनाने के लिए हम Ms Word का उपयोग करते हैं और खराब और अवांछनीय files को क्लीन करने के लिए window run तथा disk cleaners का प्रयोग करते हैं|
यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि सभी software अलग-अलग श्रेणी और प्रकार के होते हैं| हम यहाँ utility software के बारे में बात करेंगे जिनका इस्तेमाल computer system को अतिरिक्त कार्यक्षमता प्रदान करने तथा performance बढ़ाने के लिए होता है|
Also read:-
Utility software क्या होता हैं (What is Utility Software in Hindi?)
ये software कम्प्युटर संसाधन (hardware, software, memory आदि) तथा उसकी संरचना (Infrastructure) की क्षमता को fast और सूचारु रूप से काम करने में सहायक होते हैं|
Utility programs अलग-अलग आकार और क्षमता में आते हैं|कुछ programs कम्प्युटर की अवांछनीय software से रक्षा करते हैं तथा कुछ utility प्रोग्राम्स अतिरिक्त functionality प्रदान करते हैं| जो operating system की क्षमता से बाहर के काम निष्पादित करने की क्षमता प्रदान करते हैं|
इन programs को केवल कम्प्युटर सिस्टम तथा system software के लिए विकसित किया जाता है ताकि computer अपनी पूर्ण क्षमता तथा ठीक प्रकार से कार्य करते रहे| इसके विपरीत application software को आम युजर के लिए बनाया जाता है|परन्तु एक utility program अप्रत्यक्ष रूप में आम user के लिए ही फायदेमंद साबित होता है|
Utility software के प्रकार (Types of Utility Software in Hindi?)
- File Management Programs
- File Compression Programs
- Backup & Recovery Tools
- Security Programs
- Disk Cleaners and Disk Managers
File Management Programs
एक computer की memory में बहुत अधिक तथा विभिन्न प्रकार का डेटा सेव रहता है| जिसका प्रबंधन file manager प्रोग्राम्स की सहायता से किया जाता है|ये programs एक युजर को सेव डेटा के साथ निम्न कार्य करने की सुविधा प्रदान करते है|
- File सेव करना
- Delete करना
- File में डेटा संपादित करना
- उसकी location बदलना
- Rename करना
- Duplicate बनाना
साथ ये programs स्थाई तथा अस्थाई दोनों प्रकार के data को Hierarchy System से प्रबंध करते हैं| इससे users को specific डेटा ढूढ़ने में आसानी रहती हैं और वह बड़ी तेजी से अपनी काम की files, फोल्डर्स को ढूढ़ लेता है|
लगभग सभी फाईल मैनेजर “search tool” भी उपलब्ध करवाते हैं|सर्च टूल की मदद से user आसानी से और ज्यादा तेज तरीके से keyword तथा file extension टाईप करके फाईल्स खोज लेता है|
File Compression Programs
उपलब्ध मेमोरी की क्षमता में वृद्धि करने का काम File Compression Programs करते हैं|और disk में डेटा सेव करने की capacity को बढ़ा देते हैं (500 जीबी हार्ड ड्राईव को 1000 जीबी नहीं करते हैं बल्कि file के वास्तविक आकार को कम कर देते है जिससे फाईल का size छोटा हो जाता है और छोटी फाईले आप ज्यादा सेव कर सकते हैं)|इस डेटा कम्प्रेशन के लिए ये program एक खास तकनीक और अलग फाईल एक्स्टेंशन (.rar, zip आदि) का उपयोग करते हैं|
Winrar, Winzip. 7-Zip ये लोकप्रिय Windows Operating System के लिए लोकप्रिय file compression software हैं| जिनका उपयोग डेटा compression के लिए अधिक्तर किया जाता हैं|
Backup and Recovery Tools
Computer system में हमारा डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप में सेव रहता है| एक छोटी सी गड़बड़ हमारे महत्वपूर्ण डेटा को पलभर में हमेशा के लिए नष्ट कर सकती है| इसी नुकसान से डेटा को बचाने के लिए Backup Utilities काम करती है,जो हमारे computer में सेव डेटा का दूसरी जगह backup बनाती रहती है, यानि हमारा डेटा दुसरी जगह copy होता रहता है|
डेटा backup का कार्य अधिकांश इंटरनेट डिस्क (क्लाउड स्टोरेज) पर होता है|जिनमें Microsoft One Drive, Google Drive, Dropbox आदि इंटरनेट डिस्क्ट्स का नाम लिया जा सकता है|
दूसरी तरफ recovery टूल का उपयोग limited डेटा को वापस लाने हेतु किया जाता है| ताकि गलती से delete हुए उपयोगी डेटा की वापस प्राप्ती हो सके|
Recycle Bin एक ऐसा ही टूल है जो delete डेटा को safe रखता है और वापस recover करने की सुविधा प्रदान करता है|
मगर ये सिर्फ recycle bin folder में मौजूद डेटा की Recovery ही करता है| यदि डेटा c folder में नहीं होगा तो deleted डेटा की recovery के लिए अन्य tools का उपयोग करना पड़ता है|
Security Tools
आजकल computer network से 4 घंटे जुडे़ रहते हैं जिसके बहुत सारे नुकसान एक युजर को उठाने पड़ते हैं| अवांछनीय programs, virus, डेटा चोरी आदी कीमत network से जुडे रहने की चुकानी पड़ती है|
मगर Online रहना आज की जरुरत है. इसलिए इन खतरों से सुरक्षा प्रदान करते है Security Tools,इनमें antivirus. Firewall, network jamars आदि का नाम शामिल हैं|
Windows Firewall Utility, McAfee, Norton, Avira आदि प्रमुख antivirus प्रोग्राम है जो युजर को cyber सुरक्षा प्रदान करते हैं|
Disk Cleaners and Disk Management Programs
Computer का इस्तेमाल करते-करते बहुत प्रकार का data निर्मित होता हैं जो memory में सेव होता रहता हैं. Computer को commands देना, programs शुरु करना, बंद करना, नया program install करना, एक पुराना प्रोग्राम remove करना ये रोजमर्र्रा की गतिविधियाँ अपने साथ बहुत सारा कचरा पैदा करती है|इस कचरे का system की कार्य-क्षमता और कार्य निष्पादन गति पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है|
इसलिए इस कचरे की सफाई के लिए Disk Cleaners की आवश्यकता पड़ती हैं जो system से अवांछनीय और अनुपयोगी डेटा को पहचानकर उसे disk से remove कर देते है|
Disk Managers प्रोग्राम्स सिस्टम में उपलब्ध स्टोरेज disks का प्रबंधन करते हैं, उनमे सेव डेटा का प्रबंध करते है और कई जगह फैले हुए एक प्रकार के डेटा को इकट्ठा करने का उपयोगी काम करते है| Disk Defragmenters, Disk Partition Editor, Disk Space Analyzer आदि प्रमुख Disk Cleaners और Disk Management Utilities हैं|
लोकप्रिय युटिलिटी प्रोग्राम्स का उदाहरण – Famous Utility Programs examples
- Antivirus Programs
- Backup Software
- DirectX
- Compression Utilities
- Cryptography Software
- Debuggers
- Disk Checker
- Disk Partition Editors
- Encryption Tools
- File Manager
- Hex Editor
- Memory Tester
- Network Monitors
- Registry Cleaners
- Screen Saver
- System Monitor
- Application Launchers
- System Profilers
- Fonts
- Icon Tools
आपने क्या सीखा?
इस post में हमने आपको utility software के बारे में पूरी जानकारी दी है| आपने जाना कि utility software क्या होता है? प्रमुख utility programs के बारे में भी आपने जाना| हमे आशा है कि यह article आपके लिए उपयोगी साबित होगा, धन्यवाद🙏💕|

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions