हम सभी Users अपने Smartphones में, Computers में, laptops में या tablets में बहुत सारे Applications का उपयोग करते हैं| लेकिन क्या आप सही माईने में जानते हैं कि ये application software क्या है? इसके अलग अलग प्रकार क्या हैं और ये किस तरह से काम करता है|यदि आपको इनके विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है तब तो आपके लिए यह article बहुत ही सहायक सिद्ध होने वाला है,क्योंकि आज हम Application Software के सभी basic points को जानने वाले हैं और इसके साथ ये जानने वाले हैं कि Application Software और System Software में क्या अन्तर है|
वैसे अगर इसकी एक general definition समझें तब यह एक ऐसा Software होता है जिसे किसी specific task को करने के लिए किया जाता है जिससे ये users की सहायता कर सके| इन software के बारे में और अधिक जानना है तब आपको यह article पूरा पढना होगा| इसलिए आज मैंने सोचा की क्यूँ न आप लोगों को "Application Software क्या है " के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाये जिससे आने वाले समय में आपको इसके सम्बन्ध में कोई भी doubts न होहो| तो बिना देरी किये चलिए शुरू करते हैं और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या होता है हिंदी में|
Application Software क्या है (What is Application Software in Hindi)
Application software एक term होता है जिसका इस्तेमाल उन softwares के लिए होता है जो कि कोई specific काम करने के लिए बने होते हैं|ये generally एक program या collection of programs होता है जिसे end users के द्वारा उपयोग किया जाता है| वैसे इसे आप एक application या simply एक app भी कह सकते हैं| देखा जाये तो सभी दुसरे software जो की system software और programming software नहीं है उन्हें आप Application Software कह सकते हैं|
Also read :-
Application software की definition in Hindi
यह एक ऐसा software होता है जिसे की users को सहायता करने के लिए develop किया गया होता है और ये केवल एक ही specific task perform कर सकता है|ऐसे Softwares को Application Software कहा जाता है| ये System Software से पूरी तरह अलग होता है| जहाँ System Software background में चलता रहता है वहीँ Application Software front end में चलता है और ये Users को चलता हुआ दिखाई भी पड़ता है|
चलिए Application Software के कुछ उदाहरणों के विषय में जानते हैं :
- Word processing software
- Database programs
- Entertainment software
- Business software
- Educational software
- Computer-aided design(CAD) software
- Spreadsheet software
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के प्रकार (types of application software)
वैसे तो Application Softwares के बहुत से प्रकार हैं लेकिन यहाँ नीचे मैंने कुछ important types के विषय में बताया है| तो चलिए उनके विषय में जानते हैं.
2. Enterprise Software: ये किसी organization की जरूरतों को पूरा करता है और इसमें data flow होता है एक huge distributed environment में|
3. Enterprise Infrastructure Software: ये ऐसे capabilities प्रदान करता है जो कि चाहिए enterprise software systems को support करने के लिए|
4. Information Worker Software: ये Address करता है individual जरूरतों को जो कि चाहिए manage और create करने के लिए information सभी individual projects के लिए departments के अंदर|
5. Content Access Software: इसका प्रयोग होता है content access करने के लिए और किसी published digital content और entertainment को address करने के लिए |
6. Educational Software: ये ऐसे content प्रदान करता है जिसकी आवश्यकता होती है students के उपयोग के लिए |
7. Media Development Software: यह ऐसे electronic media generate और print करती है जो की individual की need होती है consume करने के लिए |
Window Based Application क्या होता है और किसे कहते हैं?
Windows Application एक user build application है जो की एक Windows platform में run करता है| इन windows application में एक graphical user interface होता है जिसे की Windows Forms के द्वारा दिया गया होता है| Windows forms ऐसे बहुत ही variety के control प्रदान करते हैं जिसमें Button, TextBox, Radio Button, CheckBox, और दुसरे data और connection controls शामिल हैं |
Mutation Application क्या है?
Mutation Application उन application को कहा जाता है जिनका उपयोग title ownership को change करने के लिए होता है एक person से दुसरे तक,जब कोई property को sold या transfer किया जाता है|किसी property को mutating करने का अर्थ होता है कि वो नया owner अपने नाम में उस जमीन या जायदाद को कर लेता है, किसी land revenue department में जाकर और government भी उससे property tax charge कर सके|इन सभी documentation procedure को पहले manually किया जाता था| वहीँ अभी इसके लिए Mutation Application का इस्तेमाल किया जाता है|
Categorization of Application Software और System Software
Application Software और System Softwares दोनों को ज्यादा बेहतर रूप से समझने के लिए उन्हें ठीक तरह से Categorize करना बहुत ही जरुरी होता है|तो चलिए उन्हें एक- एक कर categorize करते हैं-
जैसे कि हम पहले ही जानते हैं की Application Software को एक ही task perform करने के लिए बनाया गया है| ऐसे में अलग level के language के उपयोग से बहुत से अलग प्रकार के Application Software होते हैं जैसे की :
यह एक ऐसा tool है जिसका उपयोग होता है letters, word sheets, type papers इत्यादि को create करने के लिए |
Eg: MS Word, MS Works, AppleWorks
2) Spreadsheet Software
एक ऐसा tool है जिसका प्रयोग होता है number intensive problems को compute करने के लिए जैसे की forecasting, budgeting इत्यादि|
Eg: MS Excel, Quattro Pro, Lotus 1-2-3, MS Works
3) Desktop Publishing Software
इस tool का उपयोग illustrative worksheets, banners, newsletters, signs, gift cards इत्यादि करने के लिए प्रयोग होता है|
Eg: MS Word, MS Publisher, Adobe PageMaker
4) Database Software
इसका इस्तेमाल data store करने के लिए किया जाता है जैसे की text information, memberships, address etc | ये users को मदद करता है information को सही तरह से sort करने के लिए|
Eg: MS Access, FileMaker Pro
5) Communication Software
ये Software Allow करता है connected computers को एक-दुसरे के साथ communicate करने के लिए ,जिसके लिए वो audio, video या chat-based medium का इस्तेमाल करते हैं|
Eg: MS Net Meeting, IRC, ICQ
6) Presentation Software
इसका इस्तेमाल multimedia stacks of cards/screens का बनाने के लिए उपयोग किया जाता है|
Eg: MS Powerpoint, Hyper Studio, Flash, Super Card, HyperCard
7) Internet Browsers
इस tool के इस्तेमाल से कोई user web में surf करता है, अपने emails read कर सकता है और साथ में web pages भी create कर सकते हैं|
Eg: Netscape Navigator, MS Internet Explorer
8) Email Programs
इन software का प्रयोग मुख्य रूप से emails को send और receive करने के लिए किया जाता है|
Eg: MS Outlook, Netscape Messenger, Eudora, AOL Browser
जैसे -जैसे technology और users की तादाद evolve हो रहे हैं, ऐसे में application software भी बदलते रहते हैं और उनमें बेहतर modifications लाया जाता है जिससे की वो real-world problems को solve कर सकें|
System Softwares की Categorization कैसे करे
देखा जाये तो मुख्य रूप से five types के systems software होते हैं, जिन्हें computer hardware के procedures और functions को control और coordinate करने के लिए design किया जाता है | ये hardware, software और user के बीच functional interaction को enable करते हैं |
Systems software सभी middleman tasks को करने के लिए किया जाता है जो की ensure करता है की communication software और hardware के बीच harmonious रहे|
इसलिए Systems software को mainly 5 types में categorized किया जाता है :
Operating system: ये communication को harnesses करता है hardware, system programs, और दुसरे applications के बीच|
Device driver: ये device communication को Enable करता है OS और दुसरे programs के बीच|
Firmware: ये device control और identification Enable करता है |
Translator: ये Translate करता है high-level languages को low-level machine codes में.
Utility: ये Ensure करता है की device और applications optimum functionality प्राप्त कर सकें|
System Software और Application Software में अंतर क्या है?
System software एक general purpose software होता है जिसका उपयोग computer hardware को operate करने के लिये किया जाता है|ये application software को run करने के लिए एक platform प्रदान करता है |
Application software एक specific purpose software होता है जिसे एक User के द्वारा specific task को perform करने के लिए इइस्तेमाल किया जाता है|
Difference between System Software और Application Software
| Sr. | System software | Application software |
|---|---|---|
| 1 | System software का इस्तेमाल computer hardware को operate करने के लिए किया जाता है. | एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल user के द्वारा एक specific task को करने के लिए किया जाता है. |
| 2 | System software को computer में तब install किया जाता है जब operating system को install किया जा रहा हो. | हो.एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को install user’s के requirements के अनुसार किया जाता है. |
| 3 | In general बात करें तब user इन system software के साथ interact नहीं करते हैं क्यूंकि वो हमेशा background में ही काम करते हैं | In general में user interact करते हैं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के साथ |
| 4 | System software independently run कर सकते हैं. साथ में ये एक platform प्रदान करते हैं application software को run करने के लिए | वहीँ Application software independently run नहीं कर सकते हैं. इन्हें run करने के लिए system software की जरुरत होती है. |
| 5 | System software के कुछ उदाहरण हैं compiler assembler debugger driver इत्यादि. | एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के कुछ उदाहरण हैं word processor web browser media player इत्यादि. |
Conclusion
मुझे आशा है कि मैंने आप लोगों को Application Software क्या है (What is Application Software in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी और मैं आशा करता हूँ आप लोगों को Application Software के प्रकार के बारे में समझ आ गया होगा|यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीचे comments लिख सकते हैं|आपके इन्ही विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मोका मिलेगा| यदि आपको मेरी यह post Application Software क्या होता है हिंदी में अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सिखने को मिला हो तब अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Google+ और Twitter इत्यादि पर share कीजिये|

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions