जैसा कि आप जानते ही होंगे कि " computer क्या होता है? " | यदि आपको " computer क्या होता है " के बारे में नहीं पता तो आप हमारे article "computer क्या है?" अवश्य पढ़े |आज का दौर कंप्यूटर का दौर है और इसके बिना आजकल हर कार्य असंभव सा लगने लग गया है । आज के समय में computer का उपयोग इस हद तक हर चीज में बढ़ गया है। आज हमारे इस ब्लॉग "Basic Components Of computer in Hindi " में जानेंगे कि कंप्यूटर के विभिन्न Components या घटक कौन-कौन से होते हैं ,इसके बारे में जानेगें।तो आइए शुरू करते हैं अपने इस "Basic Components Of computer system in Hindi" पोस्ट को...!
कंप्यूटर के विभिन्न घटक :-Basic Components of Computer system in Hindi
Computer system अपने आसपास के वातावरण से बातचीत करने के लिए computer peripherals या input/ output उपकरणों का इस्तेमाल करता है।सभी प्रकार के computers का basic structure एक जैसा ही होता है लेकिन computer की internal design अर्थात आंतरिक संरचना विभिन्न प्रकार और आकार की होती है। कंप्यूटर के पांच basic main components है-
- Input unit
- Output unit
- CU (Control Unit)
- ALU (Arithmetic Logic Unit)
- Memory
Input Unit- Computer system कि वह unit जिसके द्वारा command या निर्देश(instructions) को लिया जाता है,इनपुट यूनिट ( Input unit ) कहलाती है।उदाहरण:- keyboard, mouse ,trackball, joystick, scanner ,barcode reader आदि।
Output Unit- Computer system कि वह इकाई जिसके द्वारा लिए गए command व निर्देश(instructions) को process करके result दर्शाया जाता है उसे आउटपुट यूनिट (output unit) कहा जाता है। उदाहरण: monitor, printer, speaker आदि।
Memory Unit- यह computer की storage unit होती है। कंप्यूटर मेमोरी मानव मस्तिष्क के समान होती है जो डाटा एवं information को संग्रह करती है। कंप्यूटर मेमोरी एक स्टोरेज स्पेस है जहां डाटा और information को रखा जाता है जिसको process किया जाना है।मेमोरी तीन प्रकार की होती है-
- कैश मेमोरी - cache memory
- प्राइमरी मेमोरी - primary memory
- सेकेंडरी मेमोरी - secondary memory
CU- CU का पूरा नाम control unit होता है। यह पूरे computer system को नियंत्रण में रखता है तथा यह cpu का एक मुख्य भाग होता है।
ALU- ए.एल.यू का पूरा नाम arithmetic logic unit होता है।इसके अंतर्गत सभी प्रकार के अर्थमैटिक गणितीय व logical operations perform किए जाते हैं | यह computer system की मुख्य यूनिट होती है। ALU , प्रोसेसर के अंदर स्थित होता है।
निष्कर्ष:-
आज के हमारे ब्लॉग "Basic Components of Computer in Hindi " में आज हमने देखा कि computer के कौन कौन से मुख्य भाग या Components होते हैं और उनके क्या काम होते हैं। जानते ही होंगे लेकिन फिर भी अगर आपको हमारा यह ब्लॉग "Components of Computer system in Hindi " पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें...!सह धन्यवाद 🙏🙏🙏
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳

एक टिप्पणी भेजें
Ask your questions