Internet का उपयोग और महत्व ||

इंटरनेट का उपयोग, महत्व( Importance and Uses of Internet in Hindi)

इस post में मैंने Internet का उपयोग और इसके महत्व (Importance and Uses of Internet in Hindi) के विषय में पूरी जानकारी प्रदान की है।

Internet ka upyog aur mahatva


यदि हम अपने चारों ओर नजर घुमाकर देखें तो यह पाएगें की Internet की सहायता से आज जीवन कितना सरल हो चुका है। अगर आजकल के समय की तुलना पहले के समय से की जाए तो यह बात और भी पुख्ता तौर पर सामने आती है कि आधुनिक युगों में विभिन्न विज्ञान के आविष्कारों ने मानव जीवन को आसान बनाने में पूर्णतः सहयोग किया है। इन्ही आविष्कारों में एक आविष्कार इंटरनेट भी है।

आज मैं इस लेख में  उसी इंटरनेट के उपयोग (Uses of Internet technology in Hindi) पर यह  लेख लिखा है जिससे  कि हम इसके महत्व को समझ सकें।


यह भी पड़े -


इंटरनेट का इतिहास क्या है?

कम्प्यूटर क्या है, उसकी विशेषता बताइये?

कम्प्यूटर के प्रकार को समझाइये?

कम्प्यूटर का इतिहास क्या है? 


इंटरनेट का महत्व Importance of Internet in Hindi

Internet का नाम सुनते ही मन में बहुत सी चीजें आती है, जैसे computer, mobile, Google, वीडियो कॉल। आज के दौर में Internet किसी चमत्कार से कम नहीं है। किसी भी क्षेत्र को देखा जाए, चाहे वह परिवहन हो या पत्रकारिता हो या फिर कोई सा भी अन्य क्षेत्र। इंटरनेट ने हर जगह अपना लोहा मनवाया है। आज के दौर को आधुनिक और आसान बनाने में इंटरनेट का बहुत बड़ा हाथ है।

पहले के जीवन में यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि कोई ऐसी युक्ति भी बनाई जा सकेगी, जिससे विभिन्न सवालों के जवाब पूछे जा सकेंगे। घर बैठे खरीददारी करना, अपनी ट्रेन को घर बैठे ट्रैक करना, दूर अमेरिका के दोस्त से फेस टू फेस बात करना या फिर उत्तरी ध्रुव का तापमान घर बैठे जानना। Internet ने यह सभी सहूलियतें मानवों को प्रदान की है। Internet के कारण सब कुछ बदल गया है। लोग एक दूसरे के करीब आ चुके हैं। विश्व काफी छोटी हो चुकी है।

Internet ने लोगों के निजी और व्यावसायिक जीवन में एक क्रांति की तरह बदलाव किए हैं। Internet का इस्तेमाल करना काफी सरल है और यह काफी सुलभ है। इतनी बड़ी सेवा होने के बावजूद इसका प्रयोग करने की कीमत केवल चंद पैसे हैं।

एक वक्त में यह अकल्पनीय था, लेकिन आज यह संभव है और हमारे बीच है। Internet के ढे़र सारे उपयोग हैं, जिनके कारण यह इक्कीसवीं सदी की सबसे बड़ी क्रांति के तौर पर उभरा है।अब आईये जानते हैं कि इंटरनेट के उपयोग से संसार भर के किन किन क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और इसका उपयोग कैसे बढ़ा (Uses of Internet in Hindi) –

विभिन्न क्षेत्रों में Internet का उपयोग और महत्व ( internet uses and characteristics in Hindi) 

1. शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट का उपयोग( Use of Internet in Education)

Internet का सबसे अधिक प्रयोग शिक्षा विभाग में किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में Internet ने सब कुछ बहुत ही आसान कर दिया है। विद्यार्थी जीवन अब पहले के समय के मुकाबले कई गुणा ज्यादा सरल हो गया है।

विद्यार्थियों के पास Internet होता है जिससे कि वे सब कुछ बहुत ही सरलता से और सुलभता से सीखते हैं। उनकी सभी शंकाओं और समस्याओं का निवारण वे Internet के जरिए करते हैं। इंटरनेट ने विभिन्न विशेषज्ञ अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच की दूरी को बहुत कम कर दिया है।

भारत एक ऐसा देश है जहां पर गरीबी के कारण लोग पढ़ाई करना छोड़ देते हैं। वे सुविधाओं की कमी और धन के अभाव में अध्ययन छोड़ देते हैं। इंटरनेट के कारण ऐसे विद्यार्थियों के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। वे अब कम धन में ज्यादा कुछ सीख सकते हैं।

बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी  भी होते हैं जो बड़ी बड़ी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे होते हैं लेकिन वे कोचिंग सेंटर की महंगी फीस के कारण उन तैयारियों को छोड़ देते हैं। चाहे वो जी (JEE) हो या नीट (NEET) या फिर आईएएस (IAS). कोचिंग सेंटर की फीस अब आसमान छूती है और अभाव में छात्रों द्वारा अपने सपनों को छोड़ना पड़ता था, लेकिन इंटरनेट के आने के बाद से यह बहुत आसान हो गया है।


2. पर्यटन में इंटरनेट का उपयोग (Use of Internet in Tourism)

इंटरनेट की सहायता से कहीं भी आना या जाना काफी ज्यादा आसान हो गया है। वो दिन अब पुराने हो चुके हैं जब लोगों से रास्ता पूछना पड़ता था। इंटरनेट के कारण अब कहीं भी जाकर किसी से रास्ता या पता पूछने की जरूरत नहीं पड़ती।

मैंप खोलकर दुनिया में किसी भी जगह के लिए दिशानिर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं। Internet से पहले के समय में लोग ट्रेन से यात्रा करने के दौरान इस बात को लेकर चिंतित रहते थे कि ट्रेन कितनी लेट होगी और स्टेशन पर कितने समय पहले पहुंचना है या कितने समय बाद।

लेकिन अब के समय में लोगों को यह चिंता नहीं रहती क्यूंकि वे अपने फोन या कंप्यूटर से ही ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं। इतना ही नहीं घर बैठे यह भी जाना जा सकता है कि ट्रेन में कब सीट उपलब्ध है या नहीं।

पर्यटन क्षेत्र में इंटरनेट के और भी कई सारे उपयोग हैं। किसी अनजान शहर में घूमने जाने से पहले इस शहर के सभी रिव्यू देखे जा सकते हैं। होटल भी घर बैठे ही बुक हो सकते हैं। इंटरनेट ने पर्यटन को आसान कर दिया है और दुनिया को बहुत छोटा और विश्वसनीय कर दिया है।


3. संचार एवं संवाद में इंटरनेट का उपयोग( Important Use of Internet in Communication)

इंटरनेट के कारण संचार और संवाद में चमत्कारिक रूप से बदलाव आया है। पहले जहां चिठ्ठीयां भेजी जाती थीं और महीनों तक उनके जवाब का इंतजार किया जाता था वहीं आज केवल कुछ ही सेकंड में वीडियो कॉल करके, शक्ल देखकर बात की जा सकती है।

संचार के क्षेत्र में भी इंटरनेट का प्रभाव दर्शनीय है। जहां पहले यह पता करना मुश्किल होता था कि विश्व के दूसरे हिस्सों में क्या हो रहा है वहीं आज साक्षात वीडियो देखकर खबर जानी जा सकती है। इंटरनेट ने पत्रकारिता में अकल्पनीय रूप से प्रभाव डाला है।

4. व्यापार में इंटरनेट क्रांति( Boost of Internet Technology in Business)

Internet ने लगभग हर क्षेत्र में क्रांति की तो व्यापार कैसे छूट सकता है। इंटरनेट के कारण करोड़ो उत्पादक और विक्रेता काफी करीब आ चुके हैं। Internet के कारण अमेरिका का उत्पादक, श्रीलंका के ग्राहक को वस्तु बेच सकता है।

Online शॉपिंग के आने के बाद से बाजार में और भी ज्यादा competition बढ़ गया है। customer को बेहतर गुणवत्ता और कम मूल्य पर वस्तु आसानी से उपलब्ध हो जा रही है। व्यापार में Internet के आगमन के पश्चात छोटे व्यापारियों के बढ़ने की संभावना कई गुणा बढ़ी है।

5. मनोरंजन में इंटरनेट का महत्व (Internet Use in Entertainment)

मनोरंजन के क्षेत्र में भी इंटरनेट का प्रभाव दर्शनीय है। पहले की तुलना में लोगों के मनोरंजन के साधन और भी ज्यादा बढ़ चुके हैं। लोगों को Internet के कारण केवल कुछ रुपयों में,करोड़ो फिल्में, अरबों गानें उनके हाथ में, मिल जाते हैं।

लोग अपने चहेते सितारों के प्रदर्शन को और नजदीक से देख पा रहे हैं। इंटरनेट के आगमन के बाद ऐसी फिल्मों के निर्माण पर जोर दिया जाता है जिन्हे मोबाइल फ़ोन या डेस्कटॉप पर ही देखा जा सके।

6. मिडिया में इंटरनेट का उपयोग (Internet Use of Internet in News and Media)

आज इंटरनेट का उपयोग तीव्र गति से media के क्षेत्र में हुआ है। आज लोगों तक किसी भी प्रकार की खबर कुछ ही सेकंड में पहुँच जाता है। आज कई online स्ट्रीमिंग मीडिया वेबसाइट और न्यूज़ वेबसाइट की मदद से समाचार को लोगों तक पहुँचाना बहुत ही आसान हो गया है। अब लोग अपने फ़ोन पर ही सभी मुख्य समाचार पढ़ सकते हैं और विडियो के माध्यम समाचार देख भी सकते हैं।

निष्कर्ष Conclusion

Internet के कारण बहुत से बदलाव आए हैं जिनके कारण जीवन आसान एवं रोचक हो चुका है। लेकिन जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी प्रकार इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने पर दुष्परिणामों को भी देखा जा सकता है।

आज इंटरनेट पोर्नोग्राफी और साइबर क्राइम जैसी घटनाएँ हो रही हैं जिन्हें रोकने के लिए कड़े कदम भी उठाने होंगे।ऐसे परिणामों से बचने के लिए इंटरनेट का प्रयोग बुद्धि विवेक के साथ करें और इंटरनेट को खुद पर हावी न होने दें। आशा करते हैं आपको इंटरनेट का उपयोग, महत्व (Importance and Uses of Internet in Hindi) पर आपको यह लेख पसंद आया होगा।

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने