Different types or kinds of computers in hindi ||

Computer ke प्रकार – Type of Computer in Hindi


जब हम Computer की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में घरों या कार्योलयों में रखे कम्प्यूटर ही आते हैं, या फिर laptop तथा notebook  के बारे में सोचने लगते है |


लेकिन, computer  यहाँ तक ही सीमित नही है | कम्प्यूटर हमारे चारों तरफ है। इन्हें, हम  इनके आकार (Size), उपयोग (Application) तथा कार्यक्षमता के आधार पर विभिन्न श्रेणीयों में रख सकते है |

Computer ke prakar (types of computer)


मुख्यत: कम्प्यूटर को पाँच भागो में बाँटा गया है. लेकिन, हमने यहाँ कम्प्यूटर को सिर्फ तीन मुख्य श्रेणीयों में विभाजित किया है | मगर एक चौथी नई श्रेणी को भी इसमे शामिल किया है|

यह भी पडे़ -






कम्प्यूटर के प्रकार – Types or kinds of Computers in Hindi


Applications  के आधार पर कम्प्यूटर के प्रकार

  • Analog Computer
  • Digital Computer
  • Hybrid Computer


Purpose  के आधार पर कम्प्यूटर के प्रकार

  • General Purpose Computer
  • Special Purpose Computer


Size  के आधार पर कम्प्यूटर के प्रकार

  • Micro Computer
  • Workstation
  • Mini Computer
  • Mainframe Computer
  • Supercomputer


आइए, अब  इन कम्प्यूटरों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं |


अनुप्रयोग (Application) के आधार पर Computer के प्रकार

1. Analog Computer

Analog Computer एक ऐसी मशीन है जो आँकड़ों की एक भौतिक मात्रा (दाब, तापमान, लम्बाई, ऊँचाई आदि) को दर्शाता है, यह आँकड़े लगातार  परिवर्तित होते रहते है|


इस Computer की कार्यक्षमता तेज होती है |इनका परिणाम हमें ग्राफ आदि के रूप में प्राप्त होता है |Analog Computer आँकड़े स्टोर नही कर सकता है| इनका इस्तेमाल तकनीक, विज्ञान, शिक्षा आदि क्षेत्रों में किया जाता है|

थर्मामीटर एक एनालॉग कम्प्यूटर हैं|


2. Digital Computer

यह कम्प्यूटर एनालॉग कम्प्यूटर से अलग होता है|वह  Computer जो सूचनाओं को अंकीय रूप में process  करता है उसे डिजिटल कम्प्यूटर कहा जाता है।


डिजिटल कम्प्यूटर सूचनाओं को digital form में दर्शाने के लिए Binary System (0,1) का प्रयोग करता है| ये Computer गणितीय  तथा तार्किक कार्य करने में सक्षम होता हैं| जैसे, एक Calculator.


ये एनालॉग कम्प्यूटर से कुछ धीमें परन्तु परिणाम में अधिक शुद्ध होते है| Digital Computer सूचनाओं को स्टोर कर सकते है|


एक डिजिटल कम्प्यूटर count करता है और एनालॉग कम्प्यूटर मापता है|


3. Hybrid Computer

ये कम्प्यूटर एक एनालॉग कम्प्यूटर तथा एक डिजिटल कम्प्यूटर की विशेषताए लिए होते है |Hybrid Computer इन दोनो तरह के कम्प्यूटर से अधिक तेज और परिणाम शुद्ध होते हैं|


इन कम्प्यूटरों में डिजिटल कम्प्यूटर एक नियत्रंक तथा अंकिय कार्य करने के लिए होता है तो वहीं, एनालॉग कम्प्यूटर समस्या का हल करते है|


इनका उपयोग जटिल गणितीय समीकरण, वैज्ञानिक गणनाए तथा रक्षा आदि के क्षेत्रों में किया जाता है |Petrol Pump Machine, Speedometer आदि Hybrid Computer के आसान उदाहरण हैं|


उद्देशय (Purpose) के आधार पर Computer के प्रकार

1. General Purpose Computer

आज जो कम्प्यूटर हम इस्तेमाल करते हैं  वे सभी लगभग General Purpose Computer ही होते है|आप, इस लेख को एक सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर पर ही पढ़ रहे हैं और हमने भी यह लेख एक सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर पर तैयार किया है|


सामान्य उद्देश्य computer  एक ऐसा कम्प्यूटर होता है जो कई क्रियाकलापों को कर सकने कि क्षमता रखता है| आप, इसके द्वारा शोध पत्र लिख सकते है, अपने घर, कार्यालय का बजट तैयार कर सकते है, व्यवसाय की बिक्री का चार्ट आदि कार्य एक ही मशीन द्वारा कर सकते है| Desktop, Notebooks आदि सभी सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर है|


2. Special Purpose Computer

जैसा की नाम से जाहिर होता है, इस प्रकार के computer किसी विशेष कार्य  को करने के लिए निर्माण किए जाते हैं| इनका कार्य केवल एक ही तरह के कार्य को करना होता है|


जैसे, परिवहन नियत्रंण करना, मौसम की भविष्यवाणी करना आदि|इस प्रकार के computer सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर की तुलना में अधिक तेज होते है| लेकिन, ये computer एक सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर की भाँति भिन्न प्रकार के कार्य नही कर सकते है|


आकार (Size) के आधार पर Computer के प्रकार

1. Micro Computer

Micro Computer तेजी से बढ़ता हुआ तथा व्यापक रूप में इस्तेमाल होने वाला computer है|यह सभी तरह के computer से सस्ता एवं हल्का होता है| और आकार में भी सबसे छोटा होता है|


इस प्रकार के computer को सामान्य उद्देश्य जैसे, मनोरंजन, शिक्षा, घर तथा कार्यालय  आदि इस्तेमाल के लिए विकसित किया गया है|PCs, Notebooks, Laptops, PDAs (Personal Digital Assistants) आदि Micro Computer है|


2. Work Station

आमतौर पर एक ऐसा computer जो किसी Network से Connect (जुडा) होता है उसे ही Work Station कहते है|इनको व्यवसाय तथा पेशेवरों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाता है| ये computer Micro Computers से अधिक तेज एवं क्षमतावान होते है|


3. Mini Computer

Mini Computers को ‘Mid range Computer’ भी कहा जाता है|इनका उपयोग छोटे व्यवसाय तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा किया जाता है| mini computer को Single User के लिए विकसित नही किया जाता है. इनको एक कम्पनी के द्वारा अपने एक विभाग विशेष मे किसी कार्य विशेष को करने में उपयोग लिया जाता है|


4. Mainframe Computer

एक Mainframe Computer ऊपर चर्चित सभी कम्प्यूटर से अधिक तेज तथा क्षमतावान होता है|इनका प्रयोग सरकारी प्रतिष्ठानों, बड़ी-बड़ी कम्पनियों द्वारा आँकड़ों को संग्रहित करने के लिए किया जाता है|ये computer आकार में बहुत बडे होते है|


5. Super Computer

Super Computer मानव द्वारा निर्मित आज तक का सबसे तेज और शक्तिशाली कम्प्यूटर है|


ये computer आकार में बहुत विशाल एवं खर्चीले होते है| इनका उपयोग बड़े संगठनो द्वारा शोध कार्य, मौसम भविष्यवाणी, तकनीक आदि कार्यों में होता है|


Summit Super Computer अब तक का सबसे तेज Super Computer  हैं. जिसे अमेरीका में बनाया गया था|


भारत ने अपना पहला Super Computer  PARAM – 8000 सन् 1991 में बनाया था|परम कम्प्यूटर को भारत सरकार की एक संस्था C-DAC ने विकसित किया था|


परम के बाद भारत में बहुत सारे सुपर कम्प्यूटर बनाये जा चुके हैं|और कई तो Top 500 Super Computers में भी शामिल हैं|


भारत का सबसे तेज सुपर कम्प्युटर Pratyush and Mihir हैं.


आधुनिक कम्प्यूटर (Modern Computers)

Smartphones 

आजकल Cell Phones, जिन्हे आम भाषा में Mobile Phones कहा जाता हैं, भी कम्प्यूटर द्वारा होने वाले कई कार्यों को करने में सक्षम  हैं|आप Internet Browsing, Games, Documents, Calculation आदि काम अपने मोबाइल फोन में कर सकते हैं| इन्हे आज Smartphones कहते हैं|


Wearables

Wearable का अर्थ होता हैं पहनने योग्य अर्थात ऐसे उपकरण जिन्हे शरीर के किसी अंग विशेष पर पहना जा सके खासकर हाथ में|ये उपकरण किसी कार्य विशेष के एक छोटे भाग को करने के लिए बनाये जाते हैं| Smartwatches, Fitness Trackers आदि Wearable Computer हैं|


Game Console

Game Console एक विशेष प्रकार का computer होता हैं. जिसका इस्तेमाल TV पर विडियों गेम खेलने के लिए किया जाता हैं| जैसे;  Xbox, Play Stations आदि|


TVs

आजकल TV यानि Television को भी कम्प्यूटर की श्रेणी में रख सकते हैं| क्योंकि TV पर भी आप इंटरनेट, ऑनलाइन खरीदारी, Video Streaming आदि कार्य कर सकते है|


आपने क्या सीखा?

इस लेख में हमने आपको कम्प्यूटर के विभिन्न प्रकार की पूरी जानकारी दी हैं| आपने विभिन्न प्रकार के कम्प्यूटरों के बारे में जाना हैं और साथ ही आधुनिक कम्प्यूटरों से भी आप परिचित हुए हैं|


हमे आशा हैं कि यह लेख आपको पसंद आएगा और आपके लिए उपयोगी साबित होगा|इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कुछ पूछने के लिए कमेंट करें|

0 टिप्पणियाँ

Ask your questions

एक टिप्पणी भेजें

Ask your questions

Post a Comment (0)

और नया पुराने